महिन्द्रा कम्पनी द्वारा दिए गए आक्सीजन काँन्सनट्रेटर एवं स्पिरोमीटर मशीन

महिन्द्रा कम्पनी द्वारा दिए गए आक्सीजन काँन्सनट्रेटर एवं स्पिरोमीटर मशीन
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) जैसा की सर्वविदित है कि महिन्द्रा एंड महिन्द्रा अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति हमेशा अग्रणी एवं जागरुक रही है । इसी तारतम्य मे CSR के अंतर्गत कंपनी के प्लांट हेड कृष्ण स्वरूप मलिक के निर्देशन मे जिला अस्पताल धार को कोविड मरीजों के के इलाज हेतु 10 आक्सीजन काँन्सनट्रेटर एवं 10 स्पिरोमीटर सुपुर्द की गई ।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री आलोक कुमार सिंह , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ. जितेंद्र चौधरी एवं कंपनी के इ आर एण्ड डी हेड अनिल प्रताप सिंह भी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *