
टि्वटर फेसबुक पर बीजेपी से कहीं आगे हैं कांग्रेस खिलाड़ी..!
युवा मोर्चा और प्रदेश बीजेपी के दोगुने फॉलोअर्स यूंका और कांग्रेस के पास
इंदौर अभिषेक कानूनगो
कांग्रेस के मुकाबले चुनाव में भले ही बीजेपी को ज्यादा सफलताएं मिलती रही हो लेकिन सोशल मीडिया पर कांग्रेसी आईटी खिलाड़ियों ने बाजी मार ली है ट्विटर और फेसबुक बने अकाउंट में भाजपा से दोगुने फॉलोअर्स बनाकर सोशल मीडिया इन दिनों यूंका और प्रदेश कांग्रेस का सोशल मीडिया हैंडल तेजी से अपने पाले में लोगों को ला रहा है
बीते कई महीनों से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया पर काम चल रहा है जिसका असर अब दिखने भी लगा है ट्विटर की बात करें तो मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑफिशियल पेज पर लगभग 9 लाख 17 हज़ार फॉलोअर्स है जबकि प्रदेश बीजेपी के ऑफिशल अकाउंट पर 7 लाख 82 हजार यह दो लाख का अंतर बीते कई वर्षों से चला आ रहा है हालांकि अब तो बीजेपी के ऑफिशियल पेज से भी प्रमोशन किया जा रहा है पहले फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए यह पद्धति कांग्रेस ने अपनाई थी मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग और आईटी सेल लगातार भोपाल कांग्रेस दफ्तर में बैठकर नए-नए तरीके से बीजेपी को सोशल मीडिया पर घेरने की तैयारी करते रहते हैं इसी कारण फॉल और तेजी से बढ़े हैं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश इकाई का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल देखा जाए तो उसमें महज़ 14604 फॉलोअर्स जबकि मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पेज पर 1 लाख 12 हज़ार फॉलोअर्स नजर आते हैं जिसे देशभर के बड़े नेताओं ने भी फॉलो कर रखा है जिसमें युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बरार और देशभर में युवा कांग्रेस के प्रभारी रहे सूरज हेगडे जैसे नाम शामिल है हालांकि कांग्रेस से बीजेपी में गए तमाम उन नेता जैसे गोविंद सिंह राजपूत तुलसी सिलावट और इस तरीके के कई नेताओं ने इन अकाउंट को फॉलो कर रखा है मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नाम से और भी कई पेज बने हुए हैं जिसमें दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे जबकि राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की ऑफिशल पेज में भी महज 10 लाख ही फॉलो करने वाले हैं इस तरह से देश भर में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पेज मैं किसी भी संगठन की प्रदेश इकाई में सबसे ज्यादा ट्विटर पर फॉलो करने वाले लोगों की तादाद जुटा ली है हाल ही में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की आईटी सेल के अध्यक्ष बने चंचलेश व्यास ने बताया हमने इसके लिए लगातार मेहनत की मुद्दों की परख और तुरंत जवाब के कारण हमारे फोन और पिछले 2 महीने में 20000 तक बढ़ गए हैं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ट्विटर अकाउंट को लगभग 11 लाख लोग फॉलो करते हैं जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ट्विटर अकाउंट पर 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर है ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ट्विटर अकाउंट देखने वाली बीजेपी तो आगे हैं लेकिन प्रदेश भाजपा की आईटी सेल बिछड़ते जा रही है बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के ट्विटर अकाउंट पर भी 14 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है जबकि कांग्रेस में कमलनाथ के बाद सबसे ज्यादा फॉलो करने वाले पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के पास देखे जा सकते हैं हालांकि जयवर्धन सिंह के पास भी फॉलो करने वालों की कमी नहीं है भाजपा सरकार में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और गोपाल भार्गव के फेसबुक पर तो फॉलोअर्स ज्यादा है लेकिन ट्विटर पर यह कांग्रेसियों से पीछे हैं सोशल मीडिया के मंच पर तो कांग्रेस ने बीजेपी को पछाड़ दिया है लेकिन जमीनी हकीकत में कांग्रेस बिछड़ते जा रही है