इंदौर की बेटी और एशिया की यंगस्टर फीमेल डायरेक्टर एवं सीईओ सुश्री साँवरी सिधवानी (18 वर्ष ) ने जनरेशन इक्वलिटी फोरम पेरिस 2021, में शिरकत की

 

इंदौर की बेटी और एशिया की यंगस्टर फीमेल डायरेक्टर एवं सीईओ सुश्री साँवरी सिधवानी (18 वर्ष ) ने हाल ही में जनरेशन इक्वलिटी फोरम पेरिस 2021, जिसका आयोजन यूनाइटेड नेशंस द्वारा किया जा रहा है, में शिरकत की है, जोकि पेरिस में हो रहा है (30 जून से 2 जुलाई के बीच)। सुश्री साँवरी ने अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि लिंगभेद भारत में ही नहीं, वैश्विक रूप में भी एक बड़ी समस्या है। साँवरी स्वयं दुनिया की सर्वप्रथम ऑल फीमेल कंपनी वर्ड डीलर्स प्रा. लि. की डायरेक्टर एवं सीईओ है। यह कंपनी केवल महिलाओं को (घर पर ही – वर्क फ्रॉम होम), मॉडल पर रोजगार प्रदान करती है। कंपनी का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से, उनके घरों में ही रहते हुए, सशक्त करना है ताकि वे अपनी घरेलूऔर आर्थिक दोनों ज़िम्मेदारियों के साथ न्याय कर सकें। कंपनी का मुख्यालय इंदौर में ही है एवं कंपनी ग्लोबली कार्यरत है। साँवरी ने बताया कि इसी हेतु से उन्होंने इस कार्यक्रम में शिरकत की है ताकि वे महिलाओं और उनकी सामाजिक और आर्थिक जरूरतों से जुड़े पहलुओं को वैश्विक नज़रिये से समझ सकें।
उन्होंने कहा कि इस समिट को अटेंड करने के बाद उन्होंने पाया कि भारत में तुलनात्मक रूप से महिलाओं की सामाजिक स्थिति कहीं बेहतर है।
साँवरी ने इस अवसर का पूरा लाभ उठाने हेतु आपकी टीम की तीन अन्य सदस्यों रिद्धिम, भावना एवं मयूरी का भी इस इवेंट में रजिस्ट्रशन करवाया ताकि वे भी इससे लाभान्वित हों एवं महिला सशक्तिकरण के इस प्रायोजन में अपनी भागीदारी दे सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *