iPhone यूज़र्स ध्यान दें! इस नेटवर्क से कनेक्ट होने पर बंद हो सकता है आपका Wifi, जानें वजह

अगर आप एक मोबाइल iPhone यूजर हैं और अपने फोन को किसी भी WiFi से कनेक्ट कर लेते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ऐसा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है.  दरअसल iPhone यूज़र्स को एक Wi-Fi नेटवर्क से सतर्क रहने की ज़रूरत है. इस नेटवर्क के पास जाने पर उनका वाईफाई एक्सेस अचानक बंद हो सकता है. ये कुछ समय पहले सामने आए एक बग जैसा है. उस बग की जानकारी देने वाले साइबर सिक्योरिटीज रिसर्चर Carl Schou ने एक नई रिपोर्ट में बताया है कि ‘%secretclub%power’ Wi-Fi SSID में जाने से iPhone पर Wi-Fi सर्विस बंद हो जाती है.

इससे पहले वाले बग में iPhone पर Wi-Fi यूजर के “%p%s%s%s%s%n” नेटवर्क से कनेक्ट करने की कोशिश करने पर डिसएबल होता था, लेकिन नए बग में केवल नेटवर्क की रेंज में जाने पर ही ये पूरी तरह डिसएबल हो सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक ये समस्या iOS नेटवर्क कोड स्टैक में हो सकती है, जो %p, %s और %n जैसे स्ट्रिंग सीक्वेंस कैरेक्टर से जुड़े नेटवर्क की बग के तौर पर चेतावनी देता है.

यूज़र के नए बग का सामना करने पर Wi-Fi सर्विस डिवाइस का नेटवर्क सेटिंग को सिर्फ रिसेट करने से दोबारा शुरू नहीं होगी. यूज़र को इसके लिए iPhone पूरी तरह रिसेट करना होगा.

हालांकि, इस समस्या का जल्द समाधान किया जा सकता है. आईफोन बनाने वाली ऐपल इसके लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट लॉन्च करेगी.कंपनी ने iPhone सर्विसेज़ में रुकावट डालने वाले बग को ठीक करने में हमेशा तेजी दिखाई है. कैरेक्टर स्ट्रिंग को लेकर गड़बड़ियां पहले भी देखी जाती रही हैं. WhatsApp में भी इस वजह से यूजर्स को समस्या का सामना करना पड़ चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *