शगुफ्ता अली ने किया खुलासा, बोलीं- गंभीर बीमारियों और आर्थिक तंगी से जूझ रही हूं…

छोटे पर्दे और फिल्मों में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के जरिए लोगों का दिल जीत लेने वाली जानी-मानी एक्ट्रेस शगुफ्ता अली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी लो लेकर काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं. इतने बड़े लेवल पर काम करने के बाद भी आज वो बड़ी आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं. शगुफ्ता कई सालों से घर पे बैठी हुई हैं उनके पास कोई काम नहीं है. उन्हें पहले ब्रेस्ट कैंसर भी हो चूका है और 9 कीमोथेरेपी सेक्शन से भी उन्हें गुजरना पड़ा था. आज वो इस बीमारी से तो बच गई हैं लेकिन उनके घर के हालत ठीक नहीं है. उन्हें अपना घर चलाने के लिए अपने गहने बेचने पड़ रहे हैं.

घर चलाने के लिए बेचें गहने:-एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि, वो पिछले चार सालों से आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं और संघर्ष कर रही हैं. कोरोना महामारी की वजह से उन्हें कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा, पिछले 4 सालों से मेरे पास कोई काम नहीं है. जिसकी वजह से घर चलाने के लिए मुझे कार और गहने बेचने पड़े हैं. किसी तरह मैंने पहले 2-3 साल सब संभालने की कोशिश की लेकिन पिछले 1 साल से मुझे बहुत मुश्किल हो रही हैं. मेरी सारी जमा पूंजी समाप्त हो गई है. ईमानदारी से मैं किसी से मदद नहीं मांगना चाहता थी. जिसके लिए मैंने सोचा कि अपनी चीजें बेच कर घर चलाऊ. एक बार मुझे काम मिल जाएगा तो सब ठीक हो जाएगा.

सिंटा करेगी शगुफ्ता अली की मदत:-सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने शगुफ्ता अली की मदद करने का वादा किया है. सिंटा के वरिष्ठ संयुक्त सचिव अमित बहल ने टीओआई से बात करते हुए कहा कि, ‘हम शगुफ्ता से बात करेंगे और उनसे मिलने भी जाएंगे. हम उनकी चिंता का हल निकालेंगे. उन्हें जिस चीज की मदत चाहिए होगी वो हम करेंगे. उस राशि को हम अभिनेताओं के माध्यम से जुटाएंगे और व्यक्तिगत तौर पर भी उनकी मदत जरूर करेंगे’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *