
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज के वक्त में फैंस के दिलों पर राज करती हैं. भले कियारा के करियर को थोड़ी देरी से उड़ान मिली हो, लेकिन आज वह सिनेमा का एक चमकता सितारा हैं. कियारा के फैंस उनकी फिल्मों का हमेशा इंतजार करते हैं. इसी बीच कियारा अडवाणी को कुछ यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया है.जहां एक तरफ फैंस कियारा की स्माइल आदि के दीवाने हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जमकर क्लास लगाई है. दरअसल हाल ही में कियारा अडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर पहुंची थीं, इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वह ट्रोल होने लगी हैं.
बीते काफी दिनों से सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी के लिंकअप की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते पर किसी तरह की मुहर नहीं लगाई है. वहीं, बुधवार को कियारा को सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया है.
कियारा जब सिद्धार्थ के घर पहुंचीं तो उनको कैमरे में कैद कर लिया गया. इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के टॉप और प्रिंटेड ट्राउजर पहना हुआ है. हालांकि वीडियो में एक्ट्रेस का चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है.जब कियारा सिद्धार्थ के घर पहुंची तो उनके कार से उतरते वक्त एक बुजुर्ग ने एक्ट्रेस का गेट खोला और उनको सलाम भी किया. इस दृश्य को देकर यूजर्स का गुस्सा कियारा पर फूटा है. एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा है कि दरवाजा खुद नहीं खोल स्कती , उमर देखो बंदे की.’ एक ने लिखा, तुम लोग आते कहां से हो, बाप की उम्र में ज्यादा का है उसी से सलाम मारवा रहीं.’
बीते काफी दिनों से सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी के लिंकअप की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि, दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते पर किसी तरह की मुहर नहीं लगाई है. कियारा को अक्सर सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया जाता है. वर्कफ्रेंट की बात करें तो कियारा शेरशाह, भूल भुलैया 2, ‘जुग जुग जीयो’ और शशांक खेतान की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं. ‘शेरशाह’ एक बॉयोग्राफिकल बेस्ड एक्शन ड्रामा है जो कारगिल के नायक विक्रम बत्रा के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं.
बता दें, कियारा आडवाणी ने 13 जून 2014 को फिल्म ‘फुगली’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. कियारा ने बाद में ‘एमएस धोनी’, ‘भारत अने नेनु’, ‘कबीर सिंह’, ‘लस्ट स्टोरीज’, ‘गिल्टी’, ‘गुड न्यूज’ और ‘इंदु की जवानी’ में अपने दमदार अभिनय के साथ इंडस्ट्री में खुद को साबित किया.