
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5123
विक्रम संवत्……………………2078
शक संवत्………………………1943
मास……………………………आषाढ़
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी………………………..अमावस्या
प्रातः 06.46 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
रवि………………………….उत्तरायण
सूर्योदय…………प्रातः 05.49.26 पर
सूर्यास्त…………संध्या 07.15.39 पर
सूर्य राशि……………………….मिथुन
चन्द्र राशि………………………मिथुन
गुरु राशी…………………………कुम्भ
नक्षत्र…………………………..पुनर्वसु
रात्रि 12.56 पर्यंत पश्चात पुष्य
योग…………………………..व्याघात
दोप 04.41 पर्यंत पश्चात हर्षण
करण…………………………….नाग
प्रातः 06.46 पर्यंत पश्चात किस्तुघन
ऋतु…………………………….ग्रीष्म
दिन………………………….शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
10 जुलाई सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………2
? शुभ रंग………………………हरा
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.05 से 12.58 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 09.12 से 10.52 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
मिथुन
03:47:38 06:02:22
कर्क
06:02:22 08:23:17
सिंह
08:23:17 10:40:57
कन्या
10:40:57 12:57:38
तुला
12:57:38 15:17:30
वृश्चिक
15:17:30 17:36:27
धनु
17:36:27 19:40:48
मकर
19:40:48 21:23:24
कुम्भ
21:23:24 22:51:06
मीन
22:51:06 24:16:17
मेष
24:16:17 25:51:46
वृषभ
25:51:46 27:47:38
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.31 से 09.11 तक शुभ
दोप. 12.31 से 02.11 तक चर
दोप. 02.11 से 03.50 तक लाभ
दोप. 03.50 से 05.30 तक अमृत
संध्या 07.10 से 08.30 तक लाभ
रात्रि 09.51 से 11.11 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ सर्वमायाविभंजनाय नमः ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
बहवो गुरवो लोके शिष्य वित्तपहारकाः ।
क्वचितु तत्र दृश्यन्ते शिष्यचित्तापहारकाः ॥
अर्थात :-
जगत में अनेक गुरु शिष्य का वित्त हरण करनेवाले होते हैं; परंतु, शिष्य का चित्त हरण करनेवाले गुरु शायद हि दिखाई देते हैं ।
? आरोग्यं सलाह :-
घुटनो का दर्द दूर करने के लिए उपचार-
1. लहसुन –
लहसुन के सेवन से घुटनो का दर्द में काफी आराम मिलता है। एक्सपर्ट के मुताबिक प्याज और लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द में फायदेमंद होते हैं। इनके नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द की शिकायत होने का खतरा काफी कम हो जाता है। लहसुन आपके पकवान को स्वादिष्ट बनाने बहुत ही सहायता करता है
इसके लिए आप 25 ग्राम अजवायन, 10 ग्राम लौंग और 50 ग्राम लहसुन को पीस लीजिए तथा उसे 200 ग्राम सरसों के तेल में डालकर हल्का गर्म कर लीजिए। ठंडा होने पर कांच की बोतल में छान कर रख लें। फिर इसे घुटनो पर मसाज कीजिए। आप दिन में इसे कई बार कर सकते हैं। सरसों का तेल और लहसुन प्रभावित घुटने में दर्द और सूजन से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 10 जुलाई 2021 शनिवार संवत् 2078 आषाढ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि प्रातःकाल 06:47 बजे तक रहेगी पश्चात् प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:53 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:10 बजे होगा । पुनर्वसु नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 01:02 बजे तक रहेगा पश्चात् पुष्य नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे सायं 06:38 बजे तक भ्रमण करते हुए कर्क राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:13 से 10:53 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:57 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज देवकार्य अमावस्या , आषाढी शनैश्चरी अमावस्या , अमावस्या तिथि वृद्धि ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपको नए कार्य की प्रेरणा मिलेगी । हालाकि विचारों में अस्थिरता से कुछ मामलों में उलझन रहेगी । नौकरी या व्यवसाय में स्पर्धात्मक वातावरण रहेगा । लघु यात्रा हो सकती है । भाई – बंधुओं से मेल – जोल रहेगा । उससे लाभ होगा । स्त्रियों को वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए ।
वृषभ :~ आज आपकी मन की डवाँडोल वृत्ति महत्त्वपूर्ण अवसरों से वंचित रखेगी । नए कार्य का आरंभ करना उचित नहीं है । बातचीत में झक्की व्यवहार से संघर्ष होगा । आर्थिक लाभ होगा । विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है ।
मिथुन :~ आपका आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति से भरा रहेगा । उत्तम भोजन सुंदर वस्त्रालंकार और मित्रों स्वजनों के साथ दिन खूब आनंद में बितेगा । आर्थिक लाभ के लिए अनुकूल है । अधिक खर्च होगा । इसलिए संयम रखे । नकारात्मक विचारों से दूर रहे ।
कर्क :~ आपके परिवार में आज मनमुटाव होगा , इसलिए मानसिक बेचैनी रहेगी । मन दुविधायुक्त रहेगा इसलिए महत्त्वपूर्ण निर्णय टाले । किसी से गलतफहमी या वाद – विवाद हो सकता है । कोर्ट कचहरी के मामलों में संभलकर काम करे । मानहानि और धन हानि हो सकती है ।
सिंह :~ आपका आज का दिन लाभदायक होगा , परंतु मन की अस्थिरता से हाथ में आए अवसर हाथ खो न दे इसका ध्यान रखे । घर में माँगलिक कार्य होंगे । व्यापार में वृद्धि होगी । नौकरी वालों की आय में वृद्धि होगी । बाहर जा सकते है ।
कन्या :~ आपकी आज नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए मन में बनाई हुई योजनाएँ साकार होंगी । पिता से आत्मीयता बढ़ेगी तथा उनसे लाभ होगा । व्यापारी और नौकरीवालों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ सकते है । धन , मान – सम्मान में बढेगा । सरकार से लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । वसूली या व्यापार के काम से बाहर जाएंगे ।
तुला :~ आज बौद्धिकों या साहित्यनुरागियों की मुलाकात से आप ज्ञान गोष्ठि में समय व्यतीत करेंगे । नए कार्य का आरंभ करेंगे । लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है । विदेश यात्रा के लिए अवसर मिलेंगे तथा विदेश के मित्रों या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे । स्वास्थ्य नरम – गरम रहेगा ।
वृश्चिक :~ आप वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखे । दैनिक कार्यों के अतिरिक्त नए कार्य हाथ में नही ले । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । इसलिए खान – पान में ध्यान रखें । अचानक लाभ होगा । चिंतन – मनन में समय व्यतीत करने से मानसिक शांति मिलेगी ।
धनु :~ आप पार्टी पिकनिक प्रवास , सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी । मनोरंजन की दुनिया में सेर करेंगे । सार्वजनिक सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी । बौद्धिक , तार्किक विचार – विनिमय होगा । भागीदारी में लाभ होगा ।
मकर :~ आपके लिए व्यापार – धंधे के विकास और आर्थिक योजना के लिए आज अनुकूल है । वसूली या पैसे की लेन – देन में सफलता मिलेगी । आयात – निर्यात के व्यापारियों को लाभ होगा । परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा । आर्थिक लाभ होगा । कानूनी उलझनों से बचे । तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी । विरोधियों की चाल निष्फल जाएगी ।
कुंभ :~ आपका आज का दिन मानसिक अशांति और उद्वेग से भरा रहेगा । तेजी से बदलते विचारों से अनिर्णायकता रहेगी , इसलिए ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे । संतानों के प्रश्न उलझन में डालेंगे । पेट की बीमारी से परेशान रहेंगे , कार्य निष्फलता हताशा पैदा करेगी और आकस्मिक खर्च होगा ।
मीन :~ आप आज के दिन सावधानी रखे । पारिवारिक मतभेद पैदा होगा। मानसिक उद्वेग और धन और मानहानि होगी । नौकरी में समस्याएँ आएगी । स्थाई मिल्कियत के दस्तावेज में ध्यान रखें । स्त्रियों के साथ के सम्बंध हानिकारक हो सकते है । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।