Bigg Boss के ‘जल्लाद’ को नहीं मिल रहा काम, आर्थिक तंगी ने कर दिया बेहाल

कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कहर ने कई लोगों से उनका काम छीन लिया है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मजूदरों से लेकर शोज में काम करने वाले कई एक्टर्स से उनकी रोजी-रोटी छिन गई है। बीते दिनों शगुफ्ता अली ने खुलासा किया था कि उनके पास कोई काम नहीं है और कैंसर के इलाज के लिए पैसे भी नहीं हैं। जिसके बाद कई फिल्मी और टीवी सितारों ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए थे। अब ऐसा ही कुछ बाबा खान  के साथ हुआ है। वह सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में ‘जल्लाद’ के रूप में नजर आए थे।
बाबा खान  काम न मिल पाने की वजह से आर्थिक तंगी की मार झेल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने ये दुख साझा किया है.

बाबू खान ने हाल ही में ज़ी न्यूज से बातचीत में कहा कि वह इस इंडस्ट्री में पिछले 15 सालों से काम कर रहे हैं. सब ठीक ठाक चल रहा था, लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के बाद से हालात ठीक नही हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने सलमान खान के साथ वांटेड, जानेमन, जैसी फिल्में और बिग बॉस जैसे शो में काम किया है. मैंने अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया है. ज्वाला मंडी में रवि किशन के साथ भोजपुरी फिल्म में भी काम किया है. लेकिन आज मेरे पास कोई काम नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि मैं रोज काम के लिए बाहर जाता तो हूं लेकिन साथ में सिर्फ निराशा हाथ आती है. कोई मुझे काम नहीं देता क्योंकि मैंने केवल निगेटिव रोल्स किए हैं, इसलिए यह एक छवि बनी हुई है. उन्होंने सभी निर्माताओं, निर्देशकों और कास्टिंग निर्देशकों से अपील कर रहा हूं कि कृपया मेरी मदद मुझे काम देकर करें बाकि मुझे कुछ नहीं.

आपको बता दें किबाबू खान से पहले मशहूर एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने खुलासा किया कि वह पिछले कुछ सालों से आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं. हालत यहां तक बुरे हो गए कि शगुफ्ता को इलाज के लिए अपनी कार और गहने तक बेचने पड़ गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *