धार जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास पुलिस विभाग द्वारा किया जा रहा है

 

धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का काम पुलिस विभाग द्वारा लगातार जारी हैं, मंगलवार दोपहर के समय क्राईम ब्रांच की टीम ने धार मुख्यालय पर स्थित एक घर के समीप दबिश देकर चार सट्टोरियों को पकड़ा है। इन सभी के पास से हजारों रुपए के हिसाब-की सट्टा पर्ची जप्त की गई है। क्राईम ब्रांच प्रभारी संतोष पांडे ने धार एसपी आदित्य प्रतापसिंह कि निर्देशन व एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन में उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। श्री पांडे ने बताया कि कोतवाली थाना अंतर्गत नानेवाड़ी क्षेत्र में स्थित एक घर के समीप पुलिस के पास कुछ लोगों के सट्टा लेने की जानकारी प्राप्त हुई थी, इसके बाद एक टीम मुखिबर तंत्र द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची व दबिश देकर चार युवको को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है। कोतवाली टीआई कमलसिंह पंवार ने बताया कि सट्टा लिखने के मामले में छोटु पिता टीकमचंद्र, सत्यनारायण पिता शंकर, राहुल पिता मोहन व मनोज पिता मोहन को गिरफ्तार करके प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने कुल 24 हजार रुपए जप्त किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *