VIDEO: थाम लिया बाल्कनी से गिरती पत्नी का हाथ, फिर भी नौ मंज़िल से गिर गई, और…

गाजियाबाद के विजयनगर के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित सेवियर सोसायटी की नौवीं मंजिल से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बालकनी में खड़े पुरुष ने महिला को बचाने की काफी कोशिश की और गिरती हुई महिला का हाथ पकड़ लिया, लेकिन महिला का हाथ छूटा और खौफनाक हादसा पेश आ गया. मामले से जुड़ा लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला बालकनी से नीचे की तरफ लटकी हुई है और एक व्यक्ति उसे बचाने की कोशिश कर रहा है. पलक झपकते ही महिला का हाथ छूट जाता है.

हादसा वीडियो क्रॉसिंग रिपब्लिक की जानी-मानी सोसाइटी का है. हादसा कल शाम का बताया जा रहा है. कुछ लोगों ने नौंवे फ्लोर पर एक महिला और एक पुरुष को झगड़ा करते हुए देखा. बताया जा रहा है कि महिला और पुरुष पति पत्नी हैं. इसी बीच अचानक महिला नीचे की तरफ लटक जाती है. कहा जा रहा है कि महिला ने झगड़े के दौरान बालकनी से छलांग लगाने की कोशिश की, लेकिन महिला का पति बालकनी से नीचे गिरने से पहले ही महिला का हाथ थाम लेता है. मगर चंद सेकेंड में ही महिला का हाथ छूट जाता है और फिर वह नीचे गिर जाती है. मामले में औपचारिक तौर पर पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. महिला को अस्पताल में एडमिट कराया गया है. हादसा और आत्महत्या की कोशिश के मामले पर पुलिस जांच कर रही है.

(डिस्क्लेमर : इस वीडियो के दृश्य आपको विचलित कर सकते हैं)

बताया जा रहा है कि महिला को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर महिला के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है. महिला के होश में आने के बाद महिला के बयान लिए जाएंगे, जिससे आगे की तस्वीर मामले में साफ हो पाएगी. महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *