चार दिन से लापता नाबालिगों का विडीओ सामने आया

शहर में नाबालिगों के लापता  होने के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है। सोमवार को शहर की पॉश इलाकों ने लापता हुए दो बच्चों का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो बच्चों की गुमशुदगी के ठीक पहले का है। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि कैसे एक ऑटो कोपल के घर के थोड़ी आगे रुकता और वह रुद्राक्ष के साथ जाती है।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि रुद्राक्ष कोपल के घर जाता है। तभी एक ऑटो आता है, जिसे वह थोड़ा आगे खड़े रहने का इशारा करता है। इसके बाद कोपल  घर से बाहर आती है ओत दोनों ऑटो में बैठकर चले जाते है। बस इसी के बाद से दोनों लापता है।कोपल जोशी कालिंदी पार्क की रहने वाली है। उसके पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 जुलाई की शाम से उनकी 13 वर्षीय बेटी लापता है। कोपल के पिता पीथमपुर में आयशर कंपनी में अधिकारी है। वहीं, रुद्राक्ष जोशी  एमजी रोड स्थित शिवम् रेसीडेंसी का बताया जा रहा है।

17 वर्षीय रुद्राक्ष के परिजनों ने तुकोगंज थाने  में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रुद्राक्ष के परिजनों का कहना है कि वह भी 12 जुलाई शाम 5 बजे से लापता है। पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। दोनों बच्चों के देवास, भोपाल, खरगोन और जयपुर में होने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक़ पुलिस को बुधवार देर रत रुद्राक्ष की लोकेशन जयपुर  के आसपास मिली थी। ऐसे में संभावना बढ़ गई है कि वह जयपुर में हो सकता है। शहर में लगातार हो रही बच्चों की गुमशुदगी की वारदातों से हड़कंप मच गया है। बीते दो हफ़्तों में करीब 12 बच्चे लापता हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *