कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने किया उदय रंजन मैदान में वृक्षारोपण तथा जिम का शुभारंभ

 

कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने किया उदय रंजन मैदान में वृक्षारोपण तथा जिम का शुभारंभ
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) कलेक्टर आलोक कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह ने आज उदय रंजन मैदान में उदय रंजन क्लब द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंच कर वृक्षारोपण किया तथा यहां स्थापित की गई नई जिम का फीता काटकर शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह में उपस्थित सदस्यो को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल की गतिविधियों में कप्तान एक प्रेरणादायक होता है। साथ ही लोग इस क्लब की गरिमा के बारे में जानते है। यहां के लोगो ने इसे जीवित रखा है। लोग सुबह यहां आते है और अपने साथियों के साथ यहां समय बिताते है और यहां जो नई टीम लगी हुई है वह भी बढ़िया है। देखते ही देखते यहां बहुत अच्छा काम हो गया, बाउंड्रीवाल, मैदान, सफाई, ओपन जिम भी लग गई। अगले सीजन तक हम यहां एक ऐसा मैदान बनाएंगे की बच्चो को यहां खेलने में कोई तकलीफ नही होगी। क्लब के पुराने मेम्बर्स पुनः साथ आये है। यहां हमारे वरिष्ठजनों के बैठने की जगहों को ठीक करने के साथ ही कई कार्यो को सुदृढ़ किया गया। इसे इस लायक अपने बना दिया की लोग इसे जवाइंन करना चाह रहे है। आप सभी मेम्बर्स अपनी क्षमता के अनुसार लोगो कमेटी बनाकर औरो को जोड़े। आप सभी की सहमति से यहां दोनों मैदान एसपीडीए तथा उदय रंजन मैदान के लिए पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। साथ ही यहा पीछे की तरफ की जगह के उपयोग के लिए फ़्यूचर प्लान बनाए, जिससे क्लब को आगे बढेगा। हमारे पास जो साधन है हम उसे पहले देखे। यहां का कार्य स्टेप बाय स्टेप करें जिससे कार्य जल्दी होगा और बढ़िया होगा। धार की मिट्टी में बहुत कला व संस्कती है। यहां का किला व मांडू के साथ ही यह क्लब भी धार की पहचान है। यहां जो जिम का शुभारंभ हुआ है वह बढ़िया हैं इसकी डिजाइन भी बढ़िया है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि क्लब का रिनोवेशन कार्य अच्छा हुआ है यह अच्छी बात है और यह क्लब एक हेरीटेज के रूप में है, जिसमें सभी पुराने लोग है। मुझे हर बार यहां कुछ न कुछ नया कार्य होते हुए दिखाई देता रहता है। धार में जब भी आप पॉजिटिव दिशा में कदम बढ़ाएंगे तो जनता साथ देती है। इस अवसर पर तहसीलदार भास्कर गाचले सहित क्लब के प्रदीप जोशी, पंकज अग्रवाल, नीलेश सुगन्धि, संजय गर्ग आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *