
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पोर्न फिल्म बनाने और ऑनलाइन ऐप के जरिए पब्लिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के उन्हें ‘प्रमुख साजिशकर्ता’ बताया है, जिसके बाद बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने इस मामले पर रिएक्ट किया है. मीका सिंह ने इस पर रिऐक्शन दिया है और खुलासा किया है कि उन्होंने राज के ऐप को एक बार देखा है।
राज कुंद्रा अच्छा आदमी हैं: मीका सिंह
सिंगर मीका सिंह ने मुंबई में पापराज़ी से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया साझा की। मीका सिंह ने राज कुंद्रा को ‘अच्छा आदमी’ करार दिया और कहा कि उन्हें इस ऐप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने राज के अन्य ऐप में से एक को देखा है। मीका के इस बयान को बॉलीवुड कैमरामैन विरल भायानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
बहुत ही सिंपल ऐप था, उसमें कुछ ऐसा नहीं था
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब मीका से इस बारें में पूछा जाता है तो वह कहते हैं, ”मैं वेट कर रहा हूं कि क्या होगा, जो होगा अच्छा ही होगा। मुझे उस ऐप के बारे में इतनी समझ नहीं है। मैंने एक उस ऐप देखा था वो सिंपल ऐप थी। ज्यादा कुछ था नहीं उसमें तो अच्छे की उम्मीद करें, राज कुंद्रा बेहद ही अच्छे इंसान हैं। देखते हैं क्या सच है और क्या झूठ है (अदालत तय करेगी कि क्या सही है और क्या गलत) ये तो वो खुद ही बता सकते हैं।’