आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शुक्रवार, २३ जुलाई २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:४२
सूर्यास्त: ? ०७:०९
चन्द्रोदय: ? १८:५८
चन्द्रास्त: ?२९:२१
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ?️ वर्षा
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? आषाढ़
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? चतुर्दशी (१०:४३ तक)
नक्षत्र ? पूर्वाषाढा (१४:२६ तक)
योग ? वैधृति (०९:२४ तक)
प्रथम करण ? वणिज (१०:४३ तक)
द्वितीय करण ? विष्टि (२१:२२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कर्क
चंद्र ? मकर (१९:५७ से)
मंगल ? सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कर्क (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? सिंह (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५६ से १२:५१
अमृत काल ? १०:०२ से ११:३०
रवियोग ? ०५:३० से १४:२६
विजय मुहूर्त ? १४:४१ से १५:३६
गोधूलि मुहूर्त ? १९:०२ से १९:२६
निशिता मुहूर्त ? २४:०३ से २४:४४
राहुकाल ? १०:४० से १२:२३
राहुवास ? दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड ? १५:५० से १७:३३
होमाहुति ? चन्द्र
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? आकाश
भद्रावास ? पाताल (१०:४३ से २१:२२)
चन्द्रवास ? पूर्व (दक्षिण १९:५८ से)
शिववास ? भोजन में (१०:४३ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
श्रीसत्यनारायण व्रत, शिवशयनोत्सव, राष्ट्रीय श्रावण मास आरम्भ आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १४:१६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (फा, ढा) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराषाढ़ नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (भे, भो, ज) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – २९:०४ से ०७:२६
सिंह – ०७:२६ से ०९:४५
कन्या – ०९:४५ से १२:०३
तुला – १२:०३ से १४:२३
वृश्चिक – १४:२३ से १६:४३
धनु – १६:४३ से १८:४६
मकर – १८:४६ से २०:२८
कुम्भ – २०:२८ से २१:५३
मीन – २१:५३ से २३:१७
मेष – २३:१७ से २४:५१
वृषभ – २४:५१ से २६:४५
मिथुन – २६:४५ से २९:००
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०५:३० से ०७:२६
शुभ मुहूर्त – ०७:२६ से ०९:४५
मृत्यु पञ्चक – ०९:४५ से १०:४३
अग्नि पञ्चक – १०:४३ से १२:०३
शुभ मुहूर्त – १२:०३ से १४:२३
रज पञ्चक – १४:२३ से १४:२६
शुभ मुहूर्त – १४:२६ से १६:४३
चोर पञ्चक – १६:४३ से १८:४६
शुभ मुहूर्त – १८:४६ से २०:२८
रोग पञ्चक – २०:२८ से २१:५३
शुभ मुहूर्त – २१:५३ से २३:१७
शुभ मुहूर्त – २३:१७ से २४:५१
रोग पञ्चक – २४:५१ से २६:४५
शुभ मुहूर्त – २६:४५ से २९:००
मृत्यु पञ्चक – २९:०० से २९:३१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। वैसे तो आज आप धर्म कर्म के प्रति निष्ठावान रहेंगे लाभ हानि का विवेक भी रहेगा लेकिन आज कम समय मे अधिक लाभ पाने के चक्कर में कई काम एक साथ हाथ में लेंगे कोई अनैतिक कार्य भी प्रलोभन में आकर कर सकते है आरम्भ में इससे लाभ होता दिखाई देगा लेकिन बाद में लाभ की जगह हानि ही होगी। मध्यान पश्चात दिन भर के परिश्रम का फल मिलता धन लाभ के रूप में नजर आएगा। आकस्मिक लाभ की सम्भवना है लेकिन उतनी ही जल्दी खर्च भी होगा। परिवार का वातावरण अनुकूल रहने से शांति मिलेगी। लंबी यात्रा की योजना बनेगी। ठंडी वस्तु के सेवन से बचे लंबे समय के रोग हो सकते है।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए बीते दिनों की अपेक्षा राहत भरा रहेगा। कुछ दिनों से चल रही शारीरिक एवं पारिवारिक समस्या आज भी मध्यान तक यथावत बानी रहेगी जिससे दैनिक कार्यो पर विपरीत असर पड़ेगा लेकिन दोपहर के बाद धीरे धीरे इनका समाधान होने से संतोष अनुभव होगा। आज आप सामाजिक कार्य के प्रति रूचि दिखाएंगे लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आर्थिक लेनदेन से बचे धन नाश होने की संभावना है। कला एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए आज का दिन लाभदायी सिद्ध होगा। मित्रो रिश्तेदारों के ऊपर खर्च होगा। संतान की प्रगति से संतुष्टि होगी। यात्रा का मन बनेगा।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको लंबे समय तक याद रखने वाली स्मृतियां देकर जाएगा। आज दिनचर्या को व्यवस्थित बनाने पर भी मध्यान अटक विलंब होगा इसके बाद जिस भी कार्यो को हाथ मे लेंगे उसे पूर्ण कर कुछ न कुछ लाभ अवश्य कमाएंगे। ठेकेदारी को छोड़कर अन्य किसी भी व्यापार में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करने का मन भी बनेगा लेकिन अभी इसके लिए उपयुक्त समय नही है। समाज के प्रतिष्ठित लोगो से लाभदायक सम्बन्ध बनेंगे। माध्यम बाद आर्थिक लाभ के लिए प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। संतान अथवा किसी अन्य व्यक्ति से पीड़ा मिल सकती है।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा परन्तु अत्यंत खर्चीला भी रहेगा। आज कुछ दिन से चली आ रही गृहस्थ की समस्याओं से निजात मिलने से शारीरिक एवं मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। लेकिन आपका स्पष्ट बोलना किसी को अखर सकता है। दोपहर बाद व्यापारियों को व्यवसाय में गति मिलने से आर्थिक लाभ होगा एवं व्यापार में उन्नति के अवसर भी मिलेंगे। व्यक्तिगत एवं पारिवारिक खर्च अधिक रहेंगे मनोकामना पूर्ति करने के बाद परिजनों से मतभेद सुलझेंगे। संध्या के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा फिर भी मनोरंजन के अवसरों का आनंद उठाएंगे।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में आपके सब कार्य व्यवहार कुशलता के बल पर सरलता से पूर्ण होंगे। मध्यान के आस पास सार्वजनिक क्षेत्र पर किसी पुराने विवाद को लेकर बदनामी होने का भय सताएगा लेकिन यहाँ किसी पुराने परिचित का सहयोग मिलने से उलझनों से मुक्ति मिलेगी। परंतु मध्यान के बाद स्थिति पुनः विपरीत होने से किसी पारिवारिक कारण से चिंता बढ़ेगी। पारिवारिक सदस्यों में झगड़ा अथवा कोई दुर्घटना होने की सम्भवना है। जिससे मन अशांत रहेगा। परिवार के बुजुर्गो के साथ समय बिताएं।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको आज का दिन भी धैर्य से बिताने की सलाह है। कार्य में असफलता अथवा किसी व्यक्ति विशेष के कारण आज आवेश से भरे रह सकते है विशेषकर कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों का विपरीत व्यवहार परेशान करेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अत्यधिक परिश्रम के बाद भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। घर मे भी स्वयं अथवा किसी परिजन के द्वारा हानि हो सकती है फिर भी आज वाणी एवं क्रोध को शांत रख दिन धैर्य से बिताए। यात्रा में चोटादि का भय है वाहन चालान अतिआवश्यक होने पर ही करें। सेहत के प्रति लापरवाही से बचें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए हर प्रकार से लाभदायी रहेगा। आज सेहत उत्तम रहने से प्रत्येक कार्य उत्साह के साथ करेंगे मध्यान के समय किसी कार्य मे असमंजस की स्थिति बनेगी लेकिन किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग मिलने से शंका समाधान हो जाएगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमे धन के साथ कुछ अतिरिक्त लाभ हो सकता है। कई दिनों से रुकी मनचाही यात्रा के अवसर मिलने रोमांचित होंगे। स्नेहीजनों से भेंट आनंद बढ़ाएगी। रुके हुए धन की उगाही करने के लिए भी उत्तम समय है। आज दिन रहते आवश्यक कार्य कर ले इसके बाद कोई ना कोई विघ्न आने लगेगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आज आप प्रत्येक कार्य को विचार कर ही करेंगे परन्तु फिर भी दिन के मध्यान तक प्रत्येक कार्य में विघ्न आएंगे। परिश्रम का यथोचित लाभ ना मिलने से मन में हताशा उत्पन्न होगी। खर्च बढ़-चढ़ कर रहेंगे हताशा आपकी वाणी की कटुता के कारण घर-बाहर का वातावरण अशान्त हो सकता है। आज दिखावटी व्यवहार एवं स्वभाव से बचे अन्यथा भविष्य के लाभ से वंचित रह सकते है। संध्या पश्चात स्थिति में सुधार होगा। कार्य में गति आने से धन की आमद होगी। परिजनों से सुलह के लिए आपको नम्र होना पड़ेगा।
आरोग्य बना रहेगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपको शुभ फल की प्राप्ति कराएगा। स्वभाव से आप मनमौजी ही रहेंगे फिर भी आज मध्यान बाद तक सभी से सम्बन्ध मधुर रहेंगे तथा किसी स्वजनं द्वारा लाभ भी हो सकता है। व्यापर नौकरी में भी मामूली उलझनों के बाद अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। लेकिन आज अधिकारी वर्ग से सतर्क रहना पड़ेगा।व्यवसायी वर्ग को संध्या तक रुक रुक कर लाभ होगा। आज किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट आनंद देगी। मध्यान पश्चात परिजनों के साथ पर्यटन पर जा सकते है। संध्या के आस पास का समय विशेष खर्चीला सिद्ध होगा। यात्रा में हानि का डर है सतर्क रहें।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा फिर भी आपका मन मौजी व्यवहार अन्य लोगो के लिये मुश्किलें बढ़ाएगा। अपनी कमियों को छुपाकर अन्य को उपदेश देना मान हानि कराएगा। आज कार्य के क्षेत्र पर अव्यवस्था की स्थिति रहने के कारण कर्मचारियों से तकरार होने की संभावना है नौकरी पेशा जातको से अधिकारी अप्रसन्न रहेंगे। अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज परिजनों के साथ समय बिताने से आगे के लिए मार्गदर्शन मिल सकता है। नशीली वस्तुओं के सेवन से बचे शरीर के साथ मान हानि भी हो सकती है।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको मिला-जुला फल देगा। प्रातः काल का समय किसी के पुराने मतभेद सुलझाने में व्यतीत होगा परंतु इसमे सफलता मध्यान के बाद ही मिलेगी। आज मध्यान के बाद ही अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य करना हितकर रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी नौकरी पेशा लोगो को भी अपने काम निकालने के लिए किसी ना पसंद व्यक्ति की खुशामद करनी पड़ेगी। आज किसी ये आर्थिक लेन-देन ना करें अगर आवश्यक हो तो किसी को मध्यस्थ बना कर ही करें। संध्या के समय मित्र परिचितों के साथ भोजन पर्यटन पर जा सकते है। लोहे की वस्तुओं से सावधानी रखें।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए कार्य सिद्धि दायक रहेगा। आज आपको प्रत्येक कार्य भर जैसा लगेगा लेकिन एक बार आरम्भ करने पर इससे आशाजनक फल प्राप्त होगा। व्यवसायी वर्ग जिस कार्य को उलझन वाला समझेंगे उसी में मनोवांछित सफलता मिलने से मन हर्षित रहेगा। आज सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं संकलित करने पर भी धन खर्च होगा। विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने पर घर मे मान बड़ाई मिलेगी। आज किसी को बिना मांगे सलाह देना मुश्किल में डाल सकता है। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰? राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 23 जुलाई 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास आषाढ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रातः 10:42 बजे तक रहेगी पश्चात् पूर्णिमा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:57 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:08 बजे होगा । पूर्वा षाढा नक्षत्र दोपहर 02:19 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा रात्रि 08:56 बजे तक धन राशि मे भ्रमण करते हुए मकर राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:52 से 12:31 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक रहेगा जबकी इसमे दोपहर 12:31 से 12:57 बजे तक का समय श्रेष्ठ रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे , परंतु जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में हों , ऐसा हो सकता है । धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर जाएंगे । तीर्थयात्रा का योग है । गुस्से पर काबू रखे । क्रोध के कारण नौकरी – धंधे या घर में मनमुटाव हो सकता है ।

वृषभ :~ आपके आज हाथ के कार्य समय पर न होने से हताशा होगी । कार्य सफलता में विलंब होगा । खान – पान से स्वास्थ्य खराब होगा । नए कार्य की शुरुआत नही करे । यात्रा टाले । आफिस में या व्यवसाय में अत्यधिक कार्यभार से थकान होगी ।

मिथुन :~ आज आप आरामदायक और प्रसन्नतापूर्वक दिन की शुरुआत करेंगे । मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और भोजन करेंगे । नए कपड़े , गहने और वाहन की खरीदी का योग है । मन आनंदित रहेगा । सार्वजनिक सम्मान मिलेगा और लोकप्रिय बनेंगे । व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा ।

कर्क :~ आज के दिन आप चिंता रहित और खुश रहेंगे । पारिवार मे विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे । कार्य में सफलता और यश मिलेगा । नौकरी वालों को नौकरी में लाभ होगा । साथी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

सिंह :~ आज आप तन – मन से स्वस्थ रहेंगे । आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी । साहित्य लेखन में रुची बढेगी । प्रिय व्यक्ति की मुलाकात सुखद रहेगी । संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा । विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय है । साथ कोई पुण्यकार्य होगा ।

कन्या :~ आज आप थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहे । स्वास्थ्य नरम रहेगा । मन चिंतित रहेगा । माता से सम्बंधों में तनाव होगा अथवा उनकी स्वास्थ्य खराब होगा । स्वजनों से उग्र वाद – विवाद से मनमुटाव रहेगा । स्वाभिमान भंग न हो उसका ध्यान रखे । थकान , वाहन आदि के क्रय – विक्रय के लिए समय अनुकूल नहीं है । पानी से भय रहेगा ।

तुला :~ आज आपके लिए नए कार्य का आरंभ करने के लिए अनुकूल दिन है । भाग्यवृद्धि और धनलाभ हो सकता हैं । पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य हेतु बाहर जाएंगे । नजदीकी धार्मिक प्रवास होगा । विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे । भाई – बहनों से सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे ।

वृश्चिक :~ आज आपके परिवार में सुख – शांति रहेगी । सगे – सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा । मिष्ठान्न भोजन मिलेगा । वाणी के प्रभाव से लोगों को मोहित कर सकेंगे । धन लाभ होगा कौटुंबिक प्रश्नों का सुखद हल आएगा । विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी ।

धनु :~ आज आपको विदेश व्यापार से लाभ होगा । धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे । स्नेहीजनों और मित्रों का मिलन आनंदित करेगा । आर्थिक लाभ होगा । जीवनसाथी से सुख और आनंद मिलेगा । सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी । सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

मकर :~ आज आपको स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी । मन में उचाट रहेगा । व्यवसाय में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी । शत्रुओं द्वारा परेशान किये जाएँगे । बाई आँख में तकलीफ और कर्ज होगा । स्त्री तथा संतानों की चिंता रहेगी ।

कुंभ :~ आज आप के लिए मांगलिक कार्य और नए कार्यों को करने के लिए बहुत शुभ दिन है । पत्नी और संतानों का शुभ समाचार मिलेगा । गृहस्थजीवन और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष रहेगा । मित्र मंडल तथा बुजुर्गों की तरफ से तथा नौकरी – धंधा में बहुविध लाभ होगा ।

मीन :~ आज आपके हर कार्य मे सफल होंगे । नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी । व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे । पिता तथा बुजुर्गों से लाभ होगा । आर्थिक लाभ और परिवार मे आनंद होगा । सरकार से लाभ होगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *