बॉबी देओल की फ़िल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज़

बॉलिवुड ऐक्टर बॉबी देओल फिल्म ‘क्लास ऑफ 83’ से बड़े पर्दे पर जबरदस्त वापसी कर रहे हैं। 7 अगस्त यानी शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में साफ दिख रहा है कि बॉबी देओल सख्त और ईमानदारी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है।

फिल्म में मुंबई पुलिस की जांबाजीफिल्म ‘क्लास ऑफ 83’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि गलत लोगों के खिलाफ खड़े बॉबी देओल अपने मिशन को पूरा करने के लिए पांच लोगों की टीम को तैयार करते हैं। ऐक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म में मुंबई पुलिस की जांबाजी दिखाई जाएगी।
21 अगस्त को फिल्म होगी रिलीज

फिल्म ‘क्लास ऑफ 83’ सैय्यद युनुस हुसैन जैदी की इसी नाम पर लिखी किताब पर आधारित है। जिसका निर्देशन अतुल सबरवाल कर रहे हैं। शाहरुख खान के होम प्रॉडक्शन रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत बनीं ये फिल्म 21 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।

फिल्म का बेसब्री से इंतजार
बॉबी देओल के शानदार कमबैक को देखकर लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ‘क्लास ऑफ 83’ में बॉबी देओल के अलावा अनूप सोनी, विश्वजीत प्रधान, जॉय सेनगुप्ता महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *