एआईजीजीपीए उपाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी ने किया जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण

   

प्रतिभाओं को इसी प्रकार तराशने एवं अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है- श्री चतुर्वेदी
एआईजीजीपीए उपाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी ने किया जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण

धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी शुक्रवार को जिले के ग्राम जेतपुरा, 34 वी बटालियन, कृषि विज्ञान केंद्र धार, देलमी स्थित निर्मिती केंद्र तथा मांडू में नवनिर्मित फॉसिल्स पार्क पहुॅचे। इस अवसर पर एआईजीजीपीए की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जीवी रश्मि, कलेक्टर आलोक कुमार सिंह तथा टीम के सदस्य साथ थे।
श्री चतुर्वेदी ने सर्वप्रथम ग्राम जेतपुरा में स्थित गौशाला का अवलोकन किया। यहॉ उन्होने संचालक विजया शर्मा से आवश्यक जानकारी प्राप्त की, उन्हें बताया गया कि यहां पर दुर्घटना ग्रस्त व कमजोर हालात वाली गायो को लाकर उनका उपचार किया जाता है। इसके पश्चात उन्होंने गायो को चारा भी खिलाया। इसके बाद श्री चतुर्वेदी व टीम ने 34वी बटालियन में पहुँचकर वृक्षारोपण किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र धार में जाकर कड़कनाथ मुर्गा पालन, बकरी पालन, अझोला आदि का निरीक्षण कर परिसर में वृक्षारोपण किया तथा जिले के उन्नतशील किसानों से चर्चा कर उनके क्षेत्र की कृषि के बारे में पूछताछ भी की तथा किसानों ने अपने सुझाव भी दिए। इसके पश्चात दल ने मांडू रोड़ स्थित निर्मिती केंद्र का अवलोकन किया। दल द्वारा महिला वस्त्र निर्माता समूह धरा के उत्पादन स्थल का निरीक्षण कर भूरि-भूरि सराहना की गई।
समूह की महिलाओं द्वारा निमित साडी की प्रशंसा
श्री चतुर्वेदी ने कहा कि प्रतिभा को इसी प्रकार तराशने एवं अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है, जिससे माध्यम से स्व रोजगार की असीम संभावनाएं उत्पन्न की जा सकती है। आदिवासी महिला समूह धरा द्वारा निर्मित साडियां को देखकर श्री चतुर्वेदी एवं दल के सदस्यों द्वारा भरपूर सराहना की गई। उन्होंने इटली के फैशन पत्रिका वोग में प्रकाशित कलाकार सीता वसूनिया को विशेष रूप से सराहा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आलोक कुमार सिंह ने समूह की कार्यविधि एवं प्रशासन द्वारा प्रदत्त सहयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दल के सदस्यों द्वारा धरा समूह द्वारा निर्मित साडियों को खरीदा भी गया। दल के सदस्यों द्वारा समूह के विदेशों से आर्डर प्राप्त होने पर प्रसन्नता जाहिर की। इसके पूर्व सुशासन संस्थान के दल द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित नर्सरी का भी अवलोकन किया। इसके पश्चात श्री चतुर्वेदी ने दल के साथ मांडू में फॉसिल्स पार्क का अवलोकन किया। मांडू तथा जिले से प्राप्त पचुर जीवाष्मों के बारे में जानकार दल अभिभूत हुआ। उन्होने कहा कि धार जिले के जीवाष्म संग्रहालय में दुर्लभ एवं विषिष्ट संग्रह है तथा यहॉ के बारे में राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर जानकारी देना चाहिए। इस दौरान दल के सदस्यों द्वारा डायनासौर के अंडो के साथ फोटो भी लिए गए। यहॉ उन्हे कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि मनरेगा के माध्यम से विकासित फॉसिल्स पार्क एक अभिनव प्रयोग है और उम्मीद है की यह स्थल विद्यार्थियों एवं पर्यटकों हेतु एक नवीन आकर्षण केंद्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *