शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में आईं ऋचा चड्डा, कह डाली ये बड़ी बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जब से मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है, उस वक्त से एक्ट्रेस पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. जहां हर कोई एक्ट्रेस का इस पूरे प्रकरण में शामिल होने की बात कह रहा है. लेकिन अब तक शिल्पा को लेकर पुलिस को ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं.इसके बाद भी अभी तक शिल्पा को क्लीन चिट नहीं मिली है. सोशल मीडिया पर लोग राज के साथ शिल्पा को भी ट्रोल कर रहे हैं. हाल ही में शिल्पा के सपोर्ट में खड़े हुए निर्देशक हंसल मेहता  ने बॉलीवुड की इस मामले पर चुप्पी पर सवाल खड़े किए थे, जिसके बाद ऋचा चड्डा  शिल्पा के सपोर्ट में खड़ी हुईं और उन्होंने ट्वीट कर बड़ी बात कह दी.

ऋचा चड्ढा  अक्सर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं. हंसल मेहता  के ट्वीट के बाद उन्होंने शिल्पा शेट्टी  का सपोर्ट करते हुए बड़ी बात कह डाली. ऋचा चड्ढा ने शिल्पा शेट्टी के लिए किए गए हंसल मेहता के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए एक्ट्रेस के सपोर्ट में खास मैसेज लिखा है.

ऋचा चड्ढा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हमने ये एक खेल बना लिया है कि जब भी किसी मर्द की गलती होती है तो हम उसकी जिंदगी में जो औरत है उसे हर चीज के लिए जिम्मेदार ठहरा देते हैं. अच्छा है वो केस कर रही है’. ऋचा के के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है.

हंसल मेहता ने इससे पहले ट्वीट कर कहा था कि अगर आप शिल्पा शेट्टी के साथ खड़े नहीं हो सकते हैं तो कम से कम उन्हें अकेला छोड़ दीजिए और कानून को फैसला करने दीजिए? उन्हें गरिमा और प्राइवेसी के साथ रहने दीजिए. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग पब्लिक पर्सनालिटीज हैं क्योंकि उन्हें अपना बचाव करने के लिए छोड़ दिया जाता है और न्याय मिलने से पहले ही उन्हें दोषी घोषित कर दिया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *