करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं तापसी पन्नू, जानिए हर महीने की कितनी है कमाई?

नाम शबाना फिल्म एक्ट्रेस तापसी पन्नू 1 अगस्त को 34 साल की हो गई हैं और अभिनेत्री ने बीते सालों के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। फिल्म जगत में सफलता के साथ तापसी पन्नू के रहन सहन यानी लाइफस्टाइल में भी बदलाव हो रहे हैं और अभिनेत्री तापसी की नेटवर्थ में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। यहां हम तापसी पन्नू की नेटवर्थ, लग्जरी कार कलेक्शन और शानदार घर के साथ उनकी कीमतों पर एक नजर डालेंगे।

तापसी नेटवर्थ:-कभी साउथ की फिल्मों में तापसी काम करती थी, लेकिन आज एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा का एक चमका हुआ चेहरा हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तापसी पन्नू की नेटवर्थ यानी कुल संपत्ति करीब 6 मिलियन डॉलर (करीब 44 करोड़ रुपए) है.

इतना ही नहीं एक्ट्रेस हर महीने  30 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई करती हैं,जबकि सालाना कमाई पर नजर डाली जाए तो ये 4 करोड़ के आस पास की आंकी जाती है.

कमाई के साधन:-तापसी के कमाई के अलग अलग साधन हैं. एक्ट्रेस फिल्मों से अच्छी खासी कमाई करती हैं. इसके अलावा वह ब्रांड प्रमोशन की मदद से लाखों रुपए की कमाई करती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस हर एक ब्रांड एडोर्सेंट के लिए 2 करोड़ रुपए के करीब कीमत लेती हैं. एक्ट्रेस प्रॉपर्टी  में भी निवेश किया हुआ है.

तापसी पन्नू की कार:-तापसी के साथ कार का भी अच्छा कलेक्शन है. एक्ट्रेस के पास मर्सडीज एसयूवी है, जिसकी कीमत 52 लाख रुपए के करीब होती है, इसके अलावा बीएमडब्ल्यू 5 , रेनो कंपनी की एक कार भी तापसी पन्नू के पास है.

तापसी पन्नू का घर:-तापसी पन्नू अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने घर की झलक फैंस को दिखाती रहती हैं. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तापसी केअंधेरी मुंबई में तापसी के तीन फ्लैट हैं, जिनमें से एक 3 बीएचके फ्लैट में एक्ट्रेस खुद रहती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *