
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?सोमवार, २ अगस्त २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:४७
सूर्यास्त: ? ०७:०४
चन्द्रोदय: ? २४:५३
चन्द्रास्त: ?१४:११
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ?️ वर्षा
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? श्रावण
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? नवमी (१०:२७ तक)
नक्षत्र ? कृत्तिका (२२:४४ तक)
योग ? वृद्धि (२३:०७ तक)
प्रथम करण ? गर (१०:२७ तक)
द्वितीय करण ? वणिज (२३:४४ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कर्क
चंद्र ? वृष
मंगल ? सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कर्क (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? सिंह (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५६ से १२:५०
अमृत काल ? २०:०१ से २१:४९
सर्वार्थसिद्धि योग ? २२:४४ से २९:३७
विजय मुहूर्त ? १४:३८ से १५:३३
गोधूलि मुहूर्त ? १८:५६ से १९:२०
निशिता मुहूर्त ? २४:०२ से २४:४४
राहुकाल ? ०७:१८ से ०९:००
राहुवास ? उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड ? १०:४१ से १२:२३
होमाहुति ? राहु
दिशाशूल ? पूर्व
नक्षत्र शूल ? पश्चिम (२२:४४ से)
अग्निवास ? पृथ्वी
भद्रावास ? स्वर्गलोक (२३:४४ से)
चन्द्रवास ? दक्षिण
शिववास ? सभा में (१०:२७ क्रीड़ा से में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
श्रावण द्वितीय सोमवार व्रत, विवाहादि मुहूर्त (पंजाब, कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा) आदि के लिये मेष लग्न रात्रि १०:५७ से ११:४५ तक, गृहप्रवेश मुहूर्त प्रातः ०९:१४ से १०:२८ तक, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०९:१४ से १०:५३ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २२:४४ तक जन्मे शिशुओ का नाम कृतिका नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ई, उ, ए) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम रोहिणी नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (ओ, वा) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – २८:२५ से ०६:४६
सिंह – ०६:४६ से ०९:०५
कन्या – ०९:०५ से ११:२३
तुला – ११:२३ से १३:४४
वृश्चिक – १३:४४ से १६:०३
धनु – १६:०३ से १८:०७
मकर – १८:०७ से १९:४८
कुम्भ – १९:४८ से २१:१४
मीन – २१:१४ से २२:३७
मेष – २२:३७ से २४:११
वृषभ – २४:११ से २६:०६
मिथुन – २६:०६ से २८:२१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०५:३६ से ०६:४६
शुभ मुहूर्त – ०६:४६ से ०९:०५
रोग पञ्चक – ०९:०५ से १०:२७
शुभ मुहूर्त – १०:२७ से ११:२३
मृत्यु पञ्चक – ११:२३ से १३:४४
अग्नि पञ्चक – १३:४४ से १६:०३
शुभ मुहूर्त – १६:०३ से १८:०७
रज पञ्चक – १८:०७ से १९:४८
शुभ मुहूर्त – १९:४८ से २१:१४
चोर पञ्चक – २१:१४ से २२:३७
रज पञ्चक – २२:३७ से २२:४४
शुभ मुहूर्त – २२:४४ से २४:११
चोर पञ्चक – २४:११ से २६:०६
शुभ मुहूर्त – २६:०६ से २८:२१
रोग पञ्चक – २८:२१ से २९:३७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन की शुरुआत आलस्य प्रमाद से होगी ध्यान रहें कार्यो को लेकर टालमटोल की प्रवृति हानि करा सकती है। दोपहर के समय से स्थिति बेहतर होने लगेगी। उत्तरार्ध का समय आकस्मिक फायदे कराने वाला रहेगा। आज आप किसी से अधिक व्यवहार करना पसंद नहीं करेंगे इससे कई समस्याओं से भी बचे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज आपके योगदान की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ जनो के साथ नविन संपर्क बनेंगे। स्त्री-पुत्र से लाभदायक समाचार मिल सकते है। विपरीत लिंगीय आकर्षण आज कम रहेगा।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप मध्यान तक जितना परिश्रम करेंगे इसके बाद के समय उससे पूर्ण संतुष्ट रहेंगे धन लाभ भी होने के साथ भविष्य में आय के मार्ग भी बनेंगे। आज का दिन प्रेम-प्रसंगों में भी यादगार अनुभूति कराएगा। पर्यटक स्थल पर घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे। आज फिजूल खर्च भी अधिक रहने वाला है जिस पर नियंत्रण की आवश्यकता है। कार्य व्यवसाय का दायित्व आज नौकरों अथवा सहकर्मियों के ऊपर छोड़ना पड़ेगा। परिजनों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित हो सकते है। महिलाये एवं बच्चे मनोकामना पूर्ति से उत्साहित होंगे।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन भी शुभ फलों की प्राप्ति कराएगा लेकिन आज चोटादि का भी भय है जोखिम ना लें वाहन से सतर्क रहें।
सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव बना रहेगा। पुराने लटके कार्यो में गति आएगी। नई योजनाएं अधिक फलीभूत होंगी। सामाजिक कारणों से भी आज अधिक व्यस्त रह सकते है। सरकारी कार्य आज मध्यान से पहले पूर्ण होंगे। संध्या के समय धन की आमद होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। महिलाये आज घरेलू कार्य मे ज्यादा व्यस्त रहेंगी। रिश्तेदारों के आने से चहल पहल बढ़ेगी।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। दोपहर तक लगभग सभी कार्यो में विलंब होगा जो कार्य करेंगे उनके पूर्ण होने में भी संशय बना रहेगा लेकिन मध्यान बाद स्थिति में थोड़ा सुधार आने लगेगा। सामाजिक अथवा मांगलिक कार्यक्रमो के कारण व्यस्तता अधिक रहेगी। कार्य क्षेत्र से भी धन का आगमन होगा। फिजूल खर्च भी लगे रहेंगे जिन पर अंकुश रखे। विपरीत लिंगीय से आज आकस्मिक लाभ हो सकता है नजदीकियां भी बढ़ेंगी। उपहार सम्मान मिलेगा।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए आनंद दायक रहेगा। आप आज प्रत्येक कार्य को देखभाल कर ही करेंगे जिससे सफलता का प्रतिशत अधिक रहेगा। नौकरी व्यवसाय में आज मध्यान तक किया परिश्रम का फल संध्या के समय सम्मान एव धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहेगी लेकिन आपके काम निकालने की कला लाभ दिलाएगी। आप किसी की भी मनोकामना पूर्ति करने में हिचकिचाएंगे नही। परिजनों से स्नेह की वर्षा होगी। संतानो का व्यवहार भी अनुकूल रहेगा। महिलाये घर की साज सज्जा पर खर्च करेंगी। सेहत सामान्य रहेगी।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा मध्यान बाद तक प्रत्येक कार्यो में उदासीनता दिखाएंगे परन्तु धार्मिक कार्यो के प्रति आकर्षित रहेंगे। मध्यान पश्चात गाड़ी पटरी पर आने लगेगी। नौकरी व्यवसाय में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। धन लाभ के कोई भी अवसर चूकेंगे नही। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पत्नी संतान के साथ आज अच्छी पटेगी। स्वास्थ्य आज सर्दी जुखाम के कारण नरम रह सकता है फिर भी आपकी दिनचर्या पर इसका विशेष असर नहीं पड़ेगा। संध्या के बाद यात्रा की योजना बनेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन के मध्यान तक का समय सामान्य बना रहेगा लेकिन इसके बाद कही से अशुभ समाचार मिलने से परेशान रहेंगे। इसके बाद का समय श्रम साध्य रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज महत्त्वपूर्ण कार्य मध्यान के बाद करना लाभदायक रहेगा। घरेलु उत्पादों के क्रय-विक्रय सम्बंधित व्यापार से अच्छा मुनाफा कमाएंगे। परिजन का ख़राब स्वास्थ्य भी चिंता का विषय बनेगा। धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रण में आ जायेगी। पूजा पाठ में भाग लेंगे धार्मिक यात्रा के प्रसंग भी बन सकते है। महिलाये पारिवारिक स्थिति के कारण बेचैन रहेंगी।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप दिन के आरंभिक भाग में अनुकूल परिस्थितियों का जमकर लाभ उठायेंगे। आज आपके स्वाभाव में नरमी रहने से परिजनों के साथ चल रहे मतभेद सामान्य होंगे। कला एवं संगीत में आज विशेष रूचि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलने से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतानों के ऊपर खर्च बढेगा महिलाये अस्त-व्यस्त गृहस्थी को संभालने में अधिक व्यस्त रहेंगी। नजदीकी रिश्तेदारो से शुभ समाचार मिलेगा। धन लाभ कम परिश्रम से हो जाएगा। मध्यान पश्चात स्थिति प्रतिकूल होने लगेगी।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन के मध्यान तक आप सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। शारीरिक स्फूर्ति गायब रहेगी। अधिकांश कार्यो में देरी होगी। दोपहर बाद आकस्मिक लाभ के समाचार मिलने से उत्साह वृद्धि होगी। विरोधी आपकी प्रगति से ईर्ष्या करेंगे शेयर सट्टे में आज किया निवेश निकट भविष्य में लाभ कराएगा। अन्य व्यवसाय में भी आज मेहनत का फल थोड़े देर से परन्तु भरपूर मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपका योगदान प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। महिलाये अपने कार्यो के प्रति निष्ठावान रहेंगी।परिवार के बुजुर्गो का सहयोग घरेलू कार्य के साथ व्यवसायिक कार्यो को सहज बनाएगा।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन पूर्वार्ध आपके लिए धन वृद्धि कारक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकारियो का प्रोत्साहन मिलने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए थोड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है लेकिन इसका फल आश्चर्य में डालने वाला रहेगा। अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे इससे दूर रहें। परिजनों से मधुर भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे घरेलू समस्याओ को महिलाये अपने बल पर सुलझा लेंगी। संध्या के समय शुभ समाचार मिलेंगे। उत्तम भोजन वाहन मनोरंजन पर्यटन से आनंद मिलेगा।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दोपहर तक अपने सभी कार्य पूर्ण करने का प्रयास करें इसके बाद परिस्थिति कलहकारी बनेगी जिसका भला करने का सोचेंगे उसी का व्यवहार आपको आहत करेगा। महिलाये भी आज मानसिक रूप से अशांत रहेंगी। सेहत भी असामान्य रहने से कार्य क्षेत्र पर बेहतर अनुभव नहीं करेंगे। फिर भी चाटुकारिता का सहारा लेकर खर्च योग्य आय बना ही लेंगे। धार्मिक स्थानों पर दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। स्त्री मित्रो से संबंदो में कड़वाहट आ सकती है। दिनचर्या असंयमित रहेगी। संतानो के ऊपर नजर रखें।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन भी आपके लिए लाभदायी रहेगा बीते कल के अधूरे कार्य आज पूर्ण होने से धन की आमद होगी। नौकरी पेशा लोग भी अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित होंगे। दूर के व्यवसायों अथवा शेयर आधी के कार्यो में उछाल आने से अन्य आय के साधन बनेंगे। सरकारी कार्यो में आज ढील ना दे अन्यथा लंबे समय के लिये लटक सकते है। धार्मिक कार्यो में रुचि होने पर भी उपयुक्त समय नही निकाल पाएंगे। संध्या के बाद समय प्रतिकूल हो जाएगा आसपास का वातावरण क्रोध दिलाने वाला बनेगा ना चाहते हुए भी किसी से झगड़ा होने की संभावना है। महिलाओ की सेहत खराब होने की संभावना है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 02 अगस्त 2021 सोमवार संवत् 2078 मास श्रावण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि प्रातः 10:28 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:03 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:03 बजे होगा । कृत्तिका नक्षत्र रात्रि 10:43 बजे तक रहेगा पश्चात् रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:41 से 09:19 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:08 से 12:59 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज भद्रा रात्रि 11:44 बजे से , सूर्य अश्लेषा नक्षत्र मे मध्य रात्रि पश्चात् 03:42 बजे से , दूसरा श्रावण सोमवार व्रत ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप आर्थिक मामलों और लेन – देन में सचेत रहे । विवाद से बचे नही तो परिवारिक कलह हो सकता है । समय से भोजन भी नहीं मिलेगा । व्यर्थ खर्च हो सकता है । घर में तथा अपने कार्यक्षेत्र में समझौते का रवैया अपनाना लाभदायक होगा ।
वृषभ :~ आपका आज का दिन लाभ वाला होगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थय रहेगें तथा ताजगी रहेगी । आर्थिक योजना बना सकेगें और धन लाभ हो सकता है । परिवार के साथ समय आनंदपूर्ण बीतेगा । आत्मविश्वास में वृद्धि होगी ।
मिथुन :~ आज आप वाणी और व्यवहार में सावधानी रखे । बातचीत से कोई गलतफहमी न हो , उसका ध्यान रखें । स्वास्थ्य खराब हो सकता है और विशेषकर आंखों में तकलीफ हो सकती है । खर्च अधिक होगा । मानसिक चिंता रहेगी । किसी भी अकस्मात से बचें ।
कर्क :~ आज आपकी नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियाँ रहेंगी । धन लाभ हो सकता है । मित्रो , विशेष स्त्री मित्रों से लाभ होगा । दोस्तों के साथ प्रवास तथा पर्यटन पर जा सकते हैं । प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताएंगें । आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक पूरे होंगे । शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
सिंह :~ आज आपके व्यवसाय में बौद्धिक प्रतिभा दिखेगी । नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं । उच्च पदाधिकारी काम से प्रभावित होंगे । पिता से लाभ होगा । सम्पति तथा वाहन सम्बंधी कार्य बहुत सरलता से कर सकेंगे । सरकारी काम में सफलता मिलेगी ।
कन्या :~ आज आपको आर्थिक लाभ होगा तथा विदेश में रहनेवाले सगे – सम्बंधियों के समाचार से काफी प्रसन्न रहेगें । धार्मिक कार्य या धार्मिक यात्रा मे खर्च करेगें । भाई – बहनों से लाभ हो सकता है । विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने के अवसर मिलेगें ।
तुला :~ आज आप कोई भी नए काम का आरंभ नहीं करे । अपनी वाणी और व्यवहार को नियंत्रित रखें अन्यथा गलतफहमी हो सकती है , जिससे नुकसान हो सकता है । हित शत्रुओं से सावधान रहें । स्वास्थ का ध्यान रखें । काफी कोशिश के बाद मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगें ।
वृश्चिक :~ आज आप अपने दैनिक कार्यों से मुक्त होकर अपने लिए थोड़ा समय निकाल सकेंगे । मित्रों के साथ प्रवास पर जा सकते हैं । व्यापार और भागीदारी में लाभ होगा । सार्वजनिक मान – सम्मान बढ़ेगा । पत्नी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेगें ।
धनु :~ आपका आज का दिन शुभफलदायक होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । यश कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी । परिवार के साथ आनंद में समय बीतेगा । प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी । कार्यालाय में सहकर्मियों का का पूरा सहयोग प्राप्त होगा ।
मकर :~ आज आप मानसिक रुप से अशांत और असमंजस में रहेंगे । कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले सकने से तनाव मे रहेगें । भाग्य आज साथ नहीं रहेगा जिससे काफी निराशा होगी । संतान से चिंतित रहेंगें । प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद में न पडे । पेट – दर्द से परेशानी होगी ।
कुंभ :~ आज आपको अधिक संवेदनशील से मानसिक बेचैनी और अस्वस्थता रहेगी । इस कारण जिद्दीपन आएगा । सार्वजनिक मानहानि न हो , इसका ध्यान रखें । स्थाई संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखें ।
मीन :~ आपका आज का दिन महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने हेतु शुभ है । विचारों की दृढ़ता से कार्य अच्छी तरह से करेंगे । सृजनात्मक और कलात्मक शक्ति में वृद्धि होगी । भाई – बहनों से लाभ होगा । कार्य सफलता से मन आनंदित रहेगा । सार्वजनिक मान – सम्मान मिलेगा । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।