आज का पंचांग – ये ग्रह कर सकते हैं रिश्तों को खराब, जानें उपाय – – आचार्य पंडित विजयेंद्र त्रिवेदी

 ।। ?️।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
मास…………………………..श्रावण
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी………………………….द्वादशी
संध्या 05.05 पर्यंत पश्चात त्रयोदशी
रवि……………………….दक्षिणायन
सूर्योदय………..प्रातः 06.00.25 पर
सूर्यास्त……….संध्या 07.05.36 पर
सूर्य राशि……………………….कर्क
चन्द्र राशि…………………….मिथुन
गुरु राशि………………………कुम्भ
नक्षत्र………………………….आर्द्रा
दुसरे दिन प्रातः 06.34 पर्यंत पश्चात पुनर्वसु
योग…………………………..हर्षण
रात्रि 01.05 पर्यंत पश्चात वज्र
करण………………………..तैतिल
संध्या 05.05 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु……………………………वर्षा
दिन…………………………गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
05 अगस्त सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.06 से 12.58 तक  ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 02.09 से 0३.47 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कर्क
04:20:04 06:40:47
सिंह
06:40:47 08:58:27
कन्या
08:58:27 11:15:07
तुला
11:15:07 13:35:00
वृश्चिक
13:35:00 15:53:57
धनु
15:53:57 17:58:18
मकर
17:58:18 19:40:54
कुम्भ
19:40:54 21:08:36
मीन
21:08:36 22:33:47
मेष
22:33:47 24:09:15
वृषभ
24:09:15 26:05:06
मिथुन
26:05:06 28:20:04
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..5
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 10.54 से 12.31 तक चंचल
दोप. 12.31 से 02.09 तक लाभ
दोप. 02.09 से 03.46 तक अमृत
सायं 05.23 से 07.00 तक शुभ
सायं 07.00 से 08.23 तक अमृत
रात्रि 08.23 से 09.46 तक चंचल
? आज का मंत्र :-
।। ॐ परममन्त्राय नमः । ।
? सुभाषितानि :-
यथा धर्ममधर्मं च कार्यं चाकार्यमेव च ।
अयथावत्प्रजानाति बुद्धिः सा पार्थ राजसी ॥
अर्थात :-
हे पार्थ ! इन्सान जिस बुद्धि से धर्म-अधर्म को, कर्तव्य-अकर्तव्य को यथार्थरुप से नहीं जान सकती, वह बुद्धि राजसी है ।
? आरोग्यं :-
बाल बढ़ाने के घरेलू उपाय –
5. एलोवेरा –
एलोवेरा में मौजूद पोषक तत्व बालों के विकास बहुत ही सहायता करता है। इसके अलावा यह चमक को बरकरार रखने में मदद करता है। इसके लिए आप एलोवेरा को काटकर उसके अंदर का जेल निकाल लें और उसे अपने बालों में लगाएं। जेल लगाने के एक घंटे बाद अपने बालों को शैम्पू से धो लें। इस बात का ध्यान दीजिए कि अगर बालों पर एलोवेरा लगाने के बाद आपको खुजली महसूस हो, तो तुरंत अपने बाल धो लें।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। वाणी पर संयम रखें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मेहनत सफल रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। अजनबियों पर विश्वास न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्ययों में कमी करना चाहिए।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
फालतू खर्च होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें। प्रसन्नता रहेगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से हानि होगी। आय कम होगी। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है। व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में न लें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
राजकीय बाधा दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। प्रमाद न करें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या रह सकती है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है। कार्य, व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय  ??
?ये ग्रह कर सकते हैं रिश्तों को खराब, जानें उपाय?
    ——————————–
?रिश्ता एक ऐसा अनमोल शब्द है जो दो परिवारों को, दो व्यक्तियों को आपस में जोड़ता है. दुनिया में कोई व्यक्ति अकेले नहीं रह सकता है. इसलिए भगवान ने रिश्तों का निर्माण किया और बहुत ही खूबसूरती के साथ व्यक्तियों को रिश्तों में पिरो दिया. रिश्ते हर तरह के होते हैं. ये आपकी जिंदगी में खुशियां भी लाते हैं और दु:ख भी पहुंचाते हैं. ज्योतिष के अनुसार, हर रिश्ता किसी न किसी ग्रह से जुड़ा हुआ है. ऐसा माना जाता है कि अगर ग्रह कमजोर होंगे तो रिश्ते कमजोर होंगे और रिश्ते कमजोर होंगे तो ग्रह खराब होंगे. तो आखिर रिश्तों का ग्रहों के साथ क्या संबंध है और किस प्रकार रिश्तों को अच्छा कर आप ग्रहों को अच्छा कर सकते हैं. इस बात को समझने के लिए आइए जानते हैं ।?
 ?1-सूर्य से व्यक्ति को अच्छा स्वास्थ्य, नाम-यश और राज्य सुख मिलता है. कुंडली में सूर्य कमजोर होने से हड्डियों और दिल से जुड़ी समस्या होती हैं. व्यक्ति को जीवन में बिना किसी कारण के अपयश की प्राप्ति होती है. अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है तो आपकी सेहत कभी अच्छी नहीं रहेगी. ज्योतिष के अनुसार, पिती को सूर्य का स्त्रोत माना जाता है. सूर्य से लाभ लेने लिए अपने पिता का सम्मान करें.?
?2-ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है. चंद्रमा से व्यक्ति को लोकप्रियता, अच्छा मन, पारिवारिक सुख प्राप्त होता है. इसके कमजोर होने पर मानसिक समस्या होती है, तनाव बना रहता है. इसी के साथ स्त्री पक्ष से कष्ट होता है. चंद्रमा से लाभ लेने के लिए माता का सम्मान जरूर करें.?
?3-ज्योतिष में मंगल ग्रह से व्यक्ति को पराक्रम, संपत्ति का सुख प्राप्त होता है. मंगल, छोटे भाई-बहनों से अच्छा संबंध देता है. कुडंली में मंगल कमजोर होने पर मुकदमेबाजी और कर्ज की समस्या होती है. मंगल कमजोर होने पर गंभीर चोट भी लग सकती है. मंगल से लाभ लेने के लिए अपने भाई-बहनों से संबंध अच्छा रखें. अपनी पैतृक संपत्ति की कद्र करें.?
✍?4-ज्योतिष में बुध ग्रह से व्यक्ति को तीव्र बुद्धि, अच्छी वाणी और अच्छी त्वचा का वरदान मिलता है. बुध के कमजोर होने से बुद्धि कमजोर हो जाती है. वाणी दोष होता है और आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ता है. बुध से लाभ लेने के लिए पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें. अपने ननिहाल पक्ष से संबंध अच्छे रखें.✍?
?‍♂️5-ज्योतिष में बृहस्पति को देव गुरू बृहस्पति कहा जाता है. बृहस्पति से व्यक्ति को विद्या, ज्ञान, अध्यात्म और ईश्वर की कृपा मिलती है. बृहस्पति के कमजोर होने पर व्यक्ति को लिवर, आंत, पेट से जुड़ी समस्या और कई अन्य तरह की बीमारियां हो जाती हैं. व्यक्ति जीवन में अकेला रह जाता है. बृहस्पति से लाभ लेने के लिए विद्वान और बुजुर्ग लोगों की सम्मान करें.?‍♂️
?6-ज्योतिष के अनुसार, जीवन में हर सुख का कारण शुक्र ग्रह से संबंधित होता है. शुक्र से भौतिक सुख, ऐश्वर्य, धन-संपदा और दांप्तय सुख मिलता है. कुंडली में शुक्र कमजोर होने पर जीवन से सुख चला जाता है. व्यक्ति के पास सब कुछ होकर भी आनंद नहीं उठा पाते. शुक्र से लाभ लेने के लिए स्त्रियों का सम्मान करें. अपने आचरण को शुद्ध रखें.?
?7-ज्योतिष में हर तरह के रोजगार का कारक शनि देव को माना जाता है. शनि से नौकरी-रोजगार में सफलता मिलती है, वाहन का सुख मिलता है. कुंडली में शनि के कमजोर होने पर आजीविका नहीं मिलती है. जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ता है. शनि से लाभ लेने के लिए अपने से छोटों का सम्मान करना होगा.?
☘️8-ज्योतिष में राहु ग्रह से व्यक्ति के जीवन में राजनीतिक और फिल्मी दुनिया की सफलता देखी जाती है. व्यक्ति के जीवन में रातों-रात यश की प्राप्ति होना राहु से संबंधित होता है. राहु का दुष्प्रभाव हो तो व्यक्ति अर्श से फर्श पर आ जाता है. राहु से लाभ लेने के लिए व्यक्ति को मांस-मदिरा, नशा और तामसिक भोजन से बचाव रखना चाहिए. सदगुरू की शरण में रहें.☘️
?9-ज्योतिष में केतु का अपना अलग महत्व है. केतु से जीवन में वैराग्य, ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है. माना जाता है कि अष्ट सिद्धि और नौ निधि का सुख केतु से ही प्राप्त होता है. केतु से जीवन में रहस्यमयी शक्तियां प्राप्त होती हैं. केतु का प्रभाव खराब होने से व्यक्ति को विचित्र बीमारियां होती हैं. केतु से लाभ लेने से लिए व्यक्ति को भगवान शिव की पूजा करें. इसके अलावा, भगवान गणेश की पूजा भी कर सकते हैं. रोजाना सुबह खाली पेट दो तुलसी के पत्ते खाएं.?
??शुभ संध्या सम्माननीय स्वजनों ??
??जय श्री राम??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *