बॉडीगार्ड जलाल को भाई मानती हैं दीपिका पादुकोण, सैलरी जानकर चौंक जाएंगे आप!

दीपिका पादुकोण उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्हें इंडस्ट्री में शुरुआत से ही प्यार मिला है। उन्होंने शाहरुख खान के साथ ‘ओम शांति ओम’ मूवी से बॉलीवुड में कदम रखा और करोड़ों लोगों को अपनी एक्टिंग, खूबसूरती और स्माइल से दीवाना बना लिया। वो जहां भी जाती हैं, लोग उनकी झलक पाने और उन्हें एक बार छू लेने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में इस स्थिति को संभालने की लिए एक शख्स (बॉडीगार्ड) हमेशा उनके साथ मौजूद रहता है, जिनका नाम है जलाल।दीपिका की प्रोटेक्शन को मुश्किल काम करने के लिए जलाल को काफी तगड़ी फीस भी मिलती है। दीपिका के बॉडीगार्ड की सैलरी जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

सैलरी जानकर चौंक जाएंगे
दीपिका पादुकोण के लिए बॉडीगार्ड जलाल सालों से कर रहे हैं, उन पर एक्ट्रेस काफी भरोसा भी करती हैं कई मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक कहा जाता है कि दीपिका, जलाल को भाई की तरह मानती हैं और उन्हें राखी भी बांधती हैं। वो जब भी बाहर शूट के लिए जाती हैं, जलाल को ही साथ लेकर जाती हैं। ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो दीपिका की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड जलाल साल भर में 80 लाख की सैलरी पाते हैं। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि 2017 में जलाल की सैलरी बढ़ा कर साल में 1 करोड़ कर दी गई है।

दीपवीर की शादी में भी कड़ी सुरक्षा
इस रिपोर्ट में ये बताया गया है कि दीपिका और रणवीर की शादी के ईवेंट पर भी जलाल को सिक्योरिटी का हेड रखा गया था। उन्होंने काफी अच्छा काम भी किया। बात करें वर्क फ्रंट की तो इन दिनों दीपिका पादुकोण अपने आने वाले कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वो ’83’ में पति रणवीर सिंह के साथ नजर आ ने वाली हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के साथ उनकी आने वाली फिल्म ‘इंटर्न’ को लेकर भी चर्चाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *