धार।  पति व पत्नी ने लगाई फांसी , दोनों की हुई मौत

पति व पत्नी ने लगाई फांसी , दोनों की हुई मौत
धार। समपीस्थ सिमराली के पास ग्राम तालावपुरा में मंगलवार रात्री को पति व पत्नी दोनों ने फांसी लगा ली। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद बुधवार को सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे गए। पुलिस ने आगे की जांच शुरू की
( धार से डाँ. अशोक शास्त्री )
। जानकारी अनुसार फरसपुरा पंचायत के अतंर्गत ग्राम तालावपुरा में रात्रि में पति-पत्नी दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दि । घटना का पता तब लगा जब मृतक की बच्ची सौनु अपने चाचा दशरथ के पास आई चाचा को बोला कि चाचा मेरे मम्मी पापा को आपने देखा क्या , तो मृतक के भाई ने बोला कि बेटा मैंने नहीं देखा है , तभी बच्ची के साथ चाचा दशरथ अपने बड़े भाई के घर पहुंचा और फाटक खोलकर देखा कि पहले कमरे में बड़ा भाई केशरसिंह फांसी पर लटका हुआ था , फिर मैं अंदर दूसरे कमरे में गया तो देखा तो मेरे भाई की पत्नी पांचुबाई भी फांसी पर लटकी हुई हुई थी । दोनों की मृत्यु हो चुकी थी । मैंने गांव के लोगों व पुलिस को सूचना दी ।जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची ‌ ।पुलिस ने रात्रि में ही दोनों लोगों को नीचे उतार कर अस्पताल लाया गया । जहां डॉक्टरों ने मृत होने की पुष्टि की । जिसके बाद बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गए । पुलिस आगे की जांच में जुटी ।फांसी लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका ‌ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *