राखी सावंत के घर का दरवाजा तोड़ अंदर पहुंच शख्स, FIR दर्ज कराकर पहुंचाया जेल

‘बिग बॉस’ के बाद से राखी सावंत लगातार सुर्खियों में हैं। पैपराजी के सामने वह अपना फनी अंदाज पेश करती रहती हैं। वह किसी भी सवाल पर अपनी राय रखने से बिल्कुल नहीं झिझकतीं। राखी सावंत को लेकर अब खबर है कि उन्होंने एक शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शख्स अपने आपको फैन बता रहा था और दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुस गया।

 

राखी सावंत  ने हाल ही में पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने इस हादसे के बारे में बताया. राखी ने कहा कि एक शख्स उनकी बिल्डिंग के अंदर फैन बनकर घुसा और उनके घर का दरवाजा तोड़ दिया. इस हादसे के वक्त उनके घर में मेड अकेली थीं, जिससे वह काफी घबरा गई. राखी सावंत के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.वीडियो में वह कहती हैं, ‘मैं तो फिलहाल घटिया बिल्डिंग में रह रही हूं. अभी पुलिस स्टेशन में एक बंदे को जेल में डाल दिया. उसे इसलिए जेल में डाला क्योंकि वो मेरे घर में घुस आया था और दरवाजा तोड़ दिया. मैंने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. जब वो घर में घुस आया उस समय मैं घर में नहीं थी. मैं अभी अच्छे एरिये में नहीं रहती हूं.’

आगे राखी कहती हैं, ‘उसको जेल में डाला, वो बिल्डिंग में नीचे आते हैं ना तो फैंन फैन बोलकर घुस गया. घर पर आकर दरवाजा तोड़ दिया. मैं घर पर नहीं थी लड़की थी घर पर वो बहुत डर गई. रोने लगी फिर कम्प्लेंट किया वो लड़की को चोट आया. बहुत ज्यादा ड्रामा हुआ तो फिर ओशिवाड़ा पुलिस स्टेशन में कम्प्लेंट लिखवाई हैं. इसीलिए मैं अभी अच्छे एरिया में नहीं रह रही हूं.’

आपको बता दें कि राखी सावंत के पास बिग बॉस से बाहर आने के बाद से ही नए प्रोजेक्ट्स की भरमार है. हाल ही में ‘ड्रीम में एंट्री’ गाने के बाद अब राखी सावंत का दूसरा गाना ‘लॉकडाउन’ रिलीज हुआ है, जो कि खूब पसंद किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *