खराब फॉर्म से परेशान कोहली पर सहवाग ने ऐसे ली चुटकी, ऐसा ट्वीट देख फैन्स भी हैरान

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली  के फैंस को लंबे वक्त से उनकी एक इंटरनेशनल सेंचुरी  का इंतजार है। हर मैच में यही लगता है कि इस बार तो शतक लग ही जाएगा लेकिन विराट अपने फैंस को लंबे समय से बस निराश ही कर रहे है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई Memes भी आते रहते है. ऐसे में भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कोहली को लेकर ट्वीट किया है जिसकी चर्चा काफी हो रही है. दरअसल सहवाग ने अपने ट्वीट में एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है जिसमें भारत में दो छात्र 99.99 प्रतिशत मार्क्स आने के बावजूद संतुष्ट नहीं हैं और पूरे 100 फीसदी मार्क्स लाने की कोशिश में फिर से पेपर दे रहे हैं.

वीरेंद्र सहवाग  ने इस तस्वीर को शेय़र किया और कैप्शन में लिखा, ‘इतना बेडली 100 तो शायद कोहली ने भी नहीं चाहा होगा’. सहवाग का यह मजेदार ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. कोहली के अलावा रहाणे और पुजारा भी बुरे दौर से गुजर रहे हैं. ये तीनों बल्लेबाज लगातार मैच के दौरान जल्द आउट हो रहे हैं. फैन्स इनके परफॉर्मेंस को देखकर हैरान हैं. पिछली 33 पारियों में पुजारा के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है, वहीं, रहाणे सिर्फ एक शतक ही लगा पाए हैं.

दूसरी ओर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 180 रन बनाकर नाबाद रहे . पिछले टेस्ट में रूट ने शतकीय पारी खेलकर भारत से टेस्ट को ड्रा कराने में अहम भूमिका निभाई थी. इस बार भी लॉर्ड़्स टेस्ट में रूट के बल्ले से उपयोगी रन निकले  हैं. भारत की ओर से लॉर्ड्स टेस्ट में केएल राहुल ने शानदार 129 रन की पारी खेली है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *