
महान गायिका आशा भोंसले ने सोमवार को कहा कि वह इंग्लैंड के बर्मिंघम में स्थित अपने रेस्तरां में हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज को देखकर काफी खुश हैं।हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7 ‘ की शूटिंग कर रहे हैं. एक्शन फिल्म की शूटिंग आसान नहीं है और टॉम क्रूज को अपने स्टंट खुद करने के लिए भी पहचाने जाते है. लेकिन शूटिंग के दौरान ही जब उन्हें भूख लगी तो वह मशहूर सिंगर आशा भोंसले के बर्मिंघम स्थित रेस्तरां ‘आशाज’ में पहुंच गए. वहां टॉम क्रूज ने आम आदमी की तरह व्यंजनों का जायका लिया और वह मसालेदार चिकन टिक्का के तो फैन ही हो गए. टॉम क्रूज की रेस्तरां की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

टॉम क्रूज ने खाए ‘चिकन टिक्के’:- मशहूर सिंगर आशा आशा भोंसले का यूके के बर्मिंघम में उनका एक रेस्तरां आशा’ज है. टॉम क्रूज ने इस रेस्तरां में लगभग दो घंटे तक समय गुजारा और मसालेदार चिकन टिक्का मसाला का मजा भी लिया. यही नहीं, उन्होंने दो बार चिकन टिक्का मंगाया और दूसरी बार में तो उसे और ज्यादा स्पाइसी रखने के लिए कहा. टॉम क्रूज को भारतीय खाना बेहद पसंद है. आशा भोंसले ने एक वेबसाइट की न्यूज के जरिये इस जानकारी को अपने फैन्स के साथ शेयर किया है.

‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ की कर रहे हैं शूटिंग:- टॉम क्रूज इन दिनों यूके में अपनी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ की शूटिंग कर रहे हैं. टॉम क्रूज की इस फिल्म को क्रिस्टोफर मैक्वॉयर डायरेक्ट कर रहे हैं. इस स्पाई थ्रिलर में रेबेका फर्ग्यूसन, विंग रेम्स, वनेसा किर्बी, साइमन पेग और हेली एटवेल है।