
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?बुधवार, २५ अगस्त २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:५९
सूर्यास्त: ? ०६:४४
चन्द्रोदय: ? २०:४६
चन्द्रास्त: ?०८:१९
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? भाद्रपद
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? तृतीया (१६:१८ तक)
नक्षत्र ? उत्तराभाद्रपद (२०:४८ तक)
योग ? धृति (०५:५७ तक)
प्रथम करण ? विष्टि (१६:१८ तक)
द्वितीय करण ? बव (२८:४१ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? सिंह
चंद्र ? मीन
मंगल ? सिंह (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? सिंह (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? कन्या (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ❌❌❌
अमृत काल ? १५:४८ से १७:२८
विजय मुहूर्त ? १४:२८ से १५:२०
गोधूलि मुहूर्त ? १८:३५ से १८:५९
सायाह्न सन्ध्या ? १८:४८ से १९:५४
निशिता मुहूर्त ? २३:५७ से २४:४१
राहुकाल ? १२:१९ से १३:५६
राहुवास ? दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड ? ०७:२७ से ०९:०४
होमाहुति ? मंगल
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पृथ्वी
भद्रावास ? मृत्युलोक (१६:१८ तक)
चन्द्रवास ? उत्तर
शिववास ? क्रीड़ा में (१६:१८ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
कज्जली (सातुड़ी) तीज व्रत, बहुला गणेश चतुर्थी व्रत, विवाहादि मुहूर्त (हिमाचल, पंजाब, कश्मीर और हरियाणा) के लिये धनु लग्न दोपहर ०२:३७ से सायं ०४:४१ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २०:४८ तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (थ, झ, ञ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम रेवती नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (दे, दो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २९:१६ से ०७:३५
कन्या – ०७:३५ से ०९:५३
तुला – ०९:५३ से १२:१४
वृश्चिक – १२:१४ से १४:३३
धनु – १४:३३ से १६:३७
मकर – १६:३७ से १८:१८
कुम्भ – १८:१८ से १९:४४
मीन – १९:४४ से २१:०७
मेष – २१:०७ से २२:४१
वृषभ – २२:४१ से २४:३६
मिथुन – २४:३६ से २६:५१
कर्क – २६:५१ से २९:१२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०५:५० से ०७:३५
शुभ मुहूर्त – ०७:३५ से ०९:५३
मृत्यु पञ्चक – ०९:५३ से १२:१४
अग्नि पञ्चक – १२:१४ से १४:३३
शुभ मुहूर्त – १४:३३ से १६:१८
रज पञ्चक – १६:१८ से १६:३७
शुभ मुहूर्त – १६:३७ से १८:१८
चोर पञ्चक – १८:१८ से १९:४४
शुभ मुहूर्त – १९:४४ से २०:४८
रोग पञ्चक – २०:४८ से २१:०७
चोर पञ्चक – २१:०७ से २२:४१
शुभ मुहूर्त – २२:४१ से २४:३६
रोग पञ्चक – २४:३६ से २६:५१
शुभ मुहूर्त – २६:५१ से २९:१२
मृत्यु पञ्चक – २९:१२ से २९:५०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपके साथ किसी अन्य के भरोसे रहने के कारण धोखा हो सकता है। आवश्यक कार्यो में ही लापरवाही करने से हानि होगी। घर एवं बाहर का वातावरण विपरीत रहेगा। जिनसे काम निकालना होगा वही लोग रूखा व्यवहार करेंगे। आपकी प्रतिभा नजरअंदाज होने से मन में नकारात्मकता बढ़ेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े जातक नए सृजन करेंगे। धन के दृष्टिकोण से दिन मायूस करेगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति करने में असमर्थ रहने से अशांति बढ़ेगी।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रातः काल के समय किसी परिवार के सदस्य से विवाद होने के कारण दिन भर की क्रियाएं अस्त-व्यस्त रहेंगी। सामाजिक क्षेत्र पर इसे उलट अपने सहयोगी कार्यो से प्रशंशा के पात्र बनेंगे बाहर मानसिक रूप से भी शांत रहेंगे। मन में दुविधा कार्यो में बाधा डाल सकती है इसलिये जो भी फैसले से निर्भीक होकर लें तभी लाभ के हकदार बनेंगे। आज किसी महिला के कारण सम्मान में कमी आ सकती है व्यवहार सिमित रखें। ना चाह कर भी खर्च करना पड़ेगा। आर्थिक कमी रहेगी। रक्त सम्बंधित व्याधि हो सकती है।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिये सफलता दायक रहेगा। नौकरी अथवा व्यवसाय में आशा के अनुकूल कार्य होने से अन्य लोगो से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। धन लाभ भी रुक रुक कर होता रहेगा जिससे भविष्य की योजनाएं बलवती होंगी। उधार दिए धन/सामान की वसूली आज ना करे अन्यथा विवाद हो सकता है। आत्मनिर्भर की भावना रहने से सफलता थोड़े विलम्ब से परन्तु अवश्य मिलेगी। पारिवारिक कारणों से यात्रा करनी पड़ेगी। घरेलु खर्च आज दिल खोल कर करेंगे।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपके मस्तिष्क में विचारो की भरमार रहेगी स्वभाव में भी पल पल में परिवर्तन आएगा जिस कारण अन्य व्यक्ति आपके बारे में गलत धारणा रख सकते है। प्रतिस्पर्धी भी आपको हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे। कार्यो में विलम्ब एवं असफलता के कारण मनोबल टूट सकता है। आज किसी की ऊपर अधिक दयालुता दिखाना भी हानि करा सकता है। कार्य क्षेत्र पर आकस्मिक खर्च होने से पारिवारिक बजट प्रभावित होगा। सन्तानो के विषय में अपेक्षा के विपरीत समाचार मिलने से कष्ट होगा।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन भी आपकी इच्छाओ के विपरीत कार्य होने से निराश रहेंगे। घर एवं कार्य क्षेत्र के अंदरूनी मामलो को लेकर दुविधा में फंस सकते है। भागीदारी अथवा कमीशन के कार्यो में अचानक रूकावट आने से धन फंसेगा। कार्य के सिलसिले से यात्रा भी करनी पड़ सकती है परन्तु इसमें भी आज असफलता का प्रतिशत अधिक रहेगा। टाल मटोल की वृति भी नुक्सान करा सकती है। संतोषी वृति रखने से भविष्य में लाभ कमा सकते है। पारिवारिक वातावरण भी अस्त-व्यस्त रहेगा। व्यर्थ की बहस से बचें।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन कार्य व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा फिर भी उधारी के व्यवहार यथा संभव ना ही करे अन्यथा धन निश्चित रूप से फंसेगा। नौकरी पेशा जातक भी बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे। अधिकारी वर्ग आप पर अधिक भरोसा दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर खुल कर निर्णय ले सकेंगे परन्तु धन की प्राप्ति थोड़े विलम्ब से होगी। नए कार्य की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बन सकते है। धर्म-कर्म पर खर्च भी करेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। स्वभाव में थोड़ा क्रोध रह सकता है फिर भी दैनिक कार्यो में इसका असर नहीं पड़ेगा। आज आप यथार्थ पर कम अमल करेंगे काल्पनिक बाते ज्यादा प्रभावित करेंगी। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के अनुसार लाभ होगा। आलस्य के कारण आयवश्यक कार्य में देरी हो सकती है। धन सम्बंधित लेन देन अथवा महत्त्वपूर्ण निर्णय आज ना ही लें। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी। धर्म क्षेत्र पर निस्वार्थ सेवा देंगे। परिजनों का व्यवहार परेशान कर सकता है।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन बीते कुछ समय से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल बने रहने से कार्यो के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे। प्रातः काल से ही अधूरे पड़े कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन सहायक रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने की सम्भवना है परन्तु इसमें व्यवधान भी अधिक आएंगे। बनी बनायी कार्य योजनाओं को किसी के हस्तक्षेप के कारण बदलने से हानि एवं परेशानी होगी फिर भी धन की आमद होने से कार्य सुव्यवस्थित रूप से चलने लगेंगे। घर में शांति भंग हो सकती है ध्यान रखें।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज परिस्थितियां बदलने से दिनचर्या में भाग-दौड़ लगी रहेगी। पूर्वनियोजित कार्यक्रमो में भी बदलाव करना पड़ सकता है। अधिक क्रोध एवं व्यवहार का तीखापन बनते कार्य बिगाड़ सकता है सतर्क रहें। उधार लिए धन अथवा अन्य वस्तुओं के समय पर नहीं लौटाने के कारण शर्मिंदगी देखनी पड़ेगी। धन सम्बंधित कोई भी आयोजन करने से पहले बड़ो की सलाह अवश्य लें अन्यथा आज ना ही करें। स्त्री-सन्तानो की अनदेखी करना भी भारी पड़ सकता है। विवेक से कार्य करें।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
स्वास्थ्य सम्बंधित विषयो को छोड़ आज का दिन सामान्य रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिल रहने के कारण कार्य व्यवसाय में मन कम ही लगेगा फिर भी मध्यान के आस-पास आकस्मिक धन आगम होने से ख़ुशी मिलेगी। आँख-माश्पेशी अथवा जोड़ो में दर्द सम्बंधित समस्या रहेगी। किसी सम्मलेन में भाग लेने के कारण दुविधा में रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उदासीनता रहेगी। कार्य विस्तार अथवा नविन कार्यो की रूप रेखा बना सकते है परन्तु शुरुआत आज ना करें। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर केंद्रित रहेगा।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप धैर्य धारण करेंगे। संतोषी वृति रहने के कारण भाग-दौड़ से दूर रहेंगे। आपके विचार उच्च कोटि के रहेंगे परन्तु स्वयं के ऊपर इन्हें लागू करने में असमर्थ होंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके सामने सभी प्रशंसा करेंगे परन्तु पीछे से आलोचना होगी। मित्र परिजन भी स्वार्थ सिद्धि की भावना रखेंगे। कार्यो में हानि की सम्भवना जानते हुए भी व्यवहारिक कारणों से अनदेखा करेंगे। दोपहर के समय आकस्मिक लाभ होने से खर्च चलते रहेंगे। परिजनों की बात आपको अखरेगी परन्तु सही समय की प्रतीक्षा में शांत रहेंगे।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन भी शुभफलदायक रहेगा। सेहत उत्तम बनी रहेगी। कार्यो को पूर्ण निष्ठा से करेंगे थोडी बहुत लापरवाही भी कर सकते है फिर भी लाभ के अवसर हाथ से नहीं निकलने देंगे। जानने वालों से किसी महत्त्वपूर्ण कार्य का मार्गदर्शन मिलेगा। आज व्यवसाय आशानुकूल रहेगा परन्तु उधार के व्यवहार अधिक रहने से धन की आमद कम ही रहेगी। कार्य से समय निकाल बाहर मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। अनैतिक कार्यो अथवा व्यसनों से दूर रहें सामाजिक क्षेत्र पर बदनामी हो सकती है ॥
___________?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 25 अगस्त 2021 बुधवार संवत् 2078 मास भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि अपरान्ह 04:18 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:11 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:47 बजे होगा । उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र रात्रि 08:48 बजे तक रहेगा पश्चात् रेवती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:23 से 01:53 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज भद्रा अपरान्ह 04:18 बजे तक रहेगी , अगस्त्य उदय रात्रि 12:15 बजे से , सातुडी तीज , कजली तीज , व संकष्ट चतुर्थी व्रत , बहुला चौथ , चंद्रोदय रात्रि 08:37 बजे , पंचक ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । व्यर्थ खर्च बढेगा । पूंजी – निवेश मे ध्यान रखे । परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी । लेन – देन संभलकर करे । लाभ के लालच में न फंसे । निर्णयशक्ति का अभाव दुदिधा में डाल देगा ।
वृषभ :~ आपका आज का दिन आनंद से भरा रहेगा । व्यापार में और आय वृद्धि से लाभ होगा । परिवार और मित्रों के साथ आनंदप्रमोद का माहौल रहेगा । नए संपर्क और परिचय व्यापार में लाभप्रद रहेंगे । पूरे दिन मन में उल्लास और प्रसन्नता का होगा ।
मिथुन :~ आज आप शारीरिक और मानसिक प्रसन्नचित्त रहेंगे । व्यवसाय में कार्य की प्रशंसा से कार्य मै उत्साह रहेगा । परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे । व्यवसाय में बढोत्तरी हो सकती है । सरकारी कार्य भी सरलतापूर्वक होंगे ।
कर्क :~ आज आपका भाग्य वृद्धि का दिन है । विदेश या दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे । शारीरिक स्वस्थ रहेंगे । मानसिक प्रसन्नता रहेगी । व्यावसाय में भी लाभ होगा । आकस्मिक धनप्राप्त हो सकता हैं ।
सिंह :~ आप आज स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान रखे । स्वास्थ्य मे खर्च भी हो सकता है । बाहर का खान – पान नही करे । वैचारिक नकारात्मकता से बचे । जिससे मानसिक अस्वस्थता बहुत कम होगी।
कन्या :~ आपका आज का दिन शुभ है । यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी । व्यापार में भागीदारों से सम्बंधो में सकारात्मकता बढेगी । वस्त्राभूषणों की खरीदी से मन आनंदित होगा । मित्रों के साथ प्रवास का आनंद लेंगे ।
तुला :~ आज आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । व्यवसाय में लाभ होगा । सहकार्यकरो का सहयोग मिलेगा । परिवार के साथ समय आनंदपू्र्वक बिताएंगे । वाणी पर संयम बरते । कार्य में सफलता प्राप्त होगी और यश भी मिलेगा ।
वृश्चिक :~ आज आप वाद – विवादों में न पडे । विद्यार्थियों को सफलता मिलने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी । शेयर – सट्टे में पूंजी – निवेश न करे । भविष्य मे आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है । परिश्रम के अनुसार सफलता प्राप्त होगी ।
धनु :~ आज आप में उत्साह का अभाव रहेगा , जिससे मन अशांत रहेगा । पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा , क्योंकि परिवार के साथ अनबन हो सकती है । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज करते समय विशेष ध्यान रखे । धनहानि हो सकती है । मानहानि न हो इसका ध्यान रखे । छाती में पीडा हो सकती है ।
मकर :~ आज आप मित्रों और परिवार के साथ दिन आनंदपूर्वक होगा । स्थाई संपत्ति विषयक कार्य कर पाएँगे । व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आर्थिक लाभ हो सकता हैं ।
कुंभ :~ आज आप मानसिक दुविधा से किसी निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे । निरर्थक खर्च से बचे । वाणी पर संयम न रखने से परिवार मे अनबन हो सकती है । विद्यार्थीगण अभ्यास में एकाग्रता पर अधिक ध्यान दे । कार्य सफलता में विलंब हो सकता है ।
मीन :~ आज आप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से प्रसन्नता रहेगी । उत्साह से नए कार्य प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी । पारिवारिक सुख – शांति रहेगी । मित्रों और परिवार के साथ प्रवास पर जा सकते है । धन प्राप्ति के योग है ।।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।