
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शुक्रवार, २७ अगस्त २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:५८
सूर्यास्त: ? ०६:५९
चन्द्रोदय: ? २१:४४
चन्द्रास्त: ?१०:११
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? भाद्रपद
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? पञ्चमी (१८:४८ तक)
नक्षत्र ? अश्विनी (२४:४८ तक)
योग ? वृद्धि (पूर्ण रात्रि)
प्रथम करण ? कौलव (०५:५६ तक)
द्वितीय करण ? तैतिल (१८:४८ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? सिंह
चंद्र ? मेष
मंगल ? सिंह (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? सिंह (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? कन्या (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५२ से १२:४४
अमृत काल ? १६:५४ से १८:३९
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०५:५१ से २४:४८
रवियोग ? २४:४८ से २९:५१
विजय मुहूर्त ? १४:२७ से १५:१९
गोधूलि मुहूर्त ? १८:३२ से १८:५६
निशिता मुहूर्त ? २३:५६ से २४:४१
राहुकाल ? १०:४१ से १२:१८
राहुवास ? दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड ? १५:३२ से १७:०८
होमाहुति ? गुरु
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? पृथ्वी
चन्द्रवास ? पूर्व
शिववास ? नन्दी पर (१८:४८ से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पूर्व-उत्तर (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
हल चंदन षष्ठी व्रत, गृहप्रवेश+उद्योग-मशीनरी+व्यवसाय आरम्भ+ देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०६:०८ से १०:५२ तक, भूमि-भवन+वाहनादि क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:२८ से ०२:०४ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २४:४८ तक जन्मे शिशुओ का नाम
अश्विनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (चू, चे, चो, ला) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम भरणी नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (ली) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २९:०८ से ०७:२७
कन्या – ०७:२७ से ०९:४५
तुला – ०९:४५ से १२:०६
वृश्चिक – १२:०६ से १४:२५
धनु – १४:२५ से १६:२९
मकर – १६:२९ से १८:१०
कुम्भ – १८:१० से १९:३६
मीन – १९:३६ से २०:५९
मेष – २०:५९ से २२:३३
वृषभ – २२:३३ से २४:२८
मिथुन – २४:२८ से २६:४३
कर्क – २६:४३ से २९:०४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:५१ से ०७:२७
चोर पञ्चक – ०७:२७ से ०९:४५
शुभ मुहूर्त – ०९:४५ से १२:०६
रोग पञ्चक – १२:०६ से १४:२५
शुभ मुहूर्त – १४:२५ से १६:२९
मृत्यु पञ्चक – १६:२९ से १८:१०
अग्नि पञ्चक – १८:१० से १८:४८
शुभ मुहूर्त – १८:४८ से १९:३६
रज पञ्चक – १९:३६ से २०:५९
अग्नि पञ्चक – २०:५९ से २२:३३
शुभ मुहूर्त – २२:३३ से २४:२८
रज पञ्चक – २४:२८ से २४:४८
शुभ मुहूर्त – २४:४८ से २६:४३
चोर पञ्चक – २६:४३ से २९:०४
शुभ मुहूर्त – २९:०४ से २९:५१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन अधिकांश समय आपमें चंचलता अधिक रहेगी। महत्त्वपूर्ण कार्यो में भी लापरवाही दिखाएंगे अथवा इच्छा शक्ति की कमी रहने से कार्य हानि हो सकती है। व्यवहारिक रूप से आप अधिक सक्रिय रहेंगे। मन चंचल रहने पर भी हास्य परिहास से आस-पास का वातावरण हल्का करने की क्षमता रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से संध्या का समय अधिक शुभ रहेगा। बैठे बिठाये धन लाभ होने की सम्भवना है। पारिवारिक सदस्य से रूठना मनाना लगा रहेगा। मित्र मण्डली के साथ पर्यटन के अवसर मिलेंगे।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपको आशा से अधिक एवं एक दम विपरीत फल देगा। विशेष कर आज अपनी सोच में निराशा को जगह ना दें। आज आप जो भी विचार करेंगे उसका विपरीत फल मिलेगा। कार्यो में अधिक व्यस्त रहने के कारण सामाजिक क्षेत्र से दूरी बनेगी। धन लाभ के लिए किये जा रहे प्रयासों में बड़ी मुश्किल से सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंगों के कारण किसी से विवाद हो सकता है। खर्च अनियंत्रित रहेंगे जिससे आर्थिक संतुलन बिगड़ेगा। शारीरिक रूप से अधिक परिश्रम करने में असमर्थ रहेंगे। हित शत्रु हानि पहुँचा सकते है सतर्क रहें।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन सामान्य से अधिक शुभ फल देने वाला रहेगा। सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुअवसर मिलेगा फिर भी इससे आर्थिक लाभ की आशा ना रखे सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। धन लाभ के लिए आज थोड़ा अधिक बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यो में भी सहभागिता देंगे। मध्यान के समय कार्य व्यवसाय में गति रहने से व्यस्तता रहेगी। शारीरिक रूप से थका हुआ अनुभव होगा। परिजनो की इच्छा पूर्ती पर खर्च करेंगे। गृहस्थ सुख सामान्य रहेगा।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भी दिन आपके अनुकूल रहेगा। सरकार की तरफ से लाभ होने के संकेत है अथवा थोड़े प्रयास के बाद लटके सरकारी कार्यो में सफलता अवश्य मिलेगी। कार्य क्षेत्र से दोपहर के बाद आकस्मिक खुशखबरी मिलने से आनंदित रहेंगे। धन का खर्च अधिक रहेगा परन्तु व्यर्थ नहीं होगा। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। नए सम्बन्ध बनने की पूर्ण सम्भावना है। घर के बुजुर्ग आप के ऊपर कृपा बनाये रहेंगे। अधिकारियों अथवा अन्य वरिष्ठ लोगो से आसानी से काम निकाल सकेंगे।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन भाग्योदय कारक रहेगा। घर एवं बाहर आशा से अधिक सहयोगी वातावरण मिलने से लगभग सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे परन्तु उधार सम्बंधित व्यवहारों के कारण थोड़ी चिंता भी रहेगी। नौकरी पेशा जातकी की कार्य कुशलता के लिए प्रशंशा होगी। थोक अथवा कमीशन के व्यवसाय से अधिक लाभ मिलेगा। धन लाभ प्रचुर मात्रा में होने से खुश रहेंगे। घर की महिलाएं आप पर प्रसन्न रहेंगी। दाम्पत्य जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। बाहर घूमने एवं उत्तम भोजन सुख मिलेगा। आलस्य से बचें।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन मिला-जुला रहेगा। भावुकता अधिक रहने के कारण छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेंगे। घर एवं बाहर का वातावरण इसी कारण दूषित हो सकता है। आर्थिक आयोजनों को पूर्ण करने में पहले बाधाएं आएगी बाद में स्थिति आपके पक्ष में आने से लाभ के अवसर मिलेंगे। मध्यान के बाद अधिकांश मामलो में आप अपने मन की ही करेंगे और इससे संतुष्ट भी रहेंगे। घर की समस्याएं घर में ही निपटाएं बाहर ना लेजाए। व्यावसायिक कारणों से अल्प लाभदायी यात्रा हो सकती है। पैतृक कार्य में सफलता मिलेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन लाभदायक रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर आसानी से विजय पा लेंगे। कार्य व्यवसाय भी पहले से बेहतर चलेंगे। आपकी सोची हुई योजनाओं में से अधिकांश सफल रहेंगी। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। व्यवसाय में नए प्रयोग अधिक लाभ कराएंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति में थोड़ी बाधा आ सकती है परन्तु प्रयास करने पर वापसी की उम्मीद बनी रहेगी। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते है। सुख के साधनों की वृद्धि करने पर अधिक ध्यान रहेगा इसपर खर्च भी करेंगे। गृहस्थ सुख सामान्य रहेगा।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के पूर्वार्ध में परिस्तिथियां प्रतिकूल रहेंगी। पूर्व निर्धारित कार्य में विलम्ब होने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। धन संबंधित कार्य को लेकर किसी से तकरार हो सकती है। आज आप गहरी सोच में डूबे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का मनमाने आचरण के कारण क्रोध आएगा फिर भी मौन रहकर कार्य करें अन्यथा आगे होने वाले लाभ से वंचित रह सकते है। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आएगा। विघ्न डालने वाले स्वयं अपनी गलती मानकर सहयोग करेंगे। धन लाभ मध्यम रहेगा। परिजनों से भी बेकार की बहस हो सकती है।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन के पूर्वार्ध में आप दुविधा में फंसे रहेंगे। किसी भीं कार्य में स्थिति स्पष्ट ना होने के कारण कार्य रुके रह सकते है केवल मन ही मन कार्यो की रूपरेखा बनाएंगे। धीरे-धीरे स्थिति स्पष्ट होती जाएगी। किसी भी प्रकार का आर्थिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा परन्तु धन की आमद सुनिश्चित नहीं रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे फिर भी इनसे पार पाकर सफल रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आरम्भ में मनमुटाव वाला रहेगा बाद में आपसी भावनाओ की समझ होने लगेगी।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपको आज के दिन भी थोड़ा सावधानी बरतने की सलाह है चंद्र आपकी राशि से चौथे होने पर किसी गलती के कारण मन में संताप रहेगा। हानि के चलते कार्यो से मजबूरन जी चुरायेंगे। सरकारी कार्य लंबित रहने से समय एवं धन व्यर्थ खर्च होंगे। परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर किसी महिला के कारण अशांति फ़ैल सकती है। धर्म के प्रति निष्ठा होने पर भी भजन पूजन में मन नहीं लगा पाएंगे। संध्या के आसपास का समय थोड़ा राहत भरा रहेगा परन्तु थकान भी रहेगी।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन के पहले भाग में सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य उत्तम् रहेगा।सामाजिक क्षेत्र से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ होने से आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनेंगे। आयवश्यक कार्य मध्यान से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें। इसके बाद सभी कार्यो में व्यवधान आने लगेंगे। जहाँ से लाभ की संभावना है वहां से निराशा मिलेगी। फिर भी मानसिक रूप से विचलित नहीं होंगे। परिजनों का स्नेह एवं सहयोग मिलता रहेगा। घर के बुजुर्ग की सेहत ख़राब होने के कारण थोड़ी असहजता बनेगी। सन्तानो के विषय में शुभ समाचार मिलेंगे।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन सभी कार्यो को आप जी जान से करेंगे परन्तु फिर भी सफलता मिलने में संदेह रहेगा। सरकारी कार्य भी नियमो की पूर्ति ना होने के कारण अधूरे रहेंगे। मध्यान के बाद व्यावसायिक एवं घरेलु कार्यो के कारण दौड़-धूप करनी पड़ेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव आने से शरीर में शिथिलता आएगी। गुप्त शत्रु से सावधान रहें। लोग मीठा व्यवहार करके अपना काम निकालेंगे। बाहर के लोगो के प्रति आज अधिक उदारता दिखाएँगे परन्तु घर में इसके विपरीत व्यवहार रहने से क्लेश होने की संभावना है। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। आहार संतुलित लें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 27 अगस्त 2021 शुक्रवार संवत् 2078 मास भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सायं 06:49 बजे तक रहेगी पश्चात् षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:12 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:47 बजे होगा । अश्विनी नक्षत्र मध्य रात्रि 12:47 बजे तक रहेगा पश्चात् भरणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:56 से 12:26 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज चांद छठ व्रत , चंद्रोदय रात्रि 09:52 बजे , रक्षा पंचमी , जीवंतिका पूजन , गंडमूल मध्य रात्रि 12:47 बजे तक , महापात दोपहर 01:30 से सायं 06:15 बजे तक ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से बीतेगा जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा । हर कार्य में सफलता मिलेगी । घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा । मायके से भी लाभ के साथ व अच्छे समाचार मिल सकते हैं । आर्थिक लाभ होगा । मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास होगा । उनसे मिली भेट व सौगात से प्रसन्न होंगे ।
वृषभ :~ आज आपको कई चिंताओं से स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा । स्वजनों और स्नेहीजनों से मतभेद होंगे जिससे घर में विरोध का माहौल होगा । कार्य अधूरे रह सकते हैं । अधिक खर्च होगा । परिश्रम के असंतोषकारक परिणाम से मन में ग्लानि रहेगी । अविचारी निर्णय से गलतफहमीयाँ न हों इसका ध्यान रखे ।
मिथुन :~ आपको आज अनेक प्रकार से लाभ होने से हर्षोल्लास में दुगुनी वृद्धि होगी । पत्नी एवं पुत्र से लाभदायक समाचार मिलेंगे । मित्रों की मुलाकात से आनंद मिलेगा । विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है । उत्तम भोजन सुख है ।
कर्क :~ आपका आज का दिन व्यवसाय मे लाभदायक है । उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि रहेगी । वर्चस्व में वृद्धि होगी । पदोन्नति हो सकती है । परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी । माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । धन संपत्ति – मान सम्मान मिलेगा । घर की साज – सज्जा में फेरबदल करेंगे । कार्यभार से कुछ थकान रहेगी परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा ।
सिंह :~ आप आज धार्मिक प्रवृत्तियों में दिन बिताएंगे । स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है । हाथ के काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे । व्यवहार न्यायानुकूल रहेगा । क्रोध पर संयम रखे । व्यवसाय में बाधा आ सकती है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता से दुःख हो सकता है । स्वास्थ्य मध्यम रहेगा ।
कन्या :~ आप आज वाणी संयम रखे । किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें । क्रोध एवं आवेश में न आए इसका ध्यान रखें । परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद से दुख हो सकता है । संभवतः प्रवास न करें । हितशत्रुओं से सावधान रहें ।
तुला :~ आपका आज का दिन मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान – पान , सैर – सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों से प्रफुल्लित रहेंगे । यात्रा के योग हैं । मनोरंजन साधनों एवं वस्त्रालंकारों की खरीदी होगी । तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी । मान – सम्मान मिल सकता है ।
वृश्चिक :~ आज आप का पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से भरा रहेगा । तन में चेतना एवं स्फूर्ति रहेगी । प्रतिस्पर्धी एवं हित शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे । कार्यालय सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । स्त्री मित्रों से मेल – मिलाप व प्रणय प्रसंग से आनंद में वृद्धि होगी । आर्थिक लाभ के साथ अधूरे कार्य पूर्ण होंगे । बीमारियों से राहत मिलेगी ।
धनु :~ आपको आज कार्य सिद्धि व सफलता न मिले तो हताश न हो । क्रोध पर संयम रखे । बच्चों के कारण चिंता रहेगी । कोई यात्रा प्रवास न करे ।
मकर :~ आप का आज का दिन अशुभ रहेगा शारीरिक एवं मानसिक प्रतिकूलता रहेगी । घर में परिवार के साथ अनिच्छनीय प्रसंग से मन अशांत रहेगा । समयानुसार भोजन नही मिलेगा एवं शांतिपूर्ण निद्रा का अभाव रहेगा । जल एवं स्त्रीयों से संभले । क्योंकि धन कि हानि एवं अपयश हो सकता है ।
कुंभ :~ आज चिंताओं के बादल हटने से आपको मानसिक हल्कापन लगेगा । मन में उत्साह रहेगा , जिससे समय आनंदपूर्वक बीतेगा । भाई – बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा । कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं । छोटा प्रवास हो सकता है ।
मीन :~ आज आपके द्वारा जिह्वा पर संयम रखे नही तो लड़ाई – झगड़े होंगे । खर्च पर संयम रखे । लेन – देन में भी बहुत सावधानी बरते । शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है । परिवारिक मनमुटाव रहेगा । खान – पान में भी संयम बरते । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।