
भारत से विदेश की यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. यात्रियों को अब कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी. जल्द ही कोविन ऐप लोगों को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट उपलब्ध होगी राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के प्रमुख आरएस शर्मा ने आज एक साक्षात्कार में एनडीटीवी को बताया कि इससे यात्रियों को यह साबित करने में मदद मिलेगी कि उनके पास सरकार द्वारा प्रमाणित प्रामाणिक परीक्षण हैं.
शर्मा ने कहा, “हम ICMR (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) के महानिदेशक के साथ काम कर रहे हैं और हमने पहले से ही एक प्रणाली विकसित कर ली है. जैसा कि आप जानते हैं CoWIN प्रमाणपत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं. इसी तरह, अब आप RT-PCR डाउनलोड कर सकेंगे, प्रमाणपत्र डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित होगा.”
क्या है कोविन ऐप?
कोविन एप भारत में कोरोना टीकाकरण के लिए एक मैनेजमेंट सिस्टम है जो कि क्लाउड आधारित है. इस एप में टीकाकरण केंद्र से लेकर टीका लेने वाले लोगों की पूरी सूची रहेगी. यदि आप भी कोरोना का टीका लेना चाहते हैं तो आपको CO-WIN एप से ही अप्लाई करना होगा. कोविन एप से कोरोना टीकाकरण प्रक्रिया की पूरी ट्रैकिंग होगी. इसमें भारत में लगाए जाने वाले टीकों का पूरा लेखा-जोखा रहेगा.
साथ ही किसे कब, कहां और कौन सा टीका दिया गया. इसकी भी पूरी जानकारी होगी. सीधे शब्दों में कहें तो कोविन एप में भारत में कोरोना टीकाकरण का पूरा डाटा बेस रहेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब आप गूगल प्ले-स्टोर से CO-WIN एप को डाउनलोड कर सकते हैं.