अमेरिका में दिखे #JusticeForSSR के बोर्ड


बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर अब देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इंसाफ की आवाज उठ रही हैं.अब मामले की अमेरिका में भी गूंज सुनाई दे रही है। कैलिफोर्निया में सुशांत को इंसाफ दिलाने को लेकर पोस्टर लगे हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अमेरिका में लगे बिलबोर्ड की फोटो सोशल मीडिया में साझा की है। श्वेता ने लिखा कि अब यह आंदोलन पूरी दुनिया में पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर सुशांत के फैन्स #JusticeForSushantSinghRajput के जरिए न्याय की मांग कर रहे हैं। बता दें, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 34 वर्ष की कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. ‘छिछोरे’ एक्टर अपने बांद्रा वाले घर में 14 जून को मृत पाए गए थे. एक्टर के निधन के बाद पूरा देश सदमे में आ गया था. एक्टर के निधन को लेकर कई सवाल उठ रहे थे, इस मामले में अब रोजाना नई-नई बातें खुलकर सामने आ रही हैं, वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने पूरे होने वाले हैं, हालांकि, अभी तक एक्टर के निधन की वजह सामने नहीं आ पाई है.


सुशांत के लिए शुरू हुआ #Warriors4SSR कैम्पेन
सुशांत के परिवार और फैन्स ने #Warriors4SSR शुरू किया है। इस डिजिटल कैम्पेन में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी हिस्सा लिया। दूसरा पोस्ट सुशांत की एक्स गर्लफ्रैंड अंकिता लोखंडे ने किया। इसमें उनके हाथ में सुशांत की मां की फोटो नजर आई। अंकिता ने लिखा- ‘हमें यकीन है तुम दोनों साथ होगे।’ इसके अलावा पीएमओ से मामले में हस्तक्षेप की अपील करने वाले सांसद सुब्रमण्यम स्वामी भी शामिल हुए।

श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, “तुम हमारे दिलों में धड़क रहे हो.” श्वेता सिंह कीर्ति का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. बता दें, अब सुशांत सिंह राजपूत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है और केंद्र सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *