आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?मंगलवार, ७ सितंबर २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:०५
सूर्यास्त: ? ०६:३१
चन्द्रोदय: ? ❌❌❌
चन्द्रास्त: ?१९:०५
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? भाद्रपद
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? अमावस्या (०६:२१ तक)
नक्षत्र ? पूर्वाफाल्गुनी (१७:०५ तक)
योग ? साध्य (२६:२२ तक)
प्रथम करण ? नाग (०६:२१ तक)
द्वितीय करण ? किंस्तुघ्न (१७:३२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? सिंह
चंद्र ? कन्या (२२:४९ से)
मंगल ? कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? तुला (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४९ से १२:४०
अमृत काल ? १०:५४ से १२:२७
त्रिपुष्कर योग ? २८:३७ से २९:५७
विजय मुहूर्त ? १४:२० से १५:११
गोधूलि मुहूर्त ? १८:२० से १८:४४
निशिता मुहूर्त ? २३:५२ से २४:३८
राहुकाल ? १५:२३ से १६:५८
राहुवास ? पश्चिम
यमगण्ड ? ०९:०६ से १०:४०
होमाहुति ? सूर्य
दिशाशूल ? उत्तर
नक्षत्र शूल ? उत्तर (१७:०५ से)
अग्निवास ? पाताल
चन्द्रवास ? पूर्व (दक्षिण २२:५० से)
शिववास ? गौरी के साथ (०६:२१ से श्मशान में, २८:३७ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
भाद्रपद कुशोत्पाटिनी (पिठौरी) अमावस्या, लोहागर्ल यात्रा, सतीपूजा (अग्रवंश) आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १७:०५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (टा, टी, टू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (टे, टो, प) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह २८:२५ से ०६:४४
कन्या – ०६:४४ से ०९:०२
तुला – ०९:०२ से ११:२३
वृश्चिक – ११:२३ से १३:४२
धनु – १३:४२ से १५:४६
मकर – १५:४६ से १७:२७
कुम्भ – १७:२७ से १८:५३
मीन – १८:५३ से २०:१६
मेष – २०:१६ से २१:५०
वृषभ – २१:५० से २३:४५
मिथुन – २३:४५ से २५:५९
कर्क – २५:५९ से २८:२१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०५:५७ से ०६:२१
अग्नि पञ्चक – ०६:२१ से ०६:४४
शुभ मुहूर्त – ०६:४४ से ०९:०२
रज पञ्चक – ०९:०२ से ११:२३
शुभ मुहूर्त – ११:२३ से १३:४२
चोर पञ्चक – १३:४२ से १५:४६
शुभ मुहूर्त – १५:४६ से १७:०५
रोग पञ्चक – १७:०५ से १७:२७
शुभ मुहूर्त – १७:२७ से १८:५३
मृत्यु पञ्चक – १८:५३ से २०:१६
रोग पञ्चक – २०:१६ से २१:५०
शुभ मुहूर्त – २१:५० से २३:४५
मृत्यु पञ्चक – २३:४५ से २५:५९
अग्नि पञ्चक – २५:५९ से २८:२१
शुभ मुहूर्त – २८:२१ से २८:३७
शुभ मुहूर्त – २८:३७ से २९:५७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप अपनी बुद्धि बल से ही सफलता पा सकते है। लेकिन आपकी मानसिकता बैठे बिठाये लाभ पाने की रहेगी इस वजह से मेहनत वाले कार्यो की अनदेखी करेंगे। अहम की भावना भी आज कुछ ज्यादा ही रहेगी किसी की बात को धैर्य से सुनने की जगह तुरंत प्रतिउत्तर देने से माहौल खराब होगा। नौकरी या व्यवसाय दोनो जगह श्रेष्ठ दिखाने की होड़ लगेगी इसका परिणाम शून्य ही रहेगा। सरकारी अथवा व्यवसाय संबंधित कागजी कार्यवाही के लिये भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धन लाभ रुक रुक कर होने से कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देना होगा। परिवार में रिश्तेदारो का आगमन हो सकता है। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। परिश्रम का उचित फल मुश्किल से ही मिलेगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन अशांति से भरा रहेगा। दिन के आरंभ में ही किसी परिजन अथवा आस-पड़ोसी से कलह होने की संभावना है यहां गलती आपकी ही रहेगी लेकिन ना मानने के कारण विवाद बढेगा। कार्य क्षेत्र पर घर का गुस्सा उतारे पर सहकर्मियों से भी मतभेद होगा बाद में इसका पश्चाताप भी करेंगे लेकिन अवसर निकलने के बाद ही। धन लाभ किसी की खुशामद के बाद ही सम्भव है। मध्यान के बाद का समय चुनौती से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा बढ़ने से मन में उच्चाटन आएगा। कार्यो को छोड़ आराम करने का मन करेगा। घरेलु कार्यो में लापरवाही के कारण झगडे होने की संभावना है। सेहत में भी गिरावट अनुभव करेंगे। संताने जिद पर अड़ेंगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। लेकिन आज आप किसी अन्य की बातों में आकर हाथ आये लाभ से वंचित भी रह सकते है। कार्य क्षेत्र पर किसी अनुभवी की सलाह से ही आर्थिक आयोजन करें सफलता की संभावनाए बढ़ेंगी। विदेशी वस्तुओ के व्यवसाय में आज निवेश से बचें। नौकरी वाले लोगो को कम मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे जिससे सफलता की संभावना भी शत प्रतिशत रहेगी। विरोधी आपके आगे विफल रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है परंतु मन चाहा रोजगार पाने के लिए थोड़ा और समय लगेगा। मित्र-परिजनों के साथ हास्य-परिहास के वातावरण मिलने से मानसिक शांति मिलेगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको मिला जुला फल देगा। काम काज को लेकर दिन के आरंभ से मन मे कोई गुप्त चिंता रहेगी जिसका निराकरण मध्यान बाद ही सम्भव होगा। व्यवसायी वर्ग आज प्रत्येक कार्य संकोच के साथ करेंगे निवेश करने में झिझकेंगे लेकिन आज निवेश करने का फल दुगुना होकर आने वाले समय मे अवश्य ही मिलेगा। शारीरिक रूप से आज चुस्त अनुभव करेंगे अपने कार्यो के साथ ही सामाजिक कार्यो के प्रति भी गंभीर रहेंगे। अधूरे कार्य पूर्ण करके ही आज दम लेंगे। मध्यान बाद धन लाभ होने से मन इच्छित कार्य पूर्ण करेंगे। खरीददारी करने का मन बनेगा। सहकर्मियों के भरोसे ना रहें। गृहस्थ में थोड़ी गरमा-गरमी रहने पर भी हालात सामान्य ही रहेंगे।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज प्रातःकाल से ही मन पर चंचलता हावी रहेगी लेकिन आज बीते दिनों की अपेक्षा मानसिक रूप से हल्कापन अनुभव करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। आरम्भ में लापरवाही दिखाएंगे लेकिन जिम्मेदारी बढ़ने पर कार्यो को गंभीर होकर करेंगे जिससे सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। अधिकांश कार्य समय से पहले पूर्ण कर लेंगे। व्यवसाय के लिए आज अनुकूल परिस्थितियां बनेगी जिससे लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। नौकरी वाले लोग आज अधिकारी वर्ग से विशेष प्रयोजन सिद्ध कर पाएंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े बौद्धिक श्रम से बना लेंगे। परिजनों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। मित्र परिचितों से संबंधो में मधुरता आएगी। छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करना ही बेहतर रहेगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको पहले जैसी सुविधा नही मिलेगी प्रत्येक कार्य मे विघ्न बाधाए आएंगी पूर्व में बनाई योजनाए आज किसी कमी के कारण अधूरी रह सकती है। कार्य क्षेत्र पर छोटी सी चूंक से बड़ा नुकसान होने की संभावना है। आर्थिक हानि होने की सम्भवना है। स्वास्थ्य भी विपरीत रहने से कार्यो के प्रति उत्साहहीनता रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक कारणों से किसी से झड़प हो सकती है। परिचित आवश्यकता पड़ने पर टालमटोल करेंगे। व्यवहार को संतुलित बनाये रखें अन्यथा भविष्य में होंने वाले लाभ से भी वंचित रहना पड़ेगा। परिवार में आपके कारण विवाद हो सकता है। वाणी अथवा व्यवहार से किसी को ठेस ना पहुंचे इसका ध्यान रखें। आज किसी अन्य के काम हाथ मे ना लें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आकस्मिक लाभ वाला है लेकिन आज आपका ध्यान मौज मस्ती में अधिक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज पिछले कुछ दिनों से चल रही सुस्ती टूटेगी। मध्यान तक लाभ के लिये इंतजार करना पड़ेगा लेकिन इसके बाद व्यस्तता बढ़ने पर बैठने का समय नही मिलेगा। नौकरी पेशा भी आज मध्यान तक अधिक व्यस्त रहेंगे जल्दबाजी में कार्य करने पर गलती होने की संभावना अधिक है विशेष कर कागजी काम देखभाल कर ही करे बड़ी चूक होने के आसार है। मध्यान बाद का समय बाहर घूमने मनोरंजन में बीतेगा उत्तम भोजन पर्यटन का आनंद लेंगे घर मे आज खर्च करने के बाद ही शांति का अनुभव होगा। संध्या बाद स्वास्थ्य में नरमी आएगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आशाजनक लाभ दिलाएगा किसी पुराने कार्य के पूर्ण होने पर उत्साह से भरे रहेंगे। स्वभाव भी परोपकारी रहने से किसी के कार्य को मना नही करेंगे कार्य व्यवसाय से मध्यान बाद आकस्मिक धन लाभ होगा आज प्रयास करने पर डूबे धन की प्राप्ति भी हो सकती है। व्यवसायियों का ध्यान मध्यान तक कार्य पर केंद्रित रहेगा इसका लाभ शीघ्र देखने को मिलेगा इसके बाद मन मनोरंजन की ओर भटकेगा फिर भी लाभ के स्त्रोत्र यथावत बने रहेंगे। खर्च भी कम रहने से आर्थिक बचत कर पाएंगे। सरकारी कार्य में कोई नई उलझन पड़ेगी आज ना ही करें। घर में शांति बनी रहेगी। महिला मित्रो से गलत फहमी होगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन लाभप्रद रहेगा लेकिन आज आपको भ्रम में डालने वाली परिस्थितियों से बुद्धि विवेक द्वारा स्वयं ही विजय पानी होगी। काम-धंधा आरम्भ में आशा से कम रहेगा अव्यवस्था भी रहेगी मध्यान बाद अचानक तेजी आने से संभलने का अवसर नही मिलेगा फिर भी संध्या तक आशानुकूल धन लाभ होने से प्रसन्न रहेंगे। नौकरी पेशा जातक अधिक कार्यभार के कारण थकान अनुभव करेंगे। निराशा में सरकारी विरोधी कार्य से बचे सरकार संबंधित कार्यो में भी आज प्रयास करने पर गति आएगी। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आएगा लेकिन इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा। घर में शांति रहेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन उतारचढ़ाव वाला रहेगा। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे पहले सेहत बाधा डालेगी बाद में आर्थिक अथवा अन्य पारिवारिक उलझनों के चलते बीच मे ही छोड़ना पड़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर आज विशेष सतर्क रहें असंयमित दिनचार्य के कारण कमजोरी एवं मासपेशी संबंधित तकलीफ हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन केवल संभावनाओ पर आधारित रहेगा। धन लाभ की आशाये जागेगी लेकिन अंत समय पर ढीली पड़ जाएगी खर्च आज संचित कोष से ही करना पड़ेगा। परिजन किसी वादे के अंत समय पर टालने से क्रोधित रहेंगे। संध्या बाद मानसिक रूप से विचिलत रहेंगे। मित्र रिश्तेदारों के व्यवहार आज अनअपेक्षित ही रहेगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप अपनी महत्त्वकांक्षाओ की पूर्ति कर सकेंगे। दिन का पहला भाग आनंद से व्यतीत करेंगे सुख के लगभग सभी साधन उपलब्ध होंगे। कार्य क्षेत्र से धन के साथ सम्मान की भी प्राप्ति होगी। व्यापार में विस्तार करने की योजना गति पकड़ेगी निकट भविष्य में आय के नए मार्ग खुलेंगे। परिजनों की इच्छा पूर्ती होने से संबंधो में मधुरता बढ़ेगी। आज आपका मधुर व्यवहार सामाजिक क्षेत्र पर भी प्रसिद्धि दिलाएगा। धन लाभ के प्रबल योग है परंतु जल्दबाजी में गलत जगह निवेश भी हो सकता है। परिजन-मित्रो के साथ उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। संध्या का समय प्रेम-प्यार के लिए भी यादगार रहेगा। सुखोपभोग के खर्च लगे रहेंगे।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन वृद्धिकारक रहेगा। आज प्रातः काल से ही मन मे धन प्राप्ति की तिकड़म लगी रहेगी धन कमाने का रास्ता गलत हो या सही इसका आपके ऊपर कोई फर्क नही पड़ेगा। मध्यान तक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा इसके बाद अचानक ही मेहनत फलीभूत होगी धन लाभ एक से अधिक साधनों से होगा। आप में स्वार्थ सिद्धि की भावना प्रबल रहेगी। कार्य क्षेत्र अथवा पारिवार में अपना काम बनाने के लिए दिखावे का गुस्सा करेंगे। वाणी में मिठास रहने से कार्य शीघ्र बन भी जाएंगे। विद्यार्थ एवं नौकरी पेशा जातक बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मान के पात्र बनेंगे। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों से भेंट आनंदित करेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 07 सितंबर 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि प्रातः 06:22 बजे तक रहेगी पश्चात् प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:16 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:35 बजे होगा । पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सायं 05:05 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा रात्रि 10:50 बजे तक सिंह राशि मे भ्रमण करते हुए कन्या राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:27 से 04:59 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:56 से 12:51 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करै ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज भौम व देवकार्य अमावस्या , सती पूजन , राणी सती मेला , प्रतिपदा तिथि क्षय , नक्त व्रत पूर्ण , मौन व्रत आरम्भ , प्रथम प्रकाश उत्सव गुरु ग्रंथ साहिब ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी .
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आप आज संभलकर कदम उठाए । स्वजनों से उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखे । शारीरिक और मानसिक व्यग्रता रहेगी । अनिद्रा से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है ।

वृषभ :~ आज आपको भाई – बहनों से लाभ होगा । शारीरिक और मानसिक प्रफुल्लितता रहेगी । आर्थिक लाभ हो सकता है । परंतु मध्याहन के बाद विपरीत परिस्थिति की संभावना है । खर्च अधिक होगा और अपयश प्राप्त हो सकता है ।

मिथुन :~ आज आप असंतोष की भावनाओं से ग्रस्त रहेंगे । पारिवार में मेलजोल नहीं रहेगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । पढने – लिखने में मन नहीं लगेगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजयी बनेंगे ।

कर्क :~ आज आप छोटे प्रवास या पर्यटन स्थल पर जा सकते है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन भी प्रफुल्लित रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद मन में हताशा आने से मन अस्वस्थ रहेगा । अनैतिक प्रवृत्तियों से मन भ्रष्ट न हो जाए इसका ध्यान रखे । खर्च अधिक होगा ।

सिंह :~ आज आप किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय न ले । पारिवारिक कार्यों मे खर्च होगा । वाणी पर संयम रखे । गलतफहमियों को दूर करे । सम्बंधियों से मनमुटाव हो सकता है ।

कन्या :~ आज मध्याहन के बाद आप के मनस्थिति दुविधापूर्ण रहेगी । इससे कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा होगी । वाणी पर संयम रखे । कोर्ट – कचहरी के कार्यों में सावधानी बरते । धनहानि के साथ मानहानि से भी संभले ।

तुला :~ आज आप घर की साज – सजावट में परिवर्तन करेंगे, इससे मानसिक स्वस्थता में वृद्धि होगी । व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा । आर्थिक आयोजन निष्ठापूर्वक संपन्न करेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मानसिक शांति रहेगी ।

वृश्चिक :~ आज आपका भाग्यवृद्धि का दिन है । विदेश स्थित स्नेहीजन से समाचार प्राप्त होंगे । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । धार्मिक प्रवास हो सकता है । धन लाभ भी हो सकता है । व्यवसाय में बढोत्तरी होगी । प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ – साथ पूर्ण भी होंगे ।

धनु :~ आज प्रातःकाल आप का शारीरिक स्वास्थ्य नरम – गरम रह सकता है । निषेधात्मक विचार से मन की स्वस्थता पर नकारात्मक असर पडेगा । आर्थिक तंगी रहेगी । व्यावसायिकों को लाभ होगा । प्रवास हो सकता है ।

मकर :~ आप आज परिवार के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन का आनंद उठाएंगे परंतु मध्याहन के बाद मन मे व्यग्रता रहेगी । अधिक खर्च से धन की तंगी रहेगी । सरकारी कार्यों में विघ्न आएँगे । अनैतिक कार्यों की वृत्तियों पर अंकुश रखे ।

कुंभ :~ आज आपका का दिन सुख – शांतिपूर्वक बीतेगा । पारिवार में आनंद रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहेगी । आनंद – प्रमोद के साथ वाहनसुख प्राप्त होगा । व्यावसाय में कीर्ति प्राप्त होगी ।

मीन :~ आज आप किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद – विवाद न करे । नए कार्य का प्रारंभ न करे । परंतु मध्याहन के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार आएगा । व्यावसायिकों को सानुकूल वातावरण रहेगा । प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त करेंगे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *