धार । लंच टाईम पर ले गया खाना खिलाने फिर किया दुष्कर्म अशलील विडियों व फोटो बनाकर बुलाया मिलने के लिए फेसबुक पर से फोटो डिलीट करने के एवज में मांगे 40 हजार रुपए

 

लंच टाईम पर ले गया खाना खिलाने फिर किया दुष्कर्म
अशलील विडियों व फोटो बनाकर बुलाया मिलने के लिए
फेसबुक पर से फोटो डिलीट करने के एवज में मांगे 40 हजार रुपए
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री )। दुष्कर्म के दौरान युवक ने अपने मोबाईल से महिला के अशलील फोटो लिए व विडियो भी बना लिया, इसके बाद महिला की फेसबुक आईडी से इन फोटो को आरोपी ने अपलोड किया। इधर महिला के सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड होने की जानकारी उसके देवर ने दी। जिसके बाद महिला ने परिवार के लोगों को दुष्कर्म के बारे में बताया व आरोपी से फोटो हटाने के लिए कहा, किंतु आरोपी ने फोटो नहीं हटाए व उसके एवज में 40 हजार रुपए की मांग करने लगा। ऐसे में पीडि़ता थाने पर पहुंची व पीथमपुर पुलिस ने मामले में विभिन्न धारा में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम भिडौता खुर्द में रहने वाली पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि कंपनी में साथ काम करने वाले आरोपी ने घटना दिनांक 1 अगस्त को लंच टाईम के दौरान कहा कि चलो मेरे रुम पर चलकर साथ में खाना खाते हैं, इसके बाद पीडि़ता ने विश्वास करके आरोपी के साथ पीथमपुर में स्थित गैस गोदम के पीछे आरोपी के घर चली गई। खाना खाने के कुछ देर बाद आरोपी ने महिला के साथ जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया व इसी दौरान अपने फोन में अशलील फोटो व विडियो ले लिए व किसी को बताने पर संबंधित फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीडि़ता ने परिवार की इज्जत के चलते घटना के बारे में किसी को नहीं बताया, हालांकि आरोपी पुन: पीडि़ता के फोटो वायरल करने की धमकी देकर मिलने के लिए बुलाने लगा। इसी बीच पीडि़ता के देवर व जेठ के बेटे ने बताया कि महिला कि फेसबुक आईडी पर कुछ अशलील फोटो दिखाई दे रहे हैं, इसके बाद पीडि़ता ने पति व परिवार के लोगों को अगस्त में हुई घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पीडि़ता ने आरोपी से संपर्क करके फोटो डिलीट करने के लिए कहा तो आरोपी ने 40 हजार रुपए की मांग की। जिसपर पीडि़ता सादलपुर थाने पर पहुंची, जहां पर पुलिस ने शून्य पर अपराध दर्ज किया व केस डायरी पीथमपुर पुलिस को भेजी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। टीआई तारेश सोनी ने बताया कि पीडि़ता के साथ दुष्कर्म की घटना हुई हैं, मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *