
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री )। जिले में कांग्रेस नेता का अपनी पत्नी व बेटी के साथ मारपीट का विडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया, इधर विडियों वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता क्षेञ से गायब हो गए है। साथ ही मामले पुलिस ने कांग्रेस नेता की पत्नी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया है। वहीं इस मामले में धार भाजपा विधायक नीना वर्मा का कहना है कि विडियों मैंने नहीं देखा हैं, अगर महिला के साथ मारपीट की गई तो अशोभनीय हैं, तथा विधायक ने पूर्व मुख्यमंञी कमलनाथ जी से नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी है।
जानकारी के अनुसार वायरल विडिया टांडा थाना अंतर्गत बोरी पेट्रोल पंप के सामने का हैं, यहां पर कांग्रेस नेता व पूर्व मंञी उमंग सिंघार समर्थक अशोक मांझी महिला व दो युवतियों के साथ मारपीट करते हुए हाथापाई कर रहे है। जिसका विडियो एक युवक ने पीकअप वाहन के समीप से बनाया व उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस के अनुसार पति पत्नी वर्षों से अलग अलग रह रहे हैं जब पत्नी और बेटियां भरण पोषण के रुपए लेने पहुंची तो कांग्रेस नेता ने मारपीट की। फिलहाल इस पूरे मामले में टांडा थाना पुलिस ने ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।