Viral: पाकिस्तान में दिखा रोहित शर्मा का हमशक्ल, तस्वीर देख फैंस बोले- ‘कम बजट वाला हिटमैन’

वैसे तो सोशल मीडिया पर आये दिन कोई न कोई तस्वीर वायरल होती रहती है, लेकिन हाल ही में जो एक फोटो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है वो किसी और की नहीं बल्कि रोहित शर्मा की है। जी हां दरअसल रोहित शर्मा के हमशक्ल की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। टीम इंडिया के उपकप्तान का ये हमशक्ल पाकिस्तान के रावलपिंडी के रहने वाले एक शख्स की तस्वीर वायरल हो रही है. जिसकी शक्ल रोहित शर्मा से मिलती है.

इस तस्वीर को शिराज हसन नाम के एक स्थानीय पत्रकार ने ट्वीट करते हुए करते हुए उन लोगों का मजाक उड़ाया जो दावा करते हैं कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए असुरक्षित है. इसके साथ ही हसन ने कहा कि उन्होंने रावलपिंडी बाजार में भारत के उप-कप्तान को देखा है. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जैसे ही सामने आई लोगों ने मीम्स और रिएक्शन देने शुरू कर दिए.

ये देखिए तस्वीर:-

इस तस्वीर को शेयर करते हुए शिराज हसन ने लिखा, ‘ कौन कहता है कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के दौरे के लिए सुरक्षित नहीं है? अभी-अभी भारत के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा को रावलपिंडी के सदर में आलू बुखारा (बेर) के शरबत का आनंद लेते देखा गया.’ इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस ने भी अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया.

इस तस्वीर को पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ ये है कम बजट वाला हिटमैंन. ‘ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ मुंबई इंडियंस हार रही है इसलिए शरबत प्रेशर हेंडल करने के लिए रोहित शर्मा को शरबत की जरूत है.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ अईला! ये तो एकदम डिट्टो है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *