कहाँ है रोज़गार ? राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे, उन्होंने देश के युवाओं से वायदा किया था कि वे दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार दिलवाएंगे. बहुत बड़ा सपना दिया, सच्चाई निकली- 14 करोड़ लोगों को नरेंद्र मोदी जी की पॉलिसीज (नीतियों) ने बेरोजगार बना दिया है. ये क्यों हुआ- गलत पॉलिसीज के कारण. राहुल गांधी ने कहा कि ये क्यों हुआ. गलत नीतियों के कारण हुआ. नोटबंदी, गलत जीएसटी, और फिर लॉकडाउन. इन तीन तत्वों ने हिंदुस्तान के ढांचे को, इकोनॉमिक स्ट्रक्चर को खत्म कर दिया है, नष्ट कर दिया है. अब सच्चाई ये है कि हिंदुस्तान अब अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे सकता है. इसलिए यूथ कांग्रेस जमीन पर उतर रही है.
और मुझे बहुत खुशी है कि इस मुद्दे को यूथ कांग्रेस हर कस्बे में सड़कों पर उठाएगी और पूरे दम से इस मुद्दे को उठाने जा रही है.

राहुल का पीएम मोदी पर तंज, देश में लगातार बढ़ती असत्य की गंदगी भी करनी है साफ
राहुल गांधी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि इस मुद्दे को यूथ कांग्रेस हर कस्बे में, हर सड़क पर उठाएगी. यूथ कांग्रेस पूरे दम से बेरोजगारी के मुद्दे को उठाने जा रही है. राहुल गांधी ने लोगों से अपील कि आप सभी ‘रोजगार दो’ मुहिम से जुड़ें और यूथ कांग्रेस के साथ मिलकर देश के युवाओं को रोजगार दिलाएं.
वहीं कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, ‘बीजेपी ने वादा किया था कि एक साल में 2 करोड़ नौकरियां देंगे. लेकिन उनकी नीतियों के कारण दशकों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर और लाखों की नौकरियां चली गई हैं. जब देश के युवाओं के पास रोजगार के अवसर नहीं हैं तो देश कैसे आगे बढ़ सकता है? ? रोजगार दो अभियान में शामिल हों और अपनी आवाज़ उठाएं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *