
बाॅलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान इन दिनों खासे चर्चा में बने हुए हैं। खबरों के मुताबिक शनिवार देर रात शाहरुख के बेटे आर्यन खान को NCB ने एक रेव पार्टी से गिरफ्तार किया है। ये पार्टी मुंबई में क्रूज पर चल रही थीं जहां नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दबिश दी। इस दौरान कई नामी-गिरामी लोगों को यहां से पकड़ा गया है। इसके बाद अब शाहरुख खान का एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है। जिसमें शाहरुख कह रहे हैं कि वो चाहते हैं कि उनका बेटा ड्रग्स का सेवन करें।
दरअसल अपने बड़े बेटे आर्यन खान के जन्म कि बाद शाहरुख खान सिमी ग्रेवाल के शो में शामिल हुए थे। इस इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने अपने बेटे को लेकर बातचीत की थी। शाहरुख ने सिमी के सामने इच्छा जताई थी कि वो अपने बेटे को हर वो काम करता देखना चाहते हैं जो शाहरुख खुद नहीं कर पाए। इस दौरान शाहरुख ने कहा था कि वो बेटे आर्यन को ड्रग्स लेने, लड़कियों के पीछे घूमने के लिए कहेंगे।
अपने शो में सिमी ग्रेवाल ने जब शाहरुख से यह पूछा कि वो आर्यन का पालन-पोषण कैसे करेंगे? तो सिमी के इस सवाल के जवाब में शाहरुख कान ने कहा था, ‘जब आर्यन 3-4 साल का हो जाएगा तो मैं उसे कहूंगा कि वो लड़कियों के पीछे जा सकता है, ड्रग्स ले सकता है, से*स कर सकता है। बेहतर हो कि वो ये सब जल्दी ही शुरू कर दे जो मैं नहीं कर सका। अगर आर्यन घर से बाहर जाता है तो मैं चाहूंगा कि मेरे साथ काम करने वाले लोग जिनकी बेटियां हैं, वो आकर मेरे पास उसकी शिकायत करें।’
हालांकि उस समय शाहरुख खान ने ये बात मजाक में कही थी। लेकिन अबउनकी ये बात सच होती नजर आ रही है। बता दें कि आर्यन खान, शाहरुख खान के बड़े बेटे हैं। हाल ही में आर्यन अपनी पढ़ाई कर इंडिया वापस लौटे हैं। आर्यन खान सोशल मीडिया और लाइम लाइट से थोड़ा दूर रहना ही पसंद करते हैं। इसके अलावा शाहरुख खान की एक बेटी है सुहाना खान और सबसे छोटा बेटा अबराम खान भी है। शाहरुख की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इस समय सुहाना विदेश में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। तो वहीं अबराम मुंबई में ही स्कील में पढ़ते हैं।