
फिल्म अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन को नशे के मामले में की गयी गिरफ्तारी को ले कर भारतीय जनता पार्टी के इंदौर के विधायक रमेश मेंदौला ने कई ट्वीट करते हुए शाहरूख खान पर निशाना साधा है l मेदौला ने अपने ट्वीट में शाहरूख खान जैसी घटिया सोच वाले लोगों को हीरो मानना बंद कर उनका बहिष्कार करने की अपील भी की है । मैदोला ने अपने ट्वीट में लिखा है कि शाहरुख खान दुनिया के अकेले ऐसे पिता होंगे जो चाहते थे कि उनका बेटा ड्रग्स ले और दुनिया का हर बुरा काम करें।उनके बेटे को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया है।समय आ गया है जब हम ऐसी घटिया सोच वाले लोगों को हीरो मानना बंद कर उनका बहिष्कार करें।…

मुंबई में क्रूज पर हो रही ड्रग्स पार्टी को लेकर बवाल मचा हुआ है। अब इस मामले का इंदौर कनेक्शन सामने आया है। इस ड्रग्स पार्टी के लिए इंदौर के 6 लोगों ने टिकट खरीदा था, लेकिन तीन ही लोग पार्टी में शामिल हो पाए थे। बाकी के तीन लोग क्रूज मेें सवार नहीं हो पाए थे। इंदौर के श्रेय पाठक, करण जोशी और आयुष परपानी इस पार्टी में शामिल थे। वही, कपिल जाधवानी, हुसैन आरिफ और रोहित मुलानी क्रूज पर सवार नहीं हो पाए थे।
इस पार्टी में बॉलीवुड, फैशन और बिजनेस से जुड़े लोग शामिल हुए थे। इस मामले में एनसीबी 8 लोगों से पूछताछ कर रही है, शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को भी गिरिफ़्तार किया हैं। एनसीबी को क्रूज के अंदर चल रही पार्टी का एक वीडियो मिला है, जिसमें आर्यन दिख रहे हैं। पूछताछ में आर्यन ने बताया कि उन्हें इस पार्टी में गेस्ट के रूप में बुलाया गया था और उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए कोई पैसा नहीं दिया था।
आर्यन ने दावा किया है कि ऑर्गनाइजर ने उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को पार्टी में बुलाया था। एनसीबी ने आर्यन को मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है और उनकी चैट्स को खंगाला जा रहा है।