आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख के सपोर्ट में आए बॉलीवुड सितारे, जानिए किसने क्या कहा?

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख और गौरी खान के घर पर बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा है. आर्यन खान की गिरफ्तारी की खबर सुनते ही सलमान खान , शाहरुख के घर मन्नत जा पहुंचे थे. इस बीच अब कई सितारे शाहरुख और गौरी के घर पहुंच रहे हैं और कई कलाकार शाहरुख के सपोर्ट में अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं.

शाहरुख खान की को-स्टार रहीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने इंडिया टुडे से आर्यन खान की गिरफ्तारी पर बात करते हुए कहा कि मेरे परिवार के एक सदस्य के पास एक क्रूज है, इसलिए मैं कई क्रूज पर रही हूं. मुझे पता है कि सुरक्षा जांच के कई दौर होते हैं. मेटल डिटेक्टर हैं जिनसे गुजरना पड़ता है. सामान की भी जांच की जाती है, इसलिए मुझे समझ में नहीं आता कि सुरक्षा का यह उल्लंघन कैसे हुआ. यही कारण है कि मुझे लगता है कि यह एक टारगेट करने जैसा है और उनकी छवि को धुमिल करने वाला है. यह सिर्फ 8 बच्चों का झुंड नहीं हो सकता.

आर्यन गलत जगह पर, गलत समय पर था…

आर्यन खान को एक अच्छा बच्चा बताते हुए गौरी की दोस्त सुजैन खान ने इस मामले पर दुख व्यक्त किया. सुजैन ने लिखा- मुझे लगता है कि यह आर्यन खान के बारे में नहीं है, क्योंकि वह दुर्भाग्य से गलत समय पर गलत जगह पर था. इस स्थिति को घर में उत्साह बढ़ाने के लिए एक उदाहरण बनाया जा रहा है. यह दुखद और अनुचित है क्योंकि वह एक अच्छा बच्चा है. मैं गौरी और शाहरुख के साथ खड़ी हूं.

वहीं, मीका सिंह ने शाहरुख को सपोर्ट करते हुए अपने एक ट्वीट में लिखा कि वाह, कोर्डेलिया क्रूज कितना सुंदर है. काश मैं भी एक बार विजित कर सकता. मैंने सुना कि वहां कई सारे लोग थे, लेकिन मुझे वहां आर्यन खान के अलावा और कोई नहीं दिखा. इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन ही घूम रहा था क्या.. हद है.

सोमवार को संजय कपूर की पत्नी माहीप कपूर, नीलम कोठारी और सीमा खान को शाहरुख और गौरी के घर में जाते हुए स्पॉट किया गया था. दरअसल, शाहरुख खान और गौरी खान इन बॉलीवुड वाइव्स की नेटफ्लिक्स सीरीज में नजर आए थे. गौरी ने इस शो को प्रोड्यूसर भी किया था. इससे पहले सलमान खान की बहन अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री भी शाहरुख और गौरी के घर पहुंचे थे.

शशि थरूर ने भी किया समर्थन:-बॉलीवुड सितारे ही नहीं, बल्कि राजनेता भी शाहरुख खान का समर्थन करते हुए नजर आए. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने खुलकर शाहरुख खान का समर्थन किया. उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा- मैं ड्रग्स का प्रशंसक नहीं हूं और ना ही मैंने कभी ड्रग्स लेने की कोशिश की, लेकिन जिस तरह से शाहरुख खान के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर उनके पीछे पड़े लोग मजाक बना रहे हैं, उससे नफरत सी महसूस होती है. दोस्तो, कुछ सहानुभूति रखें. सार्वजनिक रूप से बदनामी बहुत हो चुकी. अपने मजे के लिए 23 साल के लड़के को इतना ट्रोल करने की जरूरत नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *