शर्लिन चोपड़ा ने शाहरुख खान पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं ….

मेगास्टार शाहरुख खान  के बेटे आर्यन खान  मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज में ड्रग्स और रेव पार्टी  मामले में NCB कस्टडी में हैं. आर्यन खान सहित आठ लोगों पर ड्रग्स लेने और उसके लेन-देन में शामिल होने का आरोप लगा है. आर्यन खान सहित सह आरोपी अरबाज मर्चंट और मुनमुन धमेचा को भी 7 अक्टूबर तक के लिए एनसीबी कस्टडी में भेजा गया है. इस बीच शर्लिन चोपड़ा ने अपने एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स वाली पार्टी का जिक्र किया है।

शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में वह शाहरुख खान की टीम केकेआर की पार्टी का जिक्र करती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शर्लिन चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘शाहरुख की केकेआर वाली पार्टी के बारे में, मैं ने यह इंटरव्यू पिछले साल दिया था…।’

 

इस वीडियो क्लिप में शर्लिन चोपड़ा पार्टी के बारे में बात करते हुए कहती हैं, ‘डांस करते-करते जब मैं थकी और पसीने छूटने लगे तो मैं वाशरूम गई और वॉशरूम का दरवाजा खोला। जब मैंने दरवाजा खोला तो जो देखा मैंने वह बहुत ही चौकन्ना कर गया मुझे। मैं सोच में पड़ गई। मुझे लगा कि क्या मैं किसी गलत जगह पर पहुंच गई। मगर मैं वहीं पर थी। वहां पर स्टार की पत्नियां शीशे के सामने खड़े होकर व्हाइट पाउडर ले रही थीं। जिसे हम कोकीन कहते हैं उसे लेते हुए देखा।‘

‘यह बहुत चौंकाने वाला होता है। अचानक ऐसा कोई दृश्य आ जाए तो आप जरा सा शॉक हो जाते हैं। बिल्कुल वैसा ही रिएक्शन था। जैसे-तैसे मैं वहां से जल्दी निकली क्योंकि मुझे उस एक्टिविटी का हिस्सा नहीं बनना था। बाहर निकलने के बाद मैंने देखा कि सब अपने-अपने जोन में चिल कर रहे थे। एक अलग ही माहौल था। फिर शाहरुख खान और उनके दोस्तों से मिलते हुए मैं बाहर निकल गई।‘

उन्होंने आगे कहा कि ‘तब मुझे समझ में आया कि बॉलीवुड में किस तरह की पार्टीज होती हैं। सेलिब्रेशन के लिए किन पदार्थों का सेवन किया जाता है। आमतौर पर जब-जब टॉप होस्ट पार्टी रखता है, वो जरूर नशीली पदार्थों को सर्व करता है। क्योंकि यहां यह माना जाता है कि जब तक आप नशीली पदार्थों का सेवन ना करें तब तक किक नहीं चढ़ता है, जोश नहीं चढ़ता है और पार्टी के लिए यह जरूरी होता है।‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *