इन सितारों ने कबूली थी ड्रग्स लेने की बात, सुनकर हैरान रह गए थे फैंस

बॉलीवुड स्टार्स की चमक दमक अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। उनकी लाइफ से जुड़ी हर बात को लोग जानना चाहते हैं। इसलिए बॉलीवुड स्टार्स बेहद सतर्क रहते हैं कि मीडिया में उनकी ऐसी कोई खबर बाहर न आए, जिससे उनकी इमेज पर असर पड़ने लगे। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स मामले के सामने आने के बाद, एक बार फिर से बहस शुरू हो गई है कि कौन कौन से बालीवुड के सितारे ड्रग्स के फेर मे फंसे हुए हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिनका ड्रग्स से नाता रह चुका है और उन्होंने खुलकर इस बात को कबूला है कि वह ड्रग्स का सेवन करते थे। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाता ड्रग्स के साथ रहा। यहां तक की इन एक्टर्स ने खुलकर ड्रग्स लेने की बात को कबूल भी किया है।

आर्यन खान:-ड्रग्स का इस्तेमाल करने और बेचने के मामले में फिलहाल आर्यन खान एनसीबी की गिरफ्त में हैं। इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार, आर्यन खान पिछले 4 साल से नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। यूके और दुबई में भी वह इन पदार्थों का इस्तेमाल किया करते थे। खबरों के अनुसार, ‌आर्यन खान अब एनसीबी कर्मचारियों के साथ इस केस की छानबीन में मदद कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने 04 पेज का रिटन स्टेटमेंट भी सबमिट किया है।

भारती सिंह:-पिछले साल भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को ड्रग्स के मामले में जेल जाना पड़ा था। एनसीबी ने उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया था। एक सोर्स ने एएनआई से बात करते हुए यह बताया था कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने गांजा इस्तेमाल करने की बात को कबूल कर लिया है। बाद में इन दोनों को बेल मिल गई थी।

संजय दत्त:-यह बात हर कोई जानता है कि संजय दत्त अपने करियर के शुरुआती दिनों में ड्रग एडिक्ट थे। उनकी बायोपिक संजू में भी यह दिखाया गया था कि कैसे उन्होंने अपने जीवन में ड्रग्स से संघर्ष किया था। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने यह बताया था कि वह करीब 12 साल तक ड्रग्स का इस्तेमाल किया करते थे। दुनिया में ऐसा कोई भी ड्रग नहीं है जिसका इस्तेमाल उन्होंने ना किया हो। जब संजय दत्त के पिता उन्हें रिहैब के लिए अमेरिका लेकर गए थे तब उन्हें वहां ड्रग्स की एक लिस्ट दी गई थी। संजय दत्त ने लिस्ट में दी गई हर एक ड्रग पर टिक किया था। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने उन सभी ड्रग्स का कंजप्शन किया था।

कंगना रनौत:-कंगना रनौत ने भी पब्लिकली यह कन्फेस किया था कि वह अपने करियर के शुरुआती दिनों में ड्रग्स का इस्तेमाल किया करती थीं। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को जब ड्रग केस से जोड़ा गया था, तब, कंगना रनौत ने यह बयां किया था कि करीब 99% बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं। कंगना रनौत ने अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे थे तब वह ड्रग एडिक्ट थीं। उन्होंने बताया कि वह अपने घर से भाग गई थीं और कुछ सालों में वह फिल्म स्टार बनने के साथ ड्रग एडिक्ट भी बन गई थीं।

रणबीर कपूर:-फिल्म रॉकस्टार में रणबीर कपूर के बेहतरीन अभिनय ने हर एक दर्शक का दिल जीत लिया था। वर्ष 2013 में इंडिया टुडे को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने यह बताया था कि फिल्म में अच्छा परफॉर्मेंस देने के लिए उन्होंने ड्रग्स का इस्तेमाल किया था। उन्होंने यह बताया था कि 300 जूनियर आर्टिस्ट के सामने वह रोल प्ले करना थोड़ा मुश्किल था, उस सीन को रियल बनाने के लिए उन्होंने मारिजुआना का इस्तेमाल किया था।

प्रतीक बब्बर:-दिवंगत अदाकारा स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने मुंबई मिरर के साथ एक इंटरव्यू में यह बताया था कि वह ड्रग एडिक्ट थे। महज 13 साल की उम्र से उन्होंने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया था। उन्होंने यह कहा था कि लोग यह समझते हैं कि ड्रग्स का इस्तेमाल करना एक सेलिब्रिटी के लिए बहुत कुल है मगर उनके लिए वह असलियत से भागना था। उन्होंने बताया कि उनका बचपन बहुत कॉम्प्लिकेटेड था और उनके पास ऐसे कई सवाल थे जिनका उत्तर उन्हें नहीं पता था। ऐसे में वह खुद को सांत्वना देने के लिए ड्रग्स का इस्तेमाल किया करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *