
मुंबई ड्रग्स केस मामले में आए दिन सबूत सामने आते जा रहे है। ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ क्रूज पर ड्रग्स की जब्ती के केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे अर्यान खान के साथ ही मुनमुन धमेचा भी गिरफ्तार हुई थीं। ऐसे में अब इस केस को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कैसे क्रूज से पकड़ी गई आरोपी मुनमुन धमेचा ने सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स पिल को छिपाया था।दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। NCB ने बताया है कि यह मुनमुन धमेचा के कमरे से सीजरिंग का वीडियो है और इसे क्रूज पर सर्चिंग के दौरान बनाया गया था। 28 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि सैनिटरी पैड्स के अंदर एक कागज की पुड़िया में ड्रग पिल छिपाई गई है।
मुनमुन धमेचा के भाई का बयान
मुनमुन धमेचा की गिरफ्तारी के बाद उनके भाई सिद्धार्थ धमेचा ने ‘टाइम्स नाओ’ से बातचीत की थी, जिसमें सिद्धार्थ ने अपनी बहन के ड्रग्स लेने की बात खारीज की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने एजेंसी को झूठा तक बताया था। उन्होंने कहा कि, ये सबकुछ झूठ है। जितने भी आरोप लगाए जा रहे हैं वो सभी झूठे हैं।
जानें कौन हैं मुनमुन धमेचा
ड्रग्स मामले में गिरफ्तार मुनमुन धमेचा एक मॉडल हैं। बताया जा रहा है कि, वह मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और वह एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि, वह काफी समय से दिल्ली में रहती हैं। मुनमुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर जो अकाउंट मुनमुन का बताया जा रहा है, उस पर उनकी पार्टी की काफी सारी तस्वीरें मौजूद हैं। इस दौरान उनके साथ कई पॉपुलर चेहरे नजर आ रहे हैं। फिलहाल, वह आर्थर जेल में बंद हैं।