बेटे आर्यन की गिरफ्तारी पर कैमरा से नजरें बचाकर छुप कर कार में रोती दिखीं गौरी खान, देखें वायरल Video

बॉलिवुड ऐक्टर शाहरुख खान  और गौरी खान  के बेटे आर्यन खान  को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कोर्ट में शुक्रवार को हुई सुनवाई के बाद आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज कर दी गई। जिसके चलते आर्यन खान को मुंबई की आर्थर रोड जेल भेज दिया गया है। इसी बीच गौरी खान का एक वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही हैं। ये वीडियो गुरुवार का है, जब वह अपने बेटे आर्यन खान से मिलने के लिए एनसीबी के दफ्तर पहुंची थीं। इस दौरान गौरी खान के साथ शाहरुख खान की मैनैजर पूजा ददलानी भी मौजूद थीं। गौरतलब है कि आर्यन खान बीती 2 अक्टूबर को क्रूज पर ड्रग्स पार्टी में एनसीबी की छापेमारी में पकड़े गए थे।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गौरी खान अपनी कार के पीछे वाली सीट पर बैठी हैं और उन्होंने अपने चेहरे को हाथों से कवर कर रखा है. इस वीडियो में गौरी बहुत उदास और हताश नजर आ रही हैं. उन्हें देख कर ऐसा लग रहा है मानो वे रो रही हों. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. अधिकतर लोग ये कह रहे हैं कि कम से कम इस प्राइवेट मोमेंट में तो एक मां को अकेला छोड़ देना चाहिए.

गौरतलब है कि क्रूज पर पकड़ने के बाद आर्यन को एनसीबी को सौंप दिया गया था. जब से आर्यन का नाम इसमें सामने आया है मीडिया की नजरें शाहरुख और गौरी खान पर भी बनी हुई हैं. फिलहाल आर्यन खान आर्थर रोड जेल में हैं, जिनके साथ बाकी कैदियों की तरह व्यव्हार किया जा रहा है. उन्हें सुबह 6 बजे जगाकर 7 बजे नाश्ता दिया जाता है. आर्यन की ऐसी हालत देखकर शाहरुख खान के फैन्स का बुरा हाल है. वे जल्द से जल्द आर्यन की बेल की दुआ कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *