
जगजीतसिंह की याद में आयोजित कार्यक्रम फेस टू फेस कार्यक्रम जाल सभागृह में आयोजित हुआ। श्री मन मोहन जोशी (डायरेक्टर कौटिल्य अकैडमी) श्री अवधेश दवे (चेयरमैन आईसेक्ट कॉलेज) श्री संतोष सिंह (चैयरमैन डी एच एल इंफ्राबुल्स) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जगजीत को आराध्य मानने वाले विनीत शुक्ला व रसिका गावड़े ने बेहतरीन गज़लों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
