इंदौर में नहीं थम रहा गुंडाराज – ट्रेवल संचालक पर हमला – देखे वायरल वीडियो…

शहर में अपराधी लगातार बेखौफ होते जा रहे हैं। रियल एस्टेट कंपनी के सीनियर सेल्स डायरेक्टर देवांशु मिश्रा पर हुए हमले और उसकी मौत के बाद अब एक बदमाश ने ट्रेवल्स कार्यालय में घुसकर कर्मचारी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है लेकिन सवाल यह है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ क्यों नहीं है?और यदि अपराधी ऐसे ही बेख़ौफ़ होते गए तो शहर में आम आदमी का जीना मुश्किल हो जाएगा ।

जानकारी के अनुसार गंगवाल बस स्टेशन पर शुक्रवार देर रात ऑटो चालक द्वारा ट्रेवल संचालक पर हमला कर दिया। उसने संचालक के पेट में चाकू मार दिया। घटना के बाद मौके से फरार हो गया। फरियादी की शिकायत पर शनिवार को मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे ऑटो चालक द्वारा ट्रैवल्स पर सवारी छोड़े जाने के कमीशन को लेकर यह विवाद हुआ था। इस पर ट्रैवल संचालक पर ऑटो चालक ने चाकू से हमला किया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।घटना 8 अक्टूबर को गंगवाल बस स्टेशन स्थित उदय ट्रेवल्स की बताई जा रही है।

यहां पर रात पौने 11 बजे के करीब संचालक महेश नागर अपने ऑफिस पर बैठे थे उसी वक्त अर्जुन नामक ऑटो संचालक वहां आया और सवारी के टिकट के बदले कमीशन की मांग करने लगा जिस पर महेश और अर्जुन के बीच कहासुनी हुई वही कुछ देर बाद अर्जुन ने चाकू निकालकर महेश पर हमला किया और मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने शनिवार शाम आरोपियों को गिरफ्तार लिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *