KBC 13: अनुज अग्रवाल ने लाइफलाइन रहते इस सवाल का दिया गलत उत्तर,जानिए क्या है इसका सही उत्तर?

कौन बनेगा करोड़पति 13′  शो फैंस के लिए इन दिनों सोनी टीवी पर पेश किया जा रहा है. हर बार की तरह से इस बार भी अमिताभ बच्चन  अपने शानदार से होस्टिंग से शो में चार चांद लगा रहे हैं.अमिताभ बच्चन  हर कंटेस्टेंट से उसके जीवन, परिवार, करियर, अनुभव, संघर्ष, सपने और भी बहुत से विषयों पर बात करते हैं. मंगलवार को आगरा के अनुज अग्रवाल हॉट सीट पर बैठे थे. बुधवार को उनके साथ ही खेल शुरू हुआ. उन्होंने 10 सवालों के सही जवाब देकर 3 लाख 20 हजार रुपए जीत लिए. इसके बाद भी उनके पास एक लाइफलाइन थी, फिर भी अनुज ने अगले सवाल का गलत जवाब दे दिया.

अनुज ने जीते दिया गलत जवाब:-अनुज से बिग ही ने 3 लाख का सवाल करते हुए पूछा कि सवाल – इनमें से किस प्रधानमंत्री का जन्म वर्तमान प्रयागराज में नहीं हुआ था? इसके जवाब में उन्होंने लाइफ लाइन लेते हुए चंद्रशेखर सही जवाब दिया.

अनुज अग्रवाल ने 3 लाइफ लाइन खोकर 6.40 जीत लिए थे, लेकिन 12.50 के सवाल का लाइफ लाइन होने के बाद भी उन्होंने गलत जवाब दिया और तीन लाख रुपये ही जीतकर वह घर वापस गए.

जानिए क्या था 12.50 का सवाल:-सवाल – 1916 में जब लखनऊ समझौता हुआ था. मुहम्मद अली जिन्ना ने मुस्लिम लीग का प्रतिनिधित्व किया था. कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किसने किया था?

जवाब – बाल गंगाधर तिलक

अनुज अग्रवाल ने इसका गलत जवाब दिया, सरदार वल्लभभाई पटेल. इसका सही जवाब है बाल गंगाधर तिलक. इसके कारण वे केवल 3 लाख 20 हजार रुपए ही जीत सके. इसके बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के 3 सवाल पूछे गए. इन 3 सवालों के सबसे तेज जवाब देकर नजफगढ़ दिल्ली के सुमित कौशिक हॉट सीट पर बैठे. बुधवार को 8 सवालों के जवाब देकर वे 80 हजार रुपए जीत चुके थे. सुमित कौशिक को समोसा बहुत पसंद है. उन्होंने केबीसी में अमिताभ बच्चन को बताया कि, मैं नहीं रह सकता समोसे के बिना.

दर्शक केबीसी को पहले की तरह इस सीजन को भी अपना प्यार दे रहे हैं. इस शो का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार तक रात 9 बजे से रात 10 बजकर 40 मिनट तक किया जाता है. इस सीजन के पहले एपिसोड का प्रसारण 23 अगस्त से शुरू कर दिया गया था. इसमें जो भी कंटेस्टेंट एक करोड़ रुपए जीतेगा उसे हुंडई की एक कार गिफ्ट की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *