IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले दोनो इन्दौरी- कोलकाता के अय्यर को अपने हाथों से खाना खिलाते नजर आए दिल्ली के आवेश खान, फोटो वायरल

केकेआऱ  ने दिल्ली कैपिटल्स  को 3 विकेट से हराकर आईपीएल के फाइनल में जगह बना ली है. तीसरी बार केकेआर की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंची है. बता दें कि आखिरी ओवर में केकेआर के 7 रन की दरकार थी. ऐसे में दिल्ली की ओर से आखिरी ओवर अश्विन  ने की. अश्विन ने ओवर में 2 विकेट लेकर मैच का रोमांच चरन पर पहुंचा दिया था लेकिन राहुल त्रिपाठी  ने छक्का लगाकर केकेआऱ को तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचा दिया.
केकेआऱ शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ फाइनल खेलेगी। इस महामुकाबले से पहले कोलकाता और दिल्ली के खिलाड़ी का एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस फोटो में दिल्ली के तेज गेंदबाज आवेश खान अपने हाथों में एक प्लेट ले रखे हैं और इस प्लेट में रखे खाने को वह कोलकाता के उभरते हुए ऑलराउंडर वेंकटेश को अपने हाथों से खिला रहे हैं। कोलकाताा नाइट राइडर्स ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया हैं। पूर्व आईपीएल चैंपियन ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘तेरा यार हूं मैं।’ कोलकाता द्वारा शेयर किया गया यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैन्स भी इस फोटो पर मजेदार कमेंटस कर रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ हिन्दू-मुस्लिम भाई-भाई।’ इस फोटो को अबतक करीब 50,000 लाइक​ मिल चुके हैं।

आवेश और वेंटकेश ने आईपीएल 2021 में अबतक कमाल का प्रदर्शन किया है। आवेश लीग के 14वें सीजन में पिछले 16 मैचों में 24 विकेट चटका चुके हैं। वहीं, वेंकटेश ने 9 मैच में 320  रन बनाने के अलावा तीन विकेट भी चटकाए हैं। वेंकटेश का बल्लेबाजी में औसत 40.0 और स्ट्राइक रेट 125 का रहा है। उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं, जिसमें 67 रन उनका उच्चतम स्कोर है। वेंकटेश ने गेंदबाजी में 8.53 की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं। वेंटकेश और आवेश को 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़ने के लिए कहा गया है। आईपीएल समाप्त होने के बाद ये दोनों खिलाड़ी यूएई में ही रुकेंगे और टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए टीम इंडिया की मदद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *