Aryan Khan Drugs Case को इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बताया शोषण, बोलीं- क्या ये न्याय है?

आर्यन खान  से जुड़े ड्रग्स केस में जो कुछ भी हो रहा है, उसे देख ऐक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी  बेहद दुखी हैं। तनीषा मुखर्जी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का सपोर्ट करते हुए कहा कि केस में उनको हैरास किया जा रहा है। इतना ही नहीं केस के बहाने बॉलीवुड पर अटैक किया जा रहा है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से आर्यन की एक फोटो शेयर करते हुए उनकी रिहाई की उम्मीद की है।

आर्यन खान की जमानत याचिका पर हो रही हैं सुनवाई
गौतरलब है कि क्रूज पार्टी में ड्रग्स के मामले में आर्यन खान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कोर्ट में आर्यन समेत आठ आरोपियों की जमानत पर सुनवाई लगातार चल रही हैं। उनके वकील उनकी जमानत को लेकर मशक्कत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई राहत मिलती है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे काफी चिंचित हैं। इस केस को लेकर कुछ सेलेब्स का कहा कहना है इसमें गंदी राजनीति की जा रही हैं तो किसी ने कहा कि आर्यन के फ्यूचर से खेला जा रहा है।

तनीषा भी इस मामले पर लगातार पोस्ट शेयर कर आर्यन के लिए दुआ कर रही हैं।तनीषा ने आर्यन के लिए जो अपना नया पोस्ट शेयर किया है उसमें उन्होंने लिखा है- उसे पहले आजाद कर दो (Free him already)

तनीषा मुखर्जी ने केस का बताया शोषण
बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए तनीषा मुखर्जी ने आर्यन की गिरफ्तारी और उनकी जमानत याचिका पर हो रही को लेकर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा- आर्यन खान के इस केस में मुझे लगता है कि उन्हें वाकई में हैरेसमेंट किया है। आर्यन ख़ान का केस एक शोषण है।

 

एक बच्चे के साथ मीडिया ट्राइल किया जा रहा है
तनीषा मुखर्जी यहीं चुप नहीं होती हैं और वह आगे मीडिया कवरेज पर सवाल उठाते हुए कहती हैं कि इस केस में एक बच्चे का मीडिया ट्रायल भी हो रहा है, जिसकी वह से उस पर गहरा असर पड़ है। ये कोई असली पत्रकारिता नहीं है क्योंकि इसके बहाने फिल्म इंडस्ट्री को कोसने और बदनाम करने का काम किया जा रहा है। बस एक सेंसेशनल बनाकर बॉलीवुड पर अटैक किया जा रहा है।

स्टार्स को लेकर कठोर हो गये हैं लोग
तनीषा मुखर्जी का मानना है कि लोग अब स्टार्स के प्रति कठोर हो गये हैं। वह कहती हैं, ” लोग ऐसे इसे कह रहे हैं कि स्टार किड होने के यही फायदे और नुकसान हैं! क्या वाकई में? जाहिर है कि उनके अंदर कोई दया नहीं है। ” वह लोगों से सवाल करते हुए कहती हैं कि यह देश हम सबका है। लोगों का गवाहों और सबूतों को ध्यान में रखकर समझदार बनाना चाहिए और ये सोचना चाहिए कि उनके बच्चे के साथ ऐसा हो रहा होता तो तब क्या होता? वो क्या करेंगे? क्या यही न्याय है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *