KBC 13 को मिला दूसरा करोड़पति, क्या अमिताभ बच्चन के 7 करोड़ वाले सवाल का दे पाएगा जवाब?

‘कौन बनेगा करोड़पति 13’  में अब एक बार फिर वह घड़ी आने वाली है जब कोई कंटेस्टेंट 1 करोड़ रुपये जीतेगा। यह कंटेस्टेंट कौन है, फिलहाल इसका नाम  रिलीज नहीं किया गया है, लेकिन मेकर्स ने प्रोमो जारी कर दिया है। इस प्रोमो में हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट के साथ अमिताभ बच्चन  7 करोड़ के लिए सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। आप को बात दे की शो को हिमानी बुंदेला के रूप में पहली करोड़पति मिल चुकी है।

शो को मिला दूसरा करोड़पति
मेकर्स ने जो प्रोमो जारी किया है उसमें आप देख सकते हैं कि हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट से अमिताभ 1 करोड़ सवाल पूछते हैं, जिसका वह जवाब सही देता है। हालांकि वह अपने जवाब से श्योर नहीं है कि गलत या सही, लेकिन जब अमिताभ एक करोड़ के सही जवाब की घोषणा करते हैं तो कंटेस्टेंट खुशी से उछल पड़ता है। इस तरह इ सीजन का दूसरा करोड़पति विनर मिल गया है।

कंटेस्टेंट अब 7 करोड़ के जैकपॉट का दे पाएगा जवाब
1 करोड़ के सवाल के बाद अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट 7 करोड़ के लिए सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि यह कंटेस्टेंट 7 करोड़ का जैकपॉट जीत पाएगा कि नहीं। इस एपिसोड को प्रसारण 20 और 21 अक्टूबर को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *