आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?रविवार, १७ अक्टूबर २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:२४
सूर्यास्त: ? ०५:४६
चन्द्रोदय: ? १६:१७
चन्द्रास्त: ?२७:५९
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? आश्विन
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? द्वादशी (१७:३९ तक)
नक्षत्र ? शतभिषा (०९:५३ तक)
योग ? वृद्धि (२१:४० तक)
प्रथम करण ? बालव (१७:३९ तक)
द्वितीय करण ? कौलव (२९:४९ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? तुला (१३:११ से)
चंद्र ? मीन (२८:३२ से)
मंगल ? कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (उदित, पूर्व, वक्री)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? वृश्चिक (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:३९ से १२:२५
अमृत काल ? २६:३१ से २८:११
त्रिपुष्कर योग ? ०९:५३ से १७:३९
विजय मुहूर्त ? १३:५६ से १४:४१
गोधूलि मुहूर्त ? १७:३२ से १७:५६
निशिता मुहूर्त ? २३:३७ से २४:२७
राहुकाल ? १६:१८ से १७:४४
राहुवास ? उत्तर
यमगण्ड ? १२:०२ से १३:२७
होमाहुति ? शनि
दिशाशूल ? पश्चिम
नक्षत्र शूल ? दक्षिण (०९:५३ से)
अग्निवास ? पाताल (१७:३९ से पृथ्वी)
चन्द्रवास ? पश्चिम (उत्तर २८:३३ से)
शिववास ? कैलाश पर (१७:३९ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
संक्रान्ति सूर्य तुला में १३:११ से (पुण्यकाल प्रातः ०६:४७ के बाद)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०९:५३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
शतभिषा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (सू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (से, सो, द, दी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २८:०७ से ०६:२४
तुला – ०६:२४ से ०८:४५
वृश्चिक – ०८:४५ से ११:०५
धनु – ११:०५ से १३:०८
मकर – १३:०८ से १४:४९
कुम्भ – १४:४९ से १६:१५
मीन – १६:१५ से १७:३९
मेष – १७:३९ से १९:१२
वृषभ – १९:१२ से २१:०७
मिथुन – २१:०७ से २३:२२
कर्क – २३:२२ से २५:४४
सिंह – २५:४४ से २८:०३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:२० से ०६:२४
रोग पञ्चक – ०६:२४ से ०८:४५
शुभ मुहूर्त – ०८:४५ से ०९:५३
मृत्यु पञ्चक – ०९:५३ से ११:०५
अग्नि पञ्चक – ११:०५ से १३:०८
शुभ मुहूर्त – १३:०८ से १४:४९
रज पञ्चक – १४:४९ से १६:१५
शुभ मुहूर्त – १६:१५ से १७:३९
चोर पञ्चक – १७:३९ से १७:३९
रज पञ्चक – १७:३९ से १९:१२
शुभ मुहूर्त – १९:१२ से २१:०७
चोर पञ्चक – २१:०७ से २३:२२
शुभ मुहूर्त – २३:२२ से २५:४४
रोग पञ्चक – २५:४४ से २८:०३
शुभ मुहूर्त – २८:०३ से ३०:२१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये अनुकूल बना रहेगा दिन के आरंभ से ही शुभ संयोग बनेंगे आज आपके साथ अधिकांश घटनायें आकस्मिक घटेंगी। कार्य व्यवसाय में भी आज आकस्मिक काम आएगा तैयारी ना होने के कारण कुछ समय के लिये असहज रहेंगे लेकिन शीघ्र ही स्थिति को संभाल भी लेंगे। धन लाभ के साथ ही व्यवसाय में वृद्धि भी होगी लेकिन किसी की सहायता की आवश्यकता भी पड़ेगी। सहकर्मियों का व्यवहार मध्यान तक ठीक ठाक बना रहेगा इसके बाद किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आवश्यक कार्य मध्यान रहते कर ले इसके बाद कुछ ना कुछ विघ्न आते रहने से अधूरे रह सकते है। सेहत भी दिन भर ठीक रहेगी संध्या बाद आकस्मिक शारीरिक कष्ट होगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिये कार्य व्यवसाय में नई संभावनाए जगायेगा। शारीरिक रूप से भी आज बेहतर अनुभव करेंगे कार्यो के प्रति गंभीरता दिखाएंगे लेकिन महिलाये आज अन्य दिन की अपेक्षा अधिक आलस्य में रहेंगी घर के कार्य भी अस्त-व्यस्त रहेंगे। व्यवसायी वर्ग को मध्यान तक ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा इसका फल संध्या बाद ही मिल सकेगा। नए कार्यो में निसंकोच होकर निवेश कर सकते है। नौकरी करने वाले लोग भी आज संध्या के समय मेहनत का उचित फल मिलने से पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर अनुभव करेंगे। धन लाभ मध्यान पश्चात हो हो सकेगा। पारिवारिक वातावरण आज स्थिर रहेगा। परिजनों को छोटी-मोटी गलती को अनदेखा करें।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन मिला जुला फल देगा आज आपको दिन भर किसी न किसी कारण से मानसिक दबाव से गुजरना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में उतार चढ़ाव लगा रहेगा धन प्राप्ति के लिये आज कुछ नापसंद कार्य भी करना पड़ेगा। मध्यान तक कार्यो को लेकर उदासीन बने रहेंगे सहायता मांगने पर भी नही मिलेगी। इसके बाद ही स्थिति में सुधार आने लगेगा। नौकरी वालो को आज अधिकांश कार्यो में निराश होना पड़ेगा अधिकारी वर्ग आपकी क्षमता को कम आंकेंगे। मित्र रिश्तेदारों से मनमुटाव हो सकता है। परिजन किसी अन्य की गलती का जिम्मेदार आपको ठहराएंगे। संध्या बाद परिस्थितियां एक दम उलट होने से राहत अनुभव करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप प्रत्येक कार्य मे अधिक सतर्कता बरते आपकी अविवेकी मानसिकता भविष्य में परेशानी में डाल सकती है। दिन में ज्यादातर समय काम कम होने से आलस्य प्रमाद फैलाएंगे मध्यान के समय थोड़ा बहुत काम मिलने से व्यस्त रहेंगे आज महत्त्वपूर्ण कार्य एवं व्यवसाय में आर्थिक फैसले जानकारों से सलाह के बाद ही ले संध्या बाद हानि हो सकती है। धन लाभ निश्चित ना होकर आकस्मिक होगा महिलाये खर्च करने से बचे निकट भविष्य में आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। विरोधियों के प्रति लचीला व्यवहार भी कुछ ना कुछ हानि कराएगा। गृहस्थ में दिन भर शांति रहेगी लेकिन संध्या बाद शोक का वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दिन के आरंभ में प्रत्येक कार्य को उत्साह से करेंगे व्यस्तता भी आज अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही रहेगी परन्तु आज आपकी मानसिकता कार्यो में शीघ्र परिणाम पाने की रहेगी मेहनत का आशाजनक परिणाम इंतजार के बाद ही पर मिलेगा जरूर। आपको स्वयं के कार्य के साथ ही किसी अन्य का कार्य भी करना पड़ेगा इसमे तालमेल बैठाने में परेशानी आएगी बाद में मान बड़ाई मिलने से प्रसन्न रहेंगे। अधूरे सरकारी कार्य किसी कमी के कारण आज भी लटके रहेंगे हिम्मत ना हारें आज नही तो कल सफलता मिल ही जाएगी। अधिकारियो से जिद बहस करने से बचे। परिजनों का सहयोग कार्य क्षेत्र पर भी मिलेगा। संध्या बाद स्वास्थ्य शिथिल रहेगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी परन्तु आज आप अन्य लोगो को स्वयं की अपेक्षा नगण्य मानेंगे जिससे घर के साथ ही कार्य क्षेत्र पर भी लोग आपसे केवल मतलब का व्यवहार रखेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन भी समृद्धिकारक बना रहेगा व्यवहार कुशलता बनाये रखें पूर्ण लाभ के अधिकारी बनेंगे। मेहनत का फल किसी भी रूप में अवश्य मिलेगा। नौकरी वाले जातक आज विजातीय आकर्षण में फंसे रहने के कारण कार्य पर ज्यादा ध्यान नही दे सकेंगे। पारिवारिक वातावरण में आज भी आनंद छाया रहेगा लेकीन स्त्री को छोड़ अन्य सभी से स्वार्थ के व्यवहार रहेंगे। सेहत में थोड़ी बहुत तकलीफ होगी। बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिये विशेष लाभदायक बन रहा है इसका फायदा उठाये वैसे तो आज आप व्यवहारिक ही रहेंगे परन्तु अपने स्वार्थ के लिये कुछ अनैतिक कार्य भी कर सकते है जिससे बाद में धन व मान हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय में पुराने सौदों से लाभ होगा नए अनुबंद भी मिल सकते है दुविधा में ना पढ़ें संध्या से पहले सभी आर्थिक कार्य पूर्ण करने का प्रयास करें इसके बाद परेशानी होगी। नौकरी वाले लोग भी आज अतिरिक्त आय बनाने में सफल होंगे। बेरोजगारों को नई कार्य नियुक्ति मिल सकती है। आज आपसे ईर्ष्या करने वाले भी अधिक रहेंगे इनको अनदेखा करें। पारिवारिक वातावरण में संध्या पश्चात किसी परिजन के उद्दंड व्यवहार से अशांति फैलेगी। थकान बनेगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन का अधिकांश समय व्यर्थ के कार्यो में पड़कर नष्ट करेंगे। दिन का आरंभ पारिवारिक कलह से होगा इससे दिन भर मानसिक रूप से अशान्ति बनी रहेगी। महिलाये आज वाणी वर्तन पर विशेष ध्यान दें किसी भी बात का अध्ययन करने के बाद ही अपनी प्रतिक्रिया दें अन्यथा गलतफहमी में स्थिति गंभीर हो सकती है। व्यवसायी वर्ग आज आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे किसी से झगड़ा भी होने की सम्भवना है व्यवहारिक बने अन्यथा भविष्य के लाभ से हाथ धोना पड़ेगा। इधर उधर की बातों को छोड़ काम से काम रखें दिन भर की मेहनत धन लाभ के रूप में सन्ध्या के समय मिल सकती है। परिजनों के आगे आज मौन ही रहें। दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपको अवश्य धन लाभ कराएगा लेकिन आज आप फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखने में असफल रहेंगे पारिवारिक प्रसन्नता के लिए आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे धन लाभ समय पर होने से ज्यादा अखरेगा नही। काम-धंधे में आशानुकूल वृद्धि होगी फिर भी आज ज्यादा विस्तार ना करें संध्या बाद से कारोबारी मंदी आ सकती है निवेश भी देखभाल कर ही करें धन फंसने की सम्भवना है। सहकर्मी किसी बात को लेकर असंतोष जताएंगे फिर भी दिनचार्य सुचारू रूप से चलती रहेगी। संध्या बाद दिन भर के कार्य कलापो के आंकलन से संतोष में रहेंगे। बाहर घूमने पर्यटन आदि की योजना अंत समय मे टालने से परिजन नाराज होंगे।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका स्वभाव संतोषी रहेगा लेकिन मित्र परिजनों के उकसावे में आकर बेमन से कार्य करेंगे इसका परिणाम आरम्भ में निराशाजनक रहेगा बाद में कुछ न अंकुश शुभ ही होगा। व्यवसायियों को मध्यान बाद प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे धन लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। सामाजिक क्षेत्र पर आज किसी उच्च पदस्थ अधिकारी से मेल जोल होगा इसका परिणाम निकट भविष्य में अवश्य मिलेगा। संध्या बाद धन लाभ होने से आवश्यक कार्य पूर्ण कर सकेंगे। महिलाओ की मनोकामना पूर्ण होने में आज भी अड़चन आएंगी फिर भी परिस्थितियों को देखते हुए परेशान नही होंगी। लेकिन संताने अवश्य ही किसी जिद के कारण माहौल खराब कर सकती है। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका स्वभाव मिलनसार रहेगा कैसी भी परिस्थिति मिले हंस कर निकाल देंगे लेकिन आपके मन मे कुछ अलग ही तिकड़म लगी रहेगी मन का भेद ना देने पर परिजनों से मामूली विवाद भी हो सकता है फिर भी आज आपकी किसी की भी परवाह किये बिना अपनी मस्ती में मस्त रहेंगे। दिन में कुछ समय के लिये आर्थिक कमी अनुभव होगी पर खर्च पर नियंत्रण रहने से ज्यादा खलेगी नही। सामाजिक कार्यो में कम रुचि लेंगे धार्मिक कार्यो में पूरा समय देंगे दान पुण्य करने के अवसर मिलेंगे। घर मे परिचितों के आवागमन से चहल-पहल रहेगी। संध्या के आस-पास आकस्मिक खर्च आएंगे। परिजन आपसे अकारण ही नाराज हो सकते है। शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपको सावधानी से बिताने की सलाह है। किसी भी कार्य मे जोर-जबरदस्ती ना करें अन्यथा हाथ लगी पूंजी भी नष्ट हो सकती है। गृहणियां भी प्रत्येक कार्य देखभाल कर ही करें जल्दबाजी में बड़ा नुकसान होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर किसी पुराने वैर के कारण लाभ आये सौदे हाथ से निकल सकते है। व्यवसायिक यात्रा में आज केवल आश्वासन से की कम चलाना पड़ेगा फिर भी प्रयासरत रहें संध्या से स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। लेदेकर थोड़ा बहुत आर्थिक लाभ हो जाएगा लेकिन खर्च सोच समझ कर ही करें अन्यथा उधार लेने की नौबत आ सकती है। पारिवारिक में आज वैर विरोध की भावना अधिक रहेगी। सेहत अचानक बिगड़ सकती है।—————————————-?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 17 अक्टूबर 2021 रविवार संवत् 2078 मास आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सायं 05:40 बजे तक रहेगी पश्चात् त्रयोदशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:30 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:57 बजे होगा । शततारा नक्षत्र प्रातः 09:53 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे मध्य रात्रि पश्चात् एवं सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 04:33 बजे तक भ्रमण करते हुए मीन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:31 से 05:57 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 से 12:36 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

~: विशेष :~

आज सूर्य की मकर सक्रांति दोपहर 01:12 बजे , पुण्यकाल प्रातः काल 06:48 बजे से , शुक्र ज्येष्ठा नक्षत्र मे सायं 05:25 बजे से , पंचक , महापात दोपहर 02:20 से सायं 06:50 बजे तक रहेगा ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप परिवार के साथ महत्वपूर्ण विचार विमर्श करेंगे । घर की साज-सज्जा में परिवर्तन कर सकते है । ऑफिस या व्यवसाय में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी । सरकारी लाभ मिल सकता है ।

वृषभ :~ आज आपको नए कार्य प्रारंभ कर पाएँगे । स्नेहीजन या मित्रों के शुभ समाचार मिलेंगे । कंही दूर जा सकते है । व्यापार में लाभ हो सकता है । स्वास्थ्य मध्यम रहेगा ।

मिथुन :~ आज आप नए कार्य प्रारंभ तथा रोगोपचार करना हितकर नही रहेगा । क्रोध संयम में नहीं रखेंगे तो अनिष्टकर घटना हो सकती है । अधिक खर्च होगा । आर्थिक संकट होगा । निषेधात्मक विचारो से दूर रहे ।

कर्क :~ आज आप जीवनशैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आनंदित रहेंगे । व्यावसाय में लाभ मिलेगा । स्वास्थ्य खराब अच्छा रहेगा । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।

सिंह :~ आपका आज का दिन मध्यम रहेगा । पारिवार के साथ वाणी में संयम रखे । जिससे विवाद टाल सकेंगे । दैनिक कार्यो में विध्न आ सकते हैं । अधिक परिश्रम के बाद भी कम लाभ होने से हताशा हो सकती है ।

कन्या :~ आज आप किसी भी कलह और चर्चा से दूर रहे । आकस्मिक खर्च हो सकता है । विद्यार्थियों को बाधाएँ आएँगी । पेट मे पीडा़ हो सकती है । शेयर – सट्टे में निवेश सावधानी से करे ।

तुला :~ आज आपका मन अधिक संवेदनशील रहेगा । शारीरिक स्फूर्ति नही रहेगी । मानसिक व्यग्रता रहेगी । धन और कीर्ति की हानि होगी । आपसी विवाद से व्यग्रता रहेगी ।

वृश्चिक :~ आज आप नए कार्य प्रारंभ कर सकेंगे । साथियों के साथ सुख एवं आनंद मिलेगा । हर काम में सफलता मिलेगी । आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि होगी । भाई – बहनों से लाभ होगा । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । अच्छे संबंध बनेंगे ।

धनु :~ आज आप असमंजस से अनिर्णय की स्थिति रहेगी । मन व्यग्र रहेगा । परिवारिक मनमुटाव न हो , ध्यान रखे । कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी । कार्यभार अधिक रहेगा । अनावश्यक खर्च होगा ।

मकर :~ आज आपके हर कार्य सरलता से होंगे । कार्यालय तथा व्यावसाय मे प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी । पदोन्नति के योग हैं । शारीरिक हानि से संभल कर रहें तथा गिरने से बचें ।

कुंभ :~ आज आपकी मानसिक स्वस्थता खराब रहेगी । कोर्ट – कचहरी से दूर रहे । अनुचित पूँजी – निवेश न हो इसका ध्यान रखे । परिवारिक व्यवहार अच्छा नही रहेगा । अकस्मात से बचे । क्रोध पर संयम रखे । खर्च होगा ।

मीन :~ आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में अधिक ध्यान देंगे । मित्रों से भेंट के साथ खर्च करना पडेगा । प्रवास – पर्यटन हो सकता है । हर क्षेत्र में लाभ होगा ।
( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *