
शाहरुख खान और उनका पूरा परिवार इन दिनों एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उनके बड़े बेटे आर्यन खान इन दिनों ड्रग्स केस मामले में जेल में हैं। हालांकि 20 अक्तूबर को आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है। तब तक उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा। हालांकि इस केस के बीच रिपोर्ट्स की माने तो आर्यन खान ने नरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों से ये वादा किया था कि वो जेल से बाहर आने के बाद गरीबों की मदद करेंगे और भविष्य में ऐसा कोई काम नहीं करेगा, जो उसका नाम खराब करे. आर्यन (23) यहां आर्थर रोड जेल में कैद है. उसे एनसीबी ने मुंबई तट पर दो अक्टूबर को एक क्रूज जहाज से मादक पदार्थ कथित तौर पर जब्त किये जाने के बाद गिरफ्तार किया था.हाल ही में आर्यन की काउंसलिंग हुई थी।
एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा काउंसलिंग के दौरान आर्यन ने कहा कि रिहाई के बाद वह गरीबों और दबे कुचले लोगों के वित्तीय उत्थान के लिए काम करेगा तथा कभी ऐसा काम नहीं करेगा, जिससे उसका नाम खराब हो. आर्यन ने कहा, ‘‘मैं कुछ ऐसा करूंगा जो आपको मुझ पर गर्व महसूस कराएगा.” एनसीबी द्वारा गिरफ्तार आर्यन सहित सात अन्य आरोपियों का परामर्श सत्र चल रहा है. आरोपियों में दो महिला भी शामिल हैं.