एक ही ध्वज के नीचे कदमताल में निकल रहा पथ संचलन,शहर की 14 बस्तियों में निकाला जा रहा चरैवति संचलन , महिलाएं, युवती व बच्चें कर रहे स्वयं सेवकों का स्वागत

एक ही ध्वज के नीचे कदमताल में निकल रहा पथ संचलन
शहर की 14 बस्तियों में निकाला जा रहा चरैवति संचलन
मैराथान संचलन आठ घंटे में घुमेगा शहर की हर बस्ती में
प्रत्येक बस्ती में तीन किलो मीटर से अधिक निकल रहा पथ संचलन
महिलाएं, युवती व बच्चें कर रहे स्वयं सेवकों का स्वागत
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) धार के इतिहास में पहली बर्तबा आठ घंटे सतत चलने वाला पथ संचालन निकाला जा रहा हैं, सुबह 8.30 बजे से शुरु हुआ संचलन शाम करीब 4 बजे तक जारी रहेगा। सुबह शिवाजी बस्ती किला मैदान से शुरु हुआ संचलन अभी तक फड़के मार्ग दौलत नगर माता मंदिर तक पहुंच चुका हैं, पथ संचलन के समापन के दौरान नित्यानंद आश्रम बस्ती ध्वज को लेकर पुन: किला मैदान पहुंचेगी जहां पर सभी स्वयं सेवकों का एकत्रिकरण रखा गया है। यहां पर संघ से जुड़े पदाधिकारी शहर की सभी बस्तियों में निकाले गए पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवकों को बौद्धिक देंगे, इसके बाद अंत में प्रार्थना भी होगी।

14 बस्ती में निकल रहा संचलन
प्रतिवर्ष विजयदशमी के पावन पर्व पर शहर के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन निकाला जाता हैं, किंतु इस मर्तबा शहर के प्रत्येक गली, मोहल्ले से लेकर कॉलोनियों तक स्वयं सेवक संचलन के रुप में पहुंचे। इसके लिए बकायदा 15 दिन पूर्व से ही तैयारी संघ की ओर से शुरु कर दी गई थी। संघ ने शहर के 30 वार्डों को 14 बस्तियों में विभाजीत कर रहा हैं, प्रत्येक बस्ती में 3 से 4 किलो मीटर का हिस्सा आता हैं, ऐसे में रविवार के किला मैदान से शुरु हुआ मैराथान पथ संचलन शहर की महाराणा बस्ती, राजाभोज बस्ती, जेतपुरा बस्ती, दिनदयाल भोज उद्यान बस्ती, त्रिमूर्ति बस्ती, फड़के मार्ग बस्ती, सुभाष बस्ती, माधव बस्ती, केशव बस्ती, मधुकर गस्ती, गुरुगोविंदसिंह बस्ती, नित्यानंद बस्ती में पद संचलन निकाला जा रहा है। इस पथ संचलन में मुख्य रुप से प्रत्येक बस्ती अपने क्षेत्र में ध्वज हाथ में लेकर निकल रही हैं, तथा नियत स्थान पर पहुंचने के बाद दूसरी बस्ती को वहीं ध्वज लेकर आगे बढ़ाना है इस तरह से एक ही ध्वज शहर में हर स्थान पर पहुंच रहा है।

महिलाएं, युवतियां कर रही स्वागत
शहर में पहलीबार इस व्यापक स्तर पर निकाले जा रहे पथ संचलन का स्वागत शहर के प्रमुख चौराहों पर समाजसेवी संगठन, महिलाएं, युवतियों से लेकर बच्चें भी कर रहे हैं, हर क्षेत्र में बैंड की धून पर प्रत्येक स्वयं सेवक कदमतल करते हुए चल रहे है। विधायक बंगले के सामने भाजपा विधायक नीना वर्मा सहित भाजपा नेताओं ने भी इस संचलन का स्वागत किया। इस विशेष पथ संचलन का कार्यक्रम मिनट-टू-मिनट व सेकेंड-टू-सेंकड पहले से तय हैं, जिसके हिसाब से ही एक बस्ती को दूसरी बस्ती के नियत स्थान पर पहुंचना है।
14 थाने का पुलिसबल तैनात
संघ के साथ ही प्रशासन ने भी संचलन को लेकर अपनी तैयारी की हैं, हर बस्ती के संचलन को लेकर अलग-अलग थानों का पुलिसबल तैनात किया गया है। धार सहित आसपास के 14 थानों का पुलिसबल शहर में तैनात है। इसके साथ ही सीएसपी देवेद्रसिंह धुर्वे, एसडीएम नेहा शिवहरे, टीआई समीर पाटीदार, आनंद तिवारी सहित पुलिस व राजस्व विभाग का अमला पथ संचलन के साथ ही भ्रमण कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *